मेष राशि- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहने वाली है। करियर में तरक्की के सुनहरे मौकों का भरपूर लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। वृषभ राशि– पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शैक्षिक कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी।। व्यापार में विस्तार होगा। अपने बजट पर ध्यान दें और बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। वाहन सावधानी से चलाएं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। मिथुन राशि- बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश…
Read MoreDay: March 23, 2025
डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया, पति को दी मारने की धमकी
खंडवा डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पीड़िता को अपराध दर्ज कराने के लिए तीन साल इंतजार करना पड़ा। डिप्टी रेंजर के रसूख के कारण कहीं सुनवाई न होने पर उसे सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा। मामला डीआइजी तक पहुंचने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। चौहान पर करीब एक वर्ष पूर्व एक अन्य महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद जमानत पर आरोपी अब भी नौकरी कर रहा है। डिप्टी रेंजर…
Read Moreराष्ट्रीय उच्च मार्ग-39 में फोरलेन निर्माण कार्य में कुडू मौजा के रैयतों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा
कुडू कुडू नवाटोली से लातेहार के उदयपुरा तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग-39 में फोरलेन निर्माण कार्य में कुडू मौजा के रैयतों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।वैसे रैयतों के पास बैंककर्मी बनकर रैयतों से जमीन का पेपर, चेक, मोबाइल नंबर और फोन का ओटीपी मांगा जा रहा है। आधा दर्जन रैयत सीओ मधुश्री मिश्रा से मिलने पहुंचे और लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए कुडू मौजा के नावाटोली, कुडू, जामुन टोला और अन्य स्थानों का जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है।…
Read Moreकोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, तीन घायल
कोरबा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई की है. अचानक आये आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटी बड़ी घटना घटी. बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं. घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. बालको थाना क्षेत्र…
Read Moreमहाराष्ट्र के नागपुर शहर में हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने नागपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटाया
नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने नागपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया है। रविवार दोपहर 3 बजे से कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ और यशोधरा नगर में भी प्रतिबंधों में ढील दी गई। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले शनिवार को पाचपावली, शांतिनगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामवाड़ा में कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया था। वहीं, कोतवाली, तहसील और गणेशपेठ में शनिवार रात 7 से 10…
Read Moreमरकनगुड़ा और मेट्टागुड़ा के जंगलों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक बरामद
सुकमा नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला सुकमा के मरकनगुड़ा और मेट्टागुड़ा के जंगलों में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. मरकनगुड़ा जंगल से बरामद हुए हथियार दुलेड कैंप के अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए 6 भरमार बंदूकें, BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है. मेट्टागुड़ा जंगल से भी बरामद हुए हथियार इसी तरह नवीन कैंप मेट्टागुड़ा के…
Read Moreअमित गुप्ता आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के कंट्री हेड हैं, 1 जनवरी से ही वह जेल में बंद हैं, परिवार ने सरकार से मांगी मदद
नई दिल्ली आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के कतर स्थित कंट्री हेड अमित गुप्ता को इस साल 1 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वर्तमान में वह जेल में हैं। जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता पर डेटा चोरी का आरोप लगाया गया है। इसी मामले की जांच के संबंध में उनको हिरासत में लिया गया है। दरअसल, अमित गुप्ता कतर में आईटी दिग्गज टेक महिंद्रा के कंट्री हेड हैं। स्थानी सुरक्षा एजेंसियों ने उनके खिलाफ डाटा चोरी का आरोप लगाया है। 1 जनवरी से ही वह जेल में बंद हैं।…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दिखे संदिग्ध आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रविवार (23 मार्च 2025) को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों को आतंकी के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद यहां बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान सुरक्षाबलों ने तीन से चार आतंकियों को देखा और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तलाशी अभियान भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षाबलों को शक…
Read Moreदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में काला जठेड़ी गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात छावला इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात काला जठेड़ी गिरोह के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित डागर और उसके सहयोगी अंकित के रूप में हुई है। अमित डागर, जेल में बंद गैंगस्टर ओमप्रकाश उर्फ काला का भाई है। पुलिस को रात अमित डागर और उसके सहयोगी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर स्पेशल सेल की टीम ने छावला इलाके में जाल बिछाया। जब पुलिस ने दोनों को घेरने की कोशिश की, तो…
Read Moreअसम में राज्य बोर्ड की कक्षा 11वीं की 24 मार्च से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को किया रद
नई दिल्ली पूर्वोत्तर राज्य असम में राज्य बोर्ड की कक्षा 11वीं की 24 मार्च से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के कई स्थानों से परीक्षा पेपर लीक होने की खबरें सामने आई हैं। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए कक्षा 11वीं की 24 मार्च से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी दें कि इससे पहले…
Read Moreमुंबई को चेन्नई ने 155 रनों पर रोका, नूर ने झटके 4 विकेट
चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा।…
Read Moreस्वामी कृष्णानंद महाराज ने गौशाला से गायों के लापता होने पर जताई नाराजगी, मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गौशाला से 498 गायों के लापता होने के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। बगलामुखी मंदिर के संत स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कार्रवाई न होने से नाराज होकर आश्रम छोड़ने और हिमालय जाने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी 3 बीघा जमीन में से आधी श्मशान और आधी कब्रिस्तान को दान करने का भी ऐलान किया है। स्वामी कृष्णानंद महाराज 23 मार्च 2025 को हिमालय के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने यह कदम गौशाला से गायों के लापता होने के मामले में न्याय…
Read Moreऊर्जा मंत्री तोमर ने पर्यावरण संवारने और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने चलाई साइकिल
भोपाल ग्वालियर उप नगर के वाशिंदों को पर्यावरण सुरक्षा और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार की सुबह कांच मील न्यू कॉलोनी स्थित अपने निवास से हजीरा इंटक मैदान सब्जी मंडी तक साइकिल से पहुँचे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना और ताज़ी सब्जियां ख़रीदीं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने समाज से स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवनशैली और हरियाली को अपनाने का आहवान करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करें…
Read Moreमहाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर चल रहा विवाद, बलराजे आवारे को पुलिस ने लिया हिरासत में
संभाजीनगर महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच छत्रपति संभाजीराजे शौर्य प्रतिष्ठान ने औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद बालराजे आवारे मुंबई से खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर ताला लगाने के इरादे से निकले थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समृद्धि राजमार्ग पर अजंता इंटरचेंज के पास रोक दिया और छत्रपति संभाजी नगर जिले से बाहर भेज दिया। पुलिस ने उन्हें नोटिस भी जारी किया, इसके बावजूद आवारे छत्रपति संभाजी नगर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए।…
Read Moreनई करवट ले रहा है बिहार, वहां एनडीए की सरकार होना जरूरी: डॉ. मोहन यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, बिहार शासन के मंत्री राजू कुमार सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को भाजपा प्रदेष कार्यालय में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ अभियान के तहत आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार नई करवट ले रहा है। ऐसे में देश में और बिहार में एनडीए की सरकार होना जरूरी है। भगवान राम…
Read More