शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को बच्चो के विकास के आयामों के मूल्यांकन में क्षमता वृद्धि कर सक्षम बनाने के उद्देश्य से आंगनवाडी एवं मिशन पोषण 02 अन्तर्गत ‘पोषण भी, पढाई भी‘ थीम के तहत् तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिले में संचालित समस्त आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को प्रदान किया गया। पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ताओ को 03 से…
Read MoreDay: March 27, 2025
मध्य प्रदेश पुलिस नक्सलियों के सफाए के लिए अपनी रणनीति और संख्या बल को मजबूत करने में जुटी
बालाघाट नक्सलियों के सफाए के लिए पुलिस अपनी रणनीति और संख्या बल को मजबूत करने में जुटी है। नक्सल प्रभावित लांजी और बैहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी की कमान भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संभालेंगे। अभी यहां युवा अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह का कहना है कि युवा आईपीएस को नक्सल आपरेशन की कमान देकर उनके कौशल, सूझबूझ और ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है। बल संख्या को मजबूत करते हुए जल्द ही हॉक फोर्स के 300 पद और…
Read Moreसीएम यादव ने कहा अगले 5 साल में हम प्रदेश का सालाना बजट दोगुना कर देंगे, कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे
भोपