इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवगुराड़िया क्षेत्र की सिल्वर नेचर टाऊनशिप में तेंदुआ का मूवमेंट दो दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद से ही रहवासी दहशत में हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी वन विभाग तक पहुंची वैसे ही विभागीय अमले ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालना शुरू कर दिए। जिसके बाद इलाके में तेंदुआ होने की पुष्टि की गई है। वन विभाग के अधिकारी के.के निनामा ने अधीनस्थ अमले को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए रहवासियों से भी अकेले न घूमने की…
Read MoreDay: March 22, 2025
CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के अधिकारी को
जयपुर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक और मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के उप महाप्रबंधक को 2.4 लाख रुपये की रिश्वत लेते और देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अनुसार, यह रिश्वत निजी कंपनी द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की एक संविदा से जुड़े बिलों के प्रसंस्करण और पास कराने के लिए दी जा रही थी। इस मामले में अजमेर में तैनात वरिष्ठ महाप्रबंधक, उक्त निजी कंपनी, उसके चार प्रतिनिधियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित…
Read Moreमध्यप्रदेश हर विधानसभा स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने वाला पहला राज्य बनेगा : मंत्री सारंग
भोपाल मध्यप्रदेश प्रत्येक विधानसभा स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने वाला पहला राज्य बनेगा, दरअसल सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री के जवाब के बाद उनके दोनों विभागों के लिये 2700 करोड़ 41 लाख 88 हजार की अनुदान मांगे सर्व-सहमति से पारित कर दी गई, यह मांगे मध्यप्रदेश के बजट सत्र में चर्चा के दौरान पारित की गई। बीज का नया ब्रॉण्ड “चीता” जल्द होगा लांच सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उनके दोनों विभागों की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के जवाब में कहा…
Read Moreबिलासपुर में कपड़ा दुकान में अचानक लगी आग
बिलासपुर बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात नूतन कॉलोनी सड़क के पास स्थित एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नूतन कॉलोनी चौक से जोरापारा जाने वाले रास्ते में रात करीब 9 बजे एक कपड़ा दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर…
Read Moreभाजपा सिंगरौली मंडल की कार्यकारिणी घोषित
मंडल प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संभागीय प्रभारी रणबीर सिंह रावत तथा जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की सहमति तथा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन पश्चात सिंगरौली ( मोरवा) मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरूवंशी ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। घोषित कार्यकारिणी में राममिलन भारती, राजेश गुप्ता, लक्ष्मण मिश्रा, करूणा देवी विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शिप्रा दत्ता को उपाध्यक्ष तथा सीमा सिंह गोड़ एवं हीरामन जायसवाल को महामंत्री इसी प्रकार इन्दूभूषण सिंह, सोनू राय, भगवान दास, आदित्य त्रिपाठी, सुजीत तिवारी, चंदा देवी पनिका को मंत्री तथा नीलू…
Read Moreअवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा रेत चोरी करके ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को रंगे हाथों पकड़कर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, आरक्षक राजेश बड़ोले, सत्यवीर तोमर के द्वारा ग्राम परसवार में टाटा कंपनी की डग्गी (टिप्पर ) क्रमांक MP18GA4537 चेचिस नम्बर MAT454203H7P18487 एवं…
Read Moreमध्य प्रदेश में सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम
भोपाल सोमवार से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने लगेगा, क्योंकि 24 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। मार्च के अंतिम दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है।अप्रैल और मई में हीट वेव का तेज असर देखने को मिलेगा। आज शनिवार को शनिवार को रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। रीवा, सीधी, मऊगंज और अनूपपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की…
Read Moreबरेली में ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, आधा दर्जन मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर, जाने
बरेली यूपी के बरेली के मीरगंज इलाके में एक ईंट-भट्ठे की दीवार गिर गई है जिसमें 6 मजदूर दब गए। हाईवे के किनारे शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब मीरगंज इलाके में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि 5 मजदूरों को जिंदा निकाल लिया गया है। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव का काम शुरू कराया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया। एंबुलेंस…
Read Moreबिजली विभाग की टीम ने बकायादारों के घर से बाइक समेत अन्य उपकरण की जब्त
उज्जैन उज्जैन जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है. जिले के 240 गांवों में 1500 से ज्यादा उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी की टीमों ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई के तहत अब तक सैकड़ों बाइक, फ्रिज और टीवी जब्त किए जा चुके हैं. यही नहीं बकायादारों के घरों के सामने से कार व ट्रैक्टर तक बिजली कंपनी की टीमें खींचकर ले जा रही हैं. इससे ग्रामीणों में रोष है. उज्जैन जिले में बिजली कंपनी का 9 करोड़…
Read Moreनगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक
नगर निगम महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट निदान हेतु महापौर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश एमसीबी/चिरमिरी भीषण गर्मी आते ही पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। इस संकट से निपटने के लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में गुरुवार को महापौर कक्ष में एसईसीएल, पीएचई विभाग एवं छ.ग.रा.वि.मं.मर्या. चिरमिरी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल प्रदाय व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर गहन चर्चा हुई,…
Read Moreमध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षा मार्च की जगह अब अप्रैल-मई में होगी
भोपाल मध्य प्रदेश में नर्सिंग की परीक्षा एक बार फिर टल गई है. मार्च की जगह अब अप्रैल-मई में परीक्षाएं होंगी. बीएससी, एमएससी और पीबीबीएससी की होने वाली परीक्षाओं की तारीफ बढ़ दी गई है. 2020-21 और 2021-22 के बैच की परीक्षा 4 साल देरी से हो रही है. 2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग चौथे साल के छात्रों की अब तक परीक्षाएं नहीं हुई है. परीक्षा में देरी होने से नौकरी और इंटर्नशिप पर खतरा मंडरा रहा है नर्सिंग छात्रों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 2019-20 बैच के बीएससी…
Read Moreविदेश की धरती पर अपनी काबिलियत से देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीयों को नमन : डॉ. रूमा देवी
बाड़मेर राजस्थान के बाड़मेर की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूमा देवी ने शुक्रवार को अबू धाबी के ले रॉयल मेरिडियन होटल में आयोजित अनलीशिंग हर पॉवर एक्सेलरेटिंग चेंज कार्यक्रम में बतौर वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'विदेश की धरती पर अपनी काबिलियत से देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीयों को हम नमन करते हैं।' यह कार्यक्रम इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था। रूमा देवी ने इस मंच पर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक…
Read Moreतस्करी कर बाहर भेजी गई 297 प्राचीन वस्तुओं को 2024 में अमेरिका से लाया गया वापस
नई दिल्ली अब तक देश से तस्करी कर बाहर भेजी गई 588 भारतीय प्राचीन वस्तुएं अमेरिका से वापस लाई गई, इनमें से 297 को 2024 में वापस लाया गया। इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने संसद को दी।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत प्राचीन वस्तुओं के अवैध व्यापार को रोकने के लिए अमेरिका-भारत सांस्कृतिक संपत्ति समझौते के तहत वापस लौटाए गई ‘लूटे या चुराए गए कलाकृतियों’ की संख्या से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। भारतीय प्राचीन वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए अमेरिका के साथ…
Read Moreकेकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला आज, ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?
कोलकाता दुनिया की सबसे रंगारंग लीग आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज आज होगा जब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले पर बारिश का भी साया है। कोलकाता के कुछ हिस्सों में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है, ऐसे में रिपोर्ट्स हैं कि यह मैच रद्द भी हो…
Read Moreभोपाल स्टेशन पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा निरीक्षण
भोपाल भोपाल स्टेशन पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कुशाल सिंह ने बुकिंग ऑफिस एवं रिजर्वेशन कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) फैसिलिटेटर से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इसके पश्चात उन्होंने रिफ्रेशमेंट रूम में खानपान व्यवस्था का निरीक्षण किया और वहां की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक…
Read More
