प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- सरकार कर्ज लेकर फिजूलखर्ची कर रही है, कर्ज की राशि से ब्रांडिंग की जा रही है

भोपाल मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर विज्ञापन, कार्यक्रम, हवाई जहाज और मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्वार पर खर्च कर रही है. जीतू पटवारी ने कहा, ''कर्ज लेकर सरकार अय्याशी करती है''. प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उन्होंने नाकाम बताया. साथ ही कहा कि बजट में सरकार ने सबसे बड़ा सेगमेंट कर्ज की अदायगी को…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी पर लगेगा सितारों का मेला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 22 मार्च से आगाज हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच रोमांचक ओपनिंग मैच के साथ IPL 2025 की शुरुआत होगी। पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इसमें सितारों का मेला लगेगा। कई स्‍टार ईडन गार्डन में परफॉर्म करते नजर आएंगे। अरिजीत सिंह करेंगे परफॉर्म बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ओपनिंग सेरेमनी में दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते नजर आएंगे। अपनी फिल्म स्त्री 2…

Read More

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी बहुत महत्व रखती है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है। चैत्र माह में जो संकष्टी चतुर्थी पड़ती है उसे भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और…

Read More

प्रदेश में अब करीब 7000 आरक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अगले माह से शुरू हो सकती है

भोपाल प्रदेश में 7,400 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का परीक्षा परिणाम पिछले सप्ताह जारी होने के बाद अब करीब 7000 आरक्षकों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अगले माह से शुरू हो सकती है। कर्मचारी चयन मंडल (पीईबी) इसकी तैयारी कर रहा है। विज्ञापन जारी होने के बाद लिखित परीक्षा और फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं के अंक जोड़कर वर्ष के अंत तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी है। यानी अगले वर्ष इन पुलिस आरक्षकों की सेवाएं मिलने लगेंगी। अभी तक आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में लगभग…

Read More

संस्कृत विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला- दस्तावेजों से हटेगा ‘इंडिया’ शब्द , अब हर जगह लिखा होगा ‘भारत’

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के ऑफिशियल दस्तावेजों पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द लिखा जाएगा। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट, विद्यार्थियों की कॉपी और कैलेंडर सहित सभी जगह भारत लिखा होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जो अपने आधिकारिक दस्तावेजों में भारत शब्द का प्रयोग करेगा। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक…

Read More

एशिया कप में ये खिलाड़ी होगा कप्तान!, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली साल 2025 में होने वाला एशिया कप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारे इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ये दोनों खिलाड़ी और साथ ही रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20) को अलविदा कह दिया है, जिससे टीम इंडिया को एक नई दिशा में कदम बढ़ाने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इस बार एशिया कप की मेज़बानी भारत के पास है, लेकिन खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू…

Read More

इंदौर रंगपंचमी गेर में बोरिंग मशीनों से गुलाल बरसाया जाएगा, गेर में होंगे श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन

इंदौर होली के बाद अब रंगपंचमी पर 19 मार्च को इंदौर अपना रंग दुनिया को दिखाने की तैयारी में जुट गया है। पिछली बार नहीं निकली टोरी कार्नर की गेर इस बार दोगुने उल्लास के साथ निकाली जाएगी। हालांकि इस बार रसिया कार्नर की गेर नहीं निकलेगी। इधर संगम कार्नर ने चल समारोह की खास तैयारी शुरू कर दी है। इसमें बांके बिहारी के ढोल पर मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक रंग उड़ाया जाएगा। मारल क्लब की गेर में बोरिंग मशीन से गुलाल उड़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हिंद रक्षक…

Read More

माशिमं की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य हुए प्रारंभ

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस बार मूल्यांकनकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया है। अब तीन स्तरों पर मूल्यांकन होगा। इसमें मुख्य परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक और परीक्षक शामिल हैं। इस संबंध में भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगर किसी विद्यार्थी ने एक ही प्रश्न के उत्तर को कई बार लिखा है, तो परीक्षक अपने विवेक से एक ही उत्तर का मूल्यांकन करेंगे और एक ही उत्तर के अंक गणना में लिए…

Read More