‘मेरे राष्ट्रप्रथम जैसी ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति, चीन के साथ हमारी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा’ : पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट रिलीज हो चुका है। पॉडकास्ट के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के साथ भारत के रिश्तों को लेकर भी बात की। डोनाल्ड ट्रंप की ‘विनम्रता’ की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके दिमाग में एक स्पष्ट रोडमैप है, जिनमें से प्रत्येक उन्हें उनके लक्ष्यों की ओर ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप ‘अमेरिका फ़र्स्ट’ के पक्षधर हैं जबकि ‘मैं इंडिया…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेवाड़ का जीवन भारतीय समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उनहोंने मेवाड़ राजवंश की समृद्धशाली विरासत को आजीवन पूर्ण गरिमा के साथ संजोए रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मेवाड़ की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजन के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है।  

Read More

होटल फोर सीजन से स्विगी से खाना ऑर्डर किया, जिसमें कॉकरोच मिला,इसके बाद युवक तबीयत खराब हो गई

छतरपुर  जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से खाना ऑर्डर किया। ऑर्डर पहुंचने के बाद जब उसने खाना खाना शुरू किया तभी उसे खाने में कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद शख्स की तबीयत खराब हो गई। बार-बार उल्टी करने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शख्स का आरोप है कि उसने होटल फोर सीजन से स्विगी के माध्यम से खाना ऑर्डर किया था। बाद में जब उसने होटल में बात की तो उनका…

Read More

पेपरलेस बूथ की प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार कराने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

भोपाल राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव, नवीन प्रणाली 'पेपरलेस बूथ' के माध्यम से कराने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिये जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी (सेंस) तथा मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर जानकारी जल्द भेजें। इनको राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा है कि नवीन प्रणाली "पेपरलेस बूथ' की जानकारी से मतदाताओं, अभ्यार्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को परिचित…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर स्मरण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मूल की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री सुश्री कल्पना चावला की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय मूल की बेटी सुश्री चावला ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से पूरी दुनिया में परचम लहराया। सुश्री कल्पना चावला का अतुलनीय योगदान और उनकी विरासत बेटियों को सपने देखने और उन्हें साकार कर नए क्षितिज को छूने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी।  

Read More

दिल्ली के हाईवे बिलासपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत, जांच जारी

नई दिल्ली दिल्ली के हाईवे बिलासपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों को अलग-अलग बस ने टक्कर मारी। थाना बिलासपुर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज किए है। दिल्ली के आजादपुर के लाल बाग निवासी नसीम आलम ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी कि वह सिलाई का काम करता है। यूपी के देवरिया के गांव लार निवासी उसकी भांजी हसीना खातुन गांव पथरेड़ी की एक डिलीवरी कंपनी में काम करती थी। बिलासपुर खुर्द में बालाजी होटल के समीप किराये के कमरे में…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एडीजीपी (रेल) श्री शर्मा के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (रेल) श्री मनीष शंकर शर्मा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्व. शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा के निष्ठावान, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सीनियर आईपीएस श्री शर्मा का असमय चले जाना मध्यप्रदेश पुलिस और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री शर्मा के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 1992 बैच…

Read More

मुस्लिम युवक ने हिंदू बन दो बच्चों की मां से प्यार, रिलेशन बनाने के बाद जबरन शादी का दबाव

आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर 22 वर्षीय महिला को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया. आरोपी शादी के लिए महिला को मजबूर कर रहा था और उसे लेकर भागने की फिराक में था. लेकिन ऐन वक्त पर परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया. दरअसल, सुसनेर के मोड़ी चौराहे पर महिला के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. परिजनों ने आरोप…

Read More

गाजीपुर जेल से बंदी के कॉल मामले में योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, जेलर और डिप्टी जेलर सस्पेंड

