इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में ओवर-रेट अपराध के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में ओवर-रेट अपराध के लिए मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन IPL 2025 संस्करण में भी जारी रहेगा, जिससे ऑलराउंडर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस प्रकार सूर्यकुमार यादव कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसकी पुष्टि हार्दिक ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जहां उनके साथ टीम के कोच महेला जयवर्धने भी मौजूद थे। अपने निलंबन पर एक सवाल का जवाब देते…

Read More

NIA ने जम्मू में 12 ठिकानों पर मारी रेड, आतंकियों को पनाह देने वालों पर गिरी गाज

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों की घुसपैठ की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन लिया है। बीते दिनों सीमा पार से घुसपैठ की घटनाओं में इजाफा होने के बाद NIA ने जम्मू में 12 ठिकानों पर रेड किया है। अधिकारियों ने बताया है कि जिन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया है उनमें आतंकवादी समूहों को मदद करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) शामिल हैं जो भारत में आने वाले आतंकवादियों को लॉजिस्टिक्स, सुरक्षित ठिकाने और रास्ता मुहैया कराने में मदद करते हैं। इससे…

Read More

टैरिफ वॉर पर जयशंकर की दो टूक, चाहे हमें यह पसंद हो या न हो, टैरिफ और प्रतिबंध आज एक हकीकत हैं

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक व्यापार में बढ़ते शुल्क (टैरिफ) और प्रतिबंधों की प्रवृत्ति को एक सच्चाई बताते हुए कहा कि विभिन्न देश अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “चाहे हमें यह पसंद हो या न हो, टैरिफ और प्रतिबंध आज एक हकीकत हैं, और देश अपने हितों की रक्षा के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।” उनके इस बयान को हाल के वैश्विक घटनाक्रमों के संदर्भ में देखा जा रहा है, जहां व्यापार और वित्त को रणनीतिक हथियार…

Read More

पुणे के पास एक दर्दनाक हादसा, मिनी बस में लगी आग, ऑफिस जा रहे चार लोग जिंदा जले

पुणे महाराष्ट्र में पुणे के पास से बुधवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक प्राइवेट फर्म की मिनीबस में आग लगने से ऑफिस जा रहे कंपनी के चार कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मिनी बस में सुबह करीब साढ़े 7 बजे पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के हिंजेवाड़ी में आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मिनी बस में पीछे की तरफ मौजूद इमरजेंसी गेट खुल नहीं पाया और कुछ कर्मचारी गाड़ी के अंदर फंस गए। जांच के…

Read More

आईपीएल को देखते हुए दुनियाभर में टी20 लीग शुरू हुई, सऊदी अरब शुरू करना चाहता है मेगा T20 लीग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए दुनियाभर में टी20 लीग शुरू हो गई हैं। हालांकि, जो औहदा इस समय आईपीएल का है, उसका कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में एक नई सोच के साथ सऊदी टी20 लीग की नींव रखी जा रही है। खुद सऊदी अरब ने इस टी20 लीग के लिए 500 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश करने का फैसला किया है। जिस तरह टेनिस में ग्रैंड स्लैम खेले जाते हैं। उसी तरह की ये लीग बनाने की योजना है। फाइनल सऊदी अरब…

Read More

गडकरी से हारा था चुनाव, नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड निकला फहीम खान, पुलिस ने जारी की फोटो

नागपुर नागपुर में सोमवार रात हुई हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर के कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू जारी है। इस बीच नागपुर पुलिस ने बुधवार को फहीम शमीम खान की पहली फोटो जारी की है। फहीम 17 मार्च को शहर में हुए सांप्रदायिक हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए थे।फहीम खान एमडीपी का नगर अध्यक्ष है और नागपुर के यशोधरा नगर में संजय बाग कॉलोनी में रहता है। सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में दर्ज की गई एफआईआर…

Read More

आईटी इंफ्रा डेवलपर्स से इंदौर में मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार, भोपाल में भी शुरू होगा बड़वई आईटी पार्क

