मेष राशि- मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखें। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज के दिन धन का खर्च भी सोच-समझकर ही करें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए स्तोत्रों से धन का आगमन होगा। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा…
Read MoreDay: March 24, 2025
अब साहिल को भी चाहिए सरकारी वकील, परिवार ने झाड़ा पल्ला
मेरठ मेरठ में क्रूरता से सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला जेल में हैं। मुस्कान के बाद अब साहिल ने भी जेल प्रशासन से सरकारी वकील की मांग की है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के सामने आने के दोनों के परिवारों ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने तो यहां तक कहा है कि वह अपनी बेटी से मिलने कभी नहीं जाएंगे। उसके लिए कभी वकील नहीं करेंगे। इतना ही नहीं अपने दामाद को इंसाफ दिलाने के लिए…
Read Moreकूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीता ज्वाला और 4 शावक अब आबादी वाले इलाके में पहुंचे
ग्वालियर कूनो नेशनल पार्क के जंगल की सीमा से निकलकर श्योपुर की विजयपुर तहसील के भैरोपुरा गांव में मादा चीता ज्वाला व चार शावकों का ग्रामीणों से आमना-सामना हो गया। यहां एक बछड़े पर मादा चीता ज्वाला ने हमला कर दिया, तो शावकों ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। बछ़ड़े पर हमला होते देख उसके मालिक व ग्रामीणों ने चीतों पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। लाठी से भी भगाने का प्रयास किया। पास खड़ी कूनो की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि बछड़े का मुआवजा मिल जाता है, चीतों…
Read Moreराजस्थान : 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, दो दिन बाद बारिश से मिल सकती है राहत
जयपुर राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 25-26 मार्च के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाने की संभावना है। राजस्थान के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा…
Read Moreबेडमाकोटी में नए कैंप की स्थापना, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
जगदलपुर भारत सरकार के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को साकार करने की दिशा में आईटीबीपी (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बेडमाकोटी में एक नया कैंप स्थापित किया है। यह कैंप कुतुल से लगभग 5 किमी आगे स्थित है और इसे सुरक्षा बलों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। कोण्डागांव स्थित 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी ने डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह (सामरिक क्षेत्रीय मुख्यालय, भुवनेश्वर) के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बेडमाकोटी नक्सल प्रभावित क्षेत्र…
Read Moreराजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल परीक्षा केंद्र पर दो आधार कार्ड पकड़ाई
कोटा राजस्थान लोक सेवा आयोग की रेवेन्यू ऑफिसर ग्रेट 2 और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर क्लास 4 की पुनर्परीक्षा रविवार को कोटा में कई केंद्रों पर आयोजित हुई। जिसमें हाडोती के अलावा अन्य जिलों के भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए कोटा पहुंचे। इस बीच शहर के गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल कैंपस में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची महिला कैंडिडेट पर परीक्षा आयोजित करवा रहे आयोजकों को शक हुआ। जांच में महिला कैंडिडेट के पास दो आधार कार्ड मिले, जिनमें आधार नंबर और जन्मतिथि अलग-अलग थी। केंद्र प्रभारी ने संदिग्ध…
Read Moreट्रेन में चोरी करने वाली कुख्यात सांसी गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जीआरपी ने ट्रेन में सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बीती 9 फरवरी को ट्रेन में हुई आभूषणों की चोरी के चलते इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को जब सूरत निवासी पायल जैन अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में आ रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में चीरा लगाकर कीमती सोने और डायमंड के गहने चोरी कर लिए। घटना की…
Read Moreबदल गई MSME की परिभाषा, 1 अप्रैल से लागू होंगे बिज़नेस के नए नियम
नई दिल्ली अगर आप कोई छोटा कारोबार शुरू करने जा रहे हैं तो MSME (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) से जुड़े नए नियम जरूर जान लें। सरकार ने MSME की परिभाषा बदल दी है। अब निवेश और टर्नओवर के आधार पर तय किया जाएगा कि कौन सा बिजनेस माइक्रो की कैटेगरी में आएगा और कौन सा स्मॉल व मीडियम की कैटेगरी में। ये नए नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। सरकार ने 1 फरवरी को पेश किए बजट में एमएसएमई के नए नियम के बारे में घोषणा की थी।…
Read Moreमैदान पर बिगड़ी क्रिकेटर की तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट, हालत गंभीर
ढाका बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को अस्पताल में एडिमट कराया गया है. तमीम ने ढाका प्रीमियर लीग (DPL) 2025 के मैच में फील्डिंग के दौरान सीन में दर्द की शिकायत की. यह वाकया सोमवार 24 मार्च को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब शिनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान हुआ. सूत्रों ने बताया कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की हालत गंभीर है. इस मुकाबले में तमीम मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की कप्तानी कर रहे थे. तमीम को लेकर ये अपडेट 36 साल के तमीम टॉस के लिए…
Read Moreकुणाल कामरा विवाद के बाद BMC का एक्शन, हैबिटेट स्टूडियो पर चला हथौड़ा
मुंबई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया है. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी. इस विवाद के बाद हैबिटेट स्टूडियो ने बयान जारी करते हुए अस्थायी रूप से स्टूडियो को बंद किए जाने की बात कही थी. हैबिटेट स्टूडियो ने बयान जारी कर कहा था कि कलाकार अपने विचारों…
Read Moreराणा सांगा को लेकर रामजी लाल सुमन के साथ अखिलेश यादव के खिलाफ सिविल केस दायर
आगरा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान मामले में आगरा सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन में अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने सिविल केस दायर किया है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चर्चा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया है। इसका समर्थन सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कर रहे हैं। अधिवक्ता की ओर से सपा मुखिया अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ सिविल केस दायर…
Read Moreपांच लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
शिवपुरी शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत पुलिस ने 25.13 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ने की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। देहात थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की खेप लेकर उनके क्षेत्र में घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम बड़ागांव रोड पहुंची और वहां से एक युवक शिवम पाल (19) निवासी आसपुर थाना भौती को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 25.13…
Read Moreअनाज रखने के एक निजी गोदाम में लगी भीषण आग
बड़वानी मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद राजपुर के क्षेत्र में अनाज रखने के एक निजी गोदाम में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग में गोदाम में रखी मक्का और गेहूं की फसल सहित जूट के बारदान भी जलकर खाक होने लगे। इधर, जानकारी लगते ही तुरंत नपा के फायर फाइटर को सूचना दी गई। वहीं, मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश शुरू की, जिसके बाद राजपुर नपा से पहुंचे दमकल वाहन से आग बुझाई जा सकी।…
Read Moreजड़ों से जुड़े रहकर ही विकास पथ पर बढ़ा जा सकता है आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत सवा वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार ने विरासत को साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं, जिससे उन्हें संतोष है। प्रदेश सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों का कई वर्षों से लंबित भुगतान जहां एक ओर पूरा कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर राज्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों के आधार पर 20 वर्ष पुरानी पार्बती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना…
Read Moreसम्पत्ति कर, जल प्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार में अधिभार में छूट
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने जारी किये निर्देश भोपाल नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि में सम्पत्ति कर, जल प्रभार एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में उपभोक्ताओं को छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन भुगतान की दशा में की जायेगी। इस संबंध में विभाग ने नगर पालिक निगम, नगरपालिका परिषद और नगर परिषद को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये हैं। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने बताया कि वर्ष 2024-25 वित्तीय वर्ष की कर…
Read More