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर जिला जेल के जेलर राकेश वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजी जेल ने दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही डीजी जेल ने शासन को पत्र लिखा कर जेल अधीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति की है। मामला बंदी द्वारा अवैध रूप से फोन कॉल करने से जुड़ा है। बता दें कि फरवरी महीने में जेल के अंदर से एक युवक को धमकी भरा फोन आया था। युवक ने एसपी ग्रामीण को तहरीर देकर बताया…

Read More

जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी युक्ति शर्मा पर सरकारी सामान की चोरी का आरोप लगा

भोपाल/ औबेदुल्लागंज  जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं युक्ति शर्मा तबादले के बाद भी सरकारी सामान लेकर चली गई हैं। जनपद पंचायत ने उनको पत्र लिखकर सामान लौटाने का आग्रह किया। इसके बाद भी सामान वापस नहीं मिला तो जिला पंचायत सीईओ ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है। जनपद पंचायत में सीईओ रहीं युक्ति शर्मा विवादों से जुड़ी रही हैं। 2024 में जनपद पंचायत के कर्मचारियों व ग्राम सचिवों ने उनके खिलाफ हड़ताल की थी। उनका कहना था कि युक्ति शर्मा हर काम के लिए…

Read More

भड़काऊ रैलियों पर कार्रवाई की मांग, विधायक बालमुकुंदाचार्य ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र

जयपुर जयपुर में 14 मार्च को धुलंडी के दिन जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, हवामहल, चांदी की टकसाल और आमेर रोड सहित कई क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मोटरसाइकिल और कारों के झुंड में रैली निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस दौरान देशविरोधी और भड़काऊ नारेबाजी की गई, जिससे आमजन में भय और अशांति का माहौल बन गया। इस घटना को लेकर हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं और पर्यटकों से…

Read More

आयुष्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बड़ा है और इसके लिए हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार की जरूरत है। साथ ही मरीजों की सुविधा और डॉक्टरों की सहूलियत का भी ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य के अंतर्गत पंजीकृत किसी भी अस्पताल का बकाया न रखा जाए। इलाज के बाद अधिकतम 01 माह के भीतर नियमानुसार अस्पताल का भुगतान कर दिया जाना चाहिए। नए…

Read More

रामेश्वर शर्मा ने मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण देने की नीति की कड़ी आलोचना की ,कहा कि कांग्रेस संविधान विरोधी होती जा रही

भोपाल  कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (KTPP) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद मुस्लिम ठेकेदारों को टेंडर में चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है। इस पर बीजेपी हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने  मुस्लिम ठेकेदारों को 4% आरक्षण देने की नीति की कड़ी आलोचना की है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संविधान विरोधी होती जा रही है।   कांग्रेस ‘एक कांग्रेस थी’ की स्थिति में आ जाएगी- रामेश्वर शर्मा    बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों…

Read More

एक दिन और, कितने बजे तक धरती पर लौट आएंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने दी डिटेल

वाशिंगटन भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर के लिए राहत की खबर है। 9 महीने से ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए भेजा गया Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक ISS से जुड़ चुका है। 16 मार्च को डॉकिंग प्रक्रिया पूरी हुई, और अब वे 19 मार्च को धरती पर वापसी करेंगे। 14 मार्च को लॉन्च हुए Crew-10 मिशन ने ISS तक पहुंचकर चार नए अंतरिक्ष यात्रियों को वहां पहुंचाया और वापसी के लिए रास्ता साफ कर दिया।…

Read More

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की चमकेगी किस्मत, IPL 2025 में ये टीम दे सकती है मौका

नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को नवंबर में हुए IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। वे ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब जल्द उनको गुड न्यूज मिल सकती है। वे आईपीएल 2025 में खेल सकते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन गेंद और बल्ले से कर रहे हैं और इसका इनाम उनको आईपीएल में मिल सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स टीम कई चोटों से गुजर रही है। ऐसे में उनको एलएसजी में मौका मिल सकता है और इसका हिंट भी मिल चुका…

Read More