बुधवार 26 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- मेष राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। धन से जुड़े मामलों में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। मिथुन राशि– मिथुन…

Read More

अमेरिका के टैरिफ पर US के फैसले का भारत की इकोनॉमी पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली देश की इकोनॉमी को लेकर एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुरी खबर सुनाई है। रेटिंग एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं पर अमेरिका के बढ़ते शुल्क और वैश्वीकरण पर पड़ने वाले दबाव का असर पड़ेगा। इन बाहरी दबावों के बावजूद उम्मीद है कि अधिकतर उभरती-बाजार इकोनॉमी में घरेलू मांग की गति मजबूत बनी रहेगी। क्या कहा रेटिंग एजेंसी ने…

Read More

जिनके एरिया में चलेंगे ऐसे पार्लर, वहां के अधिकारियों पर गिरेगी गाज, हुक्का पर सख्त हुई फडणवीस सरकार

मुंबई महाराष्ट्र में ई-सिगरेट और हुक्का का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर बिना जानकारी वाले कोई भी हुक्का पार्लर चलते पाए गए तो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि हुक्का पार्लर के मामलों में बार-बार अपराध करने वालों को गिरफ़्तार भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पहले ऐसा नहीं किया जाता था। बता दें कि राज्य की फडणवीस सरकार ने ई-सिगरेट और हुक्का के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है।…

Read More

यूपी में मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे लोग, मिल रही Free Bijli, सरकार दे रही 100% छूट

इटावा जनपद में 9,177 नलकूप उपभोक्ता हैं, जिनमें से 7026 उपभोक्ता सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि शेष 2151 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके द्वारा इस योजना का लाभ नहीं लिया गया। आंकड़ों के अनुसार 76.6 प्रतिशत नलकूप उपभोक्ता मुफ्त बिजली से अपने खेतों की सिंचाई कर फसलों को हरा-भरा रख रहे हैं। सरकार के द्वारा इन नलकूप के लिए 10 घंटे मुफ्त बिजली देने का प्रावधान है। वैसे तो यहां जनपद में अभी किसी भी नलकूप उपभोक्ता के बिल में गड़बड़ी का मामला सामने नहीं…

Read More

मध्यम और कमजोर वर्ग के आवासों का निर्माण हाउसिंग बोर्ड की प्राथमिकता: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बोर्ड समाज के मध्यम और कमजोर वर्ग के आवासों की आवश्यकता को पूरा करने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने कामों की गुणवत्ता से आम जनता के बीच में अपनी साख को और मजबूत करे। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने प्रत्येक प्रोजेक्ट की गहन समीक्षा करे और इसे नियत टाइम फ्रेम में पूरा किया जाये। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल…

Read More

मध्‍य प्रदेश में गर्मी का मार्च शुरू, रतलाम में लू चली, दिन का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रतलाम में लू चली। वहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात का सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री पर रहा। मौसम विज्ञानियों के…

Read More

सिविल सप्लाई कार्पोरेशन की संगठनात्मक संरचना में सुधार का प्रस्ताव तैयार करें: खाद्य मंत्री

भोपाल मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन की संगठनात्मक संरचना (ओ.एस.) में सुधार के लिये प्रस्ताव तैयार करें। इसके लिये कंसल्टेंट की सेवाएँ भी ली जा सकती हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश कार्पोरेशन की संचालक मण्डल की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करें। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वे स्वयं भी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। रिक्त पदों की भर्ती जल्द करें मंत्री श्री राजपूत ने…

Read More

भारत-अमेरिका कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं हमारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं: नितिन गडकरी

नई दिल्ली केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि हम सड़क दुर्घटनाओं के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीन प्रतिशत का नुकसान हो रहा है। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजधानी में "सड़क सुरक्षा के लिए तकनीकी हस्तक्षेप : भारत-अमेरिका साझेदारी" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं हमारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। हर साल देश में 4,80,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1,88,000 लोगों की मौत होती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जान गंवाने वाले लोगों…

Read More

राइस मिल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष पर ईओडब्ल्यू ने कराई, आठ जिलों में 145 लोगों पर 38 एफआईआर

सिवनी मध्यप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष आशु अग्रवाल पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने भारतीय न्याय संहिता 2023 में धारा 316 (5) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। शहर से लगभग सात किमी दूर भुरकलखापा शकुन्तलादेवी राइस मिल में शासकीय धान मिलिंग में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के दल ने 19 मार्च को छापा मारा था। जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के उपपुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह ने बताया कि राइस मिल की जांच में वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु राइस मिल को…

Read More

ग्रामीणजन विद्युत से सुरक्षा के लिये सावधानियाँ जरूर बरतें

भोपाल मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रामीणजनों को आगाह किया है कि वे गर्मी के दौरान विद्युत से सुरक्षा के लिये सावधानियां जरूर बरतें। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में असावधानी विद्युत से कई बार अप्रिय घटनाएं घट जाती हैं। यह दुर्घटनाएं कईं बार जान-माल का नुकसान भी कर देती हैं। इनसे बचने के लिए ग्रामीणजनों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कंपनी ने कहा है कि कभी भी विद्युत लाइनों, उपकरणों एवं खंभों से छेड़खानी न करें। ऐसा करना विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत दण्डनीय…

Read More

विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाला समय भारत का है। हम फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, सबसे पहला सुख निरोगी काया है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत आवश्यक है। इसके लिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा, स्वस्थ जीवन शैली अपनानी होगी और नियमित जाँच करवानी होगी, ताकि रोगों का…

Read More

गर्भवती पत्नी को तकलीफ होने पर पति कटनी में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था, बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

कटनी पत्नी गर्भ से थी। घर में खुशियां आने वाली थीं। पति तकलीफ होने पर कटनी में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। दोनों बाइक से बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बेलगाम ट्रक ने दोनों को टक्कर मारकर घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है। उनके साथ बैठी तीन साल की बेटी बच गई है। मंगलवार की दोपहर को हुई घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव…

Read More

भारत का दूध उत्पादन पिछले 10 वर्षों में 63.56 प्रतिशत बढ़कर 239.2 मिलियन टन हो गया, वृद्धि दर 5.7 प्रतिश

नई दिल्ली भारत का दूध उत्पादन पिछले 10 वर्षों में 63.56 प्रतिशत बढ़कर 2014-15 में 146.3 मिलियन टन से 2023-24 के दौरान 239.2 मिलियन टन हो गया है, जिसकी वार्षिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत है। जबकि विश्व दूध उत्पादन 2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है। यह जानकारी मंगलवार को संसद में दी गई। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा, "देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता पिछले एक दशक में 48 प्रतिशत बढ़ी है,…

Read More

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम बना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिये नोडल एजेंसी

भोपाल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को राज्य में रूफटॉप सोलर (आरटीएस) अपनाने को बढ़ावा देने के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है। यह एजेंसी राज्य की बिजली वितरण कंपनियों – म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल, और म.प्र.पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, इंदौर की ओर से योजना के कार्यान्वयन की निगरानी करेगी। नोडल एजेंसी के रूप में म.प्र. ऊर्जा विकास निगम के दायित्व नोडल एजेंसी के रूप में मध्यप्रदेश ऊर्जा…

Read More

गुजरात को दिया पंजाब ने 244 का टारगेट, कप्तान अय्यर शतक से चूके

अहमदाबाद. आज आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस (जीटी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पीबीकेएस ने जीटी को 244 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बटोरे। श्रेयस अय्यर (97) अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस बने साई के शिकार पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई किशोर ने 16वें…

Read More