शुक्रवार 28 मार्च 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के योग हैंष लेकिन ऑफिस में कार्यों की समय सीमा पास होने के कारण आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाई आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।…

Read More

आईपीएल 2025 के बाद रेस्ट करेंगे रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रह सकते है, क्‍या है वजह?

नई दिल्ली टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड दौरे पर जाना संदिग्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने खुद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विराट कोहली की स्क्वाड में जगह बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा टेस्ट में अपने खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है…

Read More

नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना, रेलवे ने इन रूटों पर चलाईं विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली नवरात्र व ईद के कारण भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ ही विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के साथ ही पांच अन्य स्थानों के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष (04085/04086) नवरात्र के समय दिल्ली व आसपास के…

Read More

स्टालिन को मात देने के लिए BJP और AIADMK मिलाएंगे हाथ? फैसला चुनावों के करीब आने पर लिया जाएगा

नई दिल्ली तमिलनाडु में सियासी पार हाई है। पिछले कुछ दिनों से परिसीमन और ट्राइल लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर डीएमके और भाजपा आमने सामने है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव है। एक तरफ जहां, भाजपा और डीएमके नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है। वहीं, दूसरी ओर AIADMK आगामी विधानसभा चुनाव की प्लानिंग में जुट गई है। भाजपा और डीएमके के बीच चल रही सियासी संघर्ष पर AIADMK की पैनी नजर है। क्या हो सकती है भाजपा-AIADMK में गठबंधन? अटकलें लगाई जा रही है कि AIADMK और भाजपा…

Read More

राघव चड्ढा ने भारत की कर प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए, जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार नागरिकों पर टैक्स लगाती है

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा में भारत की कर प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने जीवन के हर चरण में करों के बोझ को स्पष्ट करते हुए कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार नागरिकों की मदद करने के बजाय उन पर टैक्स लगाती है। चड्ढा ने यह भी पूछा कि क्या नागरिकों को उनके द्वारा दिए गए करों के बदले विश्व स्तरीय स्वास्थ्य, शिक्षा या बुनियादी ढांचा मिलता है? चड्ढा ने कहा, "जीवन में दो चीजें निश्चित हैं- मृत्यु…

Read More

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री देवांगन

रायपुर श्रम मंत्री सह अध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा है कि श्रम विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे भी समाज के अन्य वर्गों के बच्चों की तरह उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रम मंत्री देवांगन आज नवा रायपुर स्थित   छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मण्डल की…

Read More

कर्नाटक में दूध की कीमतों में इजाफा, अब लोगों को हर लीटर दूध पर 4 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे

नई दिल्ली महंगाई के इस दौर में अब दूध भी आम आदमी की जेब ढीली करने जा रहा है। अब एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 4 रुपये बढ़ गई है। ये नई कीमतें एक अप्रैल से लागू होंगी। ये फैसला कर्नाटक सरकार ने लिया है। राज्य सरकार में मंत्री केएन रंजना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में दूध की कीमतें 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगी। डेयरी किसान और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन लंबे समय से कीमतें बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दही भी हो…

Read More

Miami Open 2025: सेमीफाइनल में भिड़ेंगे एलेक्जेंड्रा एला और जेसिका पेगुला

मियामी मियामी ओपन में महिला एकल के सेमीफाइनल में फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की जेसिका पेगुला के बीच शुक्रवार को मुकाबला होगा। अमेरिका की चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने गुरुवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। पेगुला ने राडुकानू पर 6-4, 6-7(3), 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। इसी के साथ अमेरिकी खिलाड़ी ने पिछले चार वर्षों में तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को बधाई और शुभकामनाएं दीं

रायपुर मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और…

Read More

संसद में इमीग्रेशन बिल को लेकर चल रही चर्चा में अमित शाह ने लिया हिस्सा, जो देश के लिए खतरा, उन पर कड़ी नजर

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। इसी बीच आज  लोकसभा में इमीग्रेशन बिल को लेकर चल रही चर्चा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया।  घुसपैठ और अवैध अप्रवास रोकने के मकसद से लाए गए इस बिल का नाम इमिग्रेशन एंड फॉरेन बिल 2025 (अप्रवासन और विदेशी विधेयक) है।   देश के विकास करने वालों का भारत में स्वागत: अमित शाह इस विधेयक के महत्व का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जो प्रवासी भारत के विकास के लिए आ रहे हैं,…

Read More

अपने घर, कार्यालय ,स्कूल, कॉलेज, जहां कहीं भी संभव हो एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य लगाएं : राज्यपाल डेका

रायपुर गत दिवस मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डी राहुल वेंकट एवं जिले के अन्य अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले में क्रियान्वित किए जा रहे शासन की योजनाओं, उनकी प्रगति और लाभान्वित हितग्राहियों के सम्बन्ध में एजेंडावार जानकारी ली। अपने प्रवास में कलेक्ट्रेट परिसर आगमन पश्चात सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने ’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में सफेद चंदन के पौधे का रोपण किया। बैठक के पश्चात उन्होंने ग्राम तेंदुडांड…

Read More

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने सीएम शर्मा ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाई

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत जवाहर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम ‘सुरक्षा एवं सुगमता का संकल्प समारोह’ से 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस बल में शामिल हुए इन नए वाहनों से राज्य में आमजन के लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों…

Read More

हिमाचल के लोगों के लिए खुशखबरी, HRTC में शामिल होंगी 324 सुपर लग्जरी बसें, सरकार ने दी मंजूरी

शिमला हिमाचल के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 297 इलेक्ट्रिक बसें (HRTC New Buses) शामिल होगी। गुरुवार को आयोजित निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में बस खरीद को मंजूरी देकर वर्क ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए हैं। निगम इस बार जो बसें खरीदेगा उसकी मरम्मत (एएमसी) का कार्य भी संबंधित कंपनी 12 साल तक करेगी। निगम ने टेंडर में इसका प्रविधान किया था। इसके चलते निगम को बसें महंगी पड़ रही है। जो बस 1.25 करोड़ में पड़नी…

Read More

दर्दनाक हादसा : बुरहानपुर में दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी, जांच में जुटा प्रशासन

बुरहानपुर जिले के गणपति थाना क्षेत्र के इतवारा में बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक मजदूर अब भी मलबे में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर कोतवाली और गणपति थाना पुलिस के साथ-साथ सीएसपी, अपर कलेक्टर और…

Read More

दुर्ग में डीएसपी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है. जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है. यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च 2025 को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),…

Read More