सऊदी अरब का 7 अरब डॉलर वाला ‘लैंड ब्रिज’ प्रोजेक्ट, MBS के ड्रीम प्रोजेक्ट से दुनिया हैरान

दुबई 

सऊदी अरब पैसे और तकनीक के बल पर एक अति महत्वाकांक्षी हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसे मोहम्मद बिन सलमान के 'विजन 2030' का एक अहम हिस्सा कहा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट पर सऊदी अरब करीब 7 अरब डॉलर यानी 58,000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। यह रेल प्रोजेक्ट अरब प्रायद्वीप में यात्रा और व्यापार को पूरी तरह से नया आकार देगा क्योंकि यह लाल सागर को अरब की खाड़ी से जोड़ने वाला है।

क्या है 'लैंड ब्रिज' प्रोजेक्ट?

यह 1500 किलोमीटर लंबा रेल प्रोजेक्ट है, जो लाल सागर के जेद्दा शहर को राजधानी रियाद होते हुए अरब की खाड़ी के पास के शहर दम्माम से जोड़ेगा। यह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) का ड्रीम प्रोजेक्ट है और उनके सऊदी विजन 2030 की आधारशिला है। यह अरब के रेगिस्तान में एक चमत्कार करने जैसा है। इसका उद्देश्य प्रमुख जनसंख्या केंद्रों को जोड़ना और देश को एक ग्लोबल ट्रांसपोर्ट सिस्टम और उसका हब बनाना है।

ये भी पढ़ें :  पुरंदर मिश्रा जब रिक्शे पर निकले तो लोगों ने कहा- जोरदार, जय हो..., रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

12 घंटे का सफर चार घंटे से भी कम समय में

प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हाई स्पीड रेल 12 घंटे का सफर चार घंटे से भी कम समय में पूरा कर लेगा। रेल की रफ्तार की वजह से ही इस प्रोजेक्ट को प्यार से 'लैंड ब्रिज' नाम दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा यात्री और माल परिवहन व्यवस्था को होगा। यह नेटवर्क प्रमुख औद्योगिक शहरों और बंदरगाहों को भी जोड़ेगा, जिससे व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी फायदा पहुंचेगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और 2030 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  MP के 19 शहरों में कड़ाके की ठंड, राजगढ़ सबसे ठंडा: तापमान 3°C, सतना में दृश्यता सिर्फ 50 मीटर

Desert Dream लग्जरी ट्रेन चलाने का भी ऐलान

इस प्रोजेक्ट को सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बदलने वाली शाही योजना भी कहा जा रहा है, जिसमें धन और तकनीक का बेजोड़ इस्तेमाल किया गया है। रेगिस्तान में लग्जरी ट्रेन दौड़ाने की इस अद्भुत क्षमता को देख दुनिया हैरान है और सऊदी अरब की तारीफ कर रही है। इस परियोजना में सिर्फ रफ्तार पर ध्यान नहीं दिया गया है बल्कि ट्रेन की शान-ओ-शौकत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस रूट पर सऊदी सरकार ने Desert Dream लग्जरी ट्रेन चलाने का भी ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें :  टी.राजा का विवादित बयान: वंदे मातरम गाना अनिवार्य, छिंदवाड़ा में 10 बांग्लादेशियों के सिर काटने की धमकी और 50,000 का इनाम

रेल नेटवर्क बढ़कर हो जाएगा 8000KM

विजन 2030 के तहत सऊदी अरब का लक्ष्य अपने मौजूदा रेलवे नेटवर्क को 5300 किलोमीटर से बढ़ाकर 8000 किलोमीटर करने का है। सऊदी रेलवे कंपनी ने 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली 15 ट्रेनों का ऑर्डर भी दिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment