पेंटागन में 60,000 असैन्य नौकरियों में कटौती

वाशिंगटन अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) में 50,000 से 60,000 असैन्य नौकरियों में कटौती की जा रही है। इस कटौती प्रक्रिया में अब तक लगभग 21,000 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक इस्तीफा योजना को स्वीकार किया है, जो कुल लक्षित कटौती का लगभग एक तिहाई है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रक्षा विभाग का लक्ष्य 900,000 से अधिक असैन्य कर्मचारियों में से 5% से 8% की कटौती करना है। इसके लिए, प्रत्येक माह लगभग 6,000 पदों को हटाया जाएगा। इसके अलावा, नियमित रूप से रिटायर होने वाले या…

Read More

छत्तीसगढ़ से MSMEs और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए, मल्टी-सेक्टरल एक्सपो “CITEX 2025” का आयोजन 20-23 मार्च को रायपुर में

रायपुर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) और संबंधित निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के उद्देश्य से, PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) 20-23 मार्च 2025 को रायपुर के सेंट पॉल चर्च कम्पाउंड, सिविल लाइंस में "छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो 2025 (CITEX 2025)" का आयोजन कर रहा है। CITEX 2025 का उद्घाटन 20 मार्च को किया जाएगा। CITEX 2025, MSMEs और उनके जुड़े निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित एक प्रमुख पहल है, जो केंद्रीय भारत में एक अद्वितीय एक्सपो के रूप में होगा। यह एक्सपो सूक्ष्म, लघु और…

Read More

एमसीबी भाजपा के तीन नेता पार्टी से हुए निष्कासित

एमसीबी     भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के तीन नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उन नेताओं पर लगाया गया, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर अनुशासनहीनता की थी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2615, 2616, 2617 , दिनांक 17 /03/2025  के तहत, जमील शाह, इंद्र कुमार पटेल और सुमिला राय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया। इन सभी नेताओं ने मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका, लेदरी…

Read More

48 दिन बाद दुष्कर्म के आरोप में बंद सांसद राकेश राठौर को मिली जमानत

सीतापुर जिला कारागार में दुष्कर्म के आरोप में बंद सांसद राकेश राठौर 48 दिन बाद बुधवार सुबह 8 बजे जेल से रिहा गए। बता दें कि मंगलवार को उनकी जमानत याचिका मंजूर हो गई। इसके बाद  रिहाई के लिए जेल तक परवाना पहुंचा ।  वह  30 जनवरी से जिला कारागार में बंद थे। हाईकोर्ट ने 11 मार्च को उनकी जमानत याचिका मंजूर की थी। हालांकि उस दिन पुलिस ने धारा 69 बढ़ा दी थी। ऐसे में सीजेएम कोर्ट में 12 मार्च को जमानत याचिका दाखिल की गई थी। मंगलवार को…

Read More

जबलपुर की धरा पर आध्यात्मिक चेतना का आलोक, मानवता और युवा ऊर्जा का दिव्य संगम

भोपाल, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 23 मार्च, 2025 को जबलपुर के गुलशन ग्रीन एवं रक्षा फार्म के पीछे, जे.डी.ए. स्कीम-41, विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश) में भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 11:00 से सायं 4:00 बजे तक होने वाले इस दिव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालु भक्तों के हृदयों में अपार श्रद्धा और उत्साह का दिव्य संचार हो रहा है। भक्तजन पूर्ण श्रद्धा और उत्साह से तैयारियों में संलग्न हैं, ताकि…

Read More

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

एमसीबी  छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधित प्रावधान के अनुसार, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के परिशिष्ट-1 की कंडिका-6(क)(1) के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है।  इसके तहत ग्राम बाही तहसील केल्हारी में मंगली की मृत्यु तलाब में डूबने के कारण हो गया था। जिससे उनके पति समयलाल आ0 बासू को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, जगमोहन…

Read More

शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट, ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, 117 रन बनाकर दर्ज की शानदार जीत

भोपाल शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को एक अनूठे और प्रेरणादायक मुकाबले का आयोजन हुआ, जिसमें ब्लाइंड क्रिकेट टीम और शिवाजी क्रिकेट टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को यह संदेश दिया कि सच्ची प्रतिभा और जुनून किसी भी शारीरिक सीमा में नहीं बंधते। टॉस जीतकर ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 117 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतरीन शॉट्स से…

Read More

छत्तीसगढ़ में एक फिर रफ्तार का कहर, दो अलग- अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश से आए युवक को सड़क पार करने के दौरान एक कोयले से भरे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तो एक अन्य हादसे में बिलासपुर से वापसी के दौरान खोडरी निवासी दो व्यापारियों की खड़े मेटाडोर से टकरा जाने से मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर…

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में आए 12 आवेदन पर विभागों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

एमसीबी एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।          इस जनदर्शन में आवेदक सोनकुंवर निवासी बिछियाटोला रेत धार की रॉयल्टी के संबंध में, सीताशरण निवासी उजियारपुर…

Read More

चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार से जोड़ने को लेकर बड़ा फैसला लिया, ऐसे किया जाएगा लागू

नई दिल्ली चुनाव आयोग ने वोटर आईडी (EPIC) को आधार से जोड़ने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में इस पर चर्चा हुई। आयोग ने साफ किया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत ही होगी। कानूनी ढांचे के तहत होगी प्रक्रिया चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के…

Read More

सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी पर पीएम मोदी ने दी बधाई

 नई दिल्ली सुनीता विलियम्स की धरती पर सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में उन्होंने लिखा, " आपका स्वागत है, क्रू9 ! धरती ने आपको मिस किया।" पीएम ने लिखा, "उनका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।"…

Read More

दिल्ली की सड़कों से हटेंगी 5000 बसें, अगले महीने मिलेंगी 1200 ई-बसें

नई दिल्ली दिल्ली की सड़कों पर DTC बसों में प्रतिदिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं. पहले से ही बसों की कमी से जूझ रही दिल्ली में अब यह जानकारी मिली है कि अप्रैल में 5000 पुरानी बसों को हटाया जाएगा. ये बसें अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुकी हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है. पूर्व सरकार ने नई DTC बसों का संचालन नहीं किया, जिससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने…

Read More

गेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक होगा पंजीयन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मुल्य पर गेहूं की बिक्री के लिये अभी तक 10 लाख 20 हजार 224 किसानों ने पंजीयन कराया है। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि गेहूँ की बिक्री के लिए समय-सीमा में पंजीयन जरूर करायें। उन्होंने बताया है कि किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं, खरीदी उपार्जन केन्द्रों में 5 मई तक होगी। गेहूँ की खरीदी के लिये 2648 उपार्जन केन्द्र बनाये जा चुके हैं। गेहूँ…

Read More

16 साल बाद कांग्रेस ने 700 जिला अध्यक्षों को बुलाया दिल्ली

नई दिल्ली एक के बाद एक कई चुनावों में हार झेलने वाली कांग्रेस पार्टी अब अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपनी जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) को संगठन का "केंद्र बिंदु" बनाने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत AICC देश भर के लगभग 700 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की एक तीन दिवसीय बैठक का आयोजन कर रही है। यह बैठक 27-28 मार्च और 3 अप्रैल को नई दिल्ली में तीन बैचों में होगी। इस बैठक…

Read More