भोपाल सुपर कॉरिडोर इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर से 10 हजार और भोपाल में बड़वई आईटी पार्क के प्रारंभ होने से 870 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह भिंड में प्लाई बोर्ड सेक्टर से 750, मुरैना में खाद्य प्रसंस्करण इकाई से 320, धार जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई से 549 और नीमच जिले में सीमेंट इकाई से 556 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक में इन इकाइयों के प्रस्तावों का परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही…

Read More

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंच कलेक्टर ने लिया जायजा

अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला मुख्यालय स्थित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का मौके पर जाकर निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री गोस्वामी, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय, नायब तहसीलदार श्री मंगलदास चक्रवर्ती सहित रेलवे, सेतु निगम के अधिकारी एवं संविदाकार उपस्थित थे। रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने जनहित में कार्यों की गति बढ़ाकर कार्यों की पूर्णता के संबंध में अधिकारियों को समय-सीमा सुनिश्चित करते हुए कार्यों की…

Read More

सुनील नरेन ने सहवाग और जायसवाल को बताया दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, गेंदवाजी करना मुश्किल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इस बार के आईपीएल में हर एक खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। इस बीच, क्रिकेट के मिस्ट्री स्पिनर माने जाने वाले सुनील नरेन ने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाजों का नाम लिया है, जिन्हें वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं। नरेन ने खुद को एक गेंदबाज के रूप में चुनौती देने वाले इन बल्लेबाजों के बारे में अपनी राय दी है। वीरेंद्र सहवाग और यशस्वी जायसवाल सबसे खतरनाक सुनील नरेन…

Read More

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की सफल समाप्ति और पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने  कहा कि  यह असाधारण अभियान सुनीता विलियम्स के धैर्य, साहस और विज्ञान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अद्भुत मिसाल है, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नभ के पार गई नारी ने धैर्य को अपना हथियार बनाया और साहस, संकल्प एवं स्वाभिमान से नव…

Read More

राजधानी में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम रायपुर ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार को अवैध कब्जों पर कहीं बुलडोजर चला, नालियों पर बनाए गए पाटे तोड़े गए और ठेलों-गुमटियों को हटाकर सड़कें साफ की गईं. नगर निगम जोन 2 और जोन 4 की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त कार्रवाई कर सैकड़ों कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया. इस दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. जोन 4 की कार्रवाई: अवैध पाटे तोड़े, सड़क से कब्जा हटाया नगर निगम जोन…

Read More

रायपुर जेल पहुंची EOW की टीम, पूर्व मंत्री कवासी लखमा से करेगी पूछताछ

रायपुर  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह DSP और इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारियों की टीम रायपुर सेंट्रल जेल पहुंची, जहां वे लखमा से इस घोटाले के पैसों के नक्सल कनेक्शन समेत 12 अहम सवालों पर जवाब मांगेंगे। EOW को कोर्ट से मिली दो दिन की अनुमति EOW की टीम को 19 और 20 मार्च को पूछताछ की इजाजत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की सौजन्य भेंट

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में सुविख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को…

Read More

लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस से बोला- पंखे में फंस गई थी साड़ी

इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में पति ने विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। रातभर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश करता रहा। छोटे बच्चों को भी उसने झूठे बयान रटाए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बच्चे से अकेले में पूछताछ की, तो टूट गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। चौकीदारी करता था परिवार, झोपड़ी में रहता था टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, 46 वर्षीय शीला निवासी सिद्ध विहार कॉलोनी की मौत हुई है। शीला और उसका पति मदन ज्ञानशीला कॉलोनी में चौकीदारी…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से, 6.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी, अब खेलने से किया मना

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लग चुका है। चोट, प्रतिबंध और व्यक्तिगत कारणों से कई स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि, जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नए खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है।   नए चेहरों को IPL में छाप छोड़ने का मौका इस बार चोटिल या…

Read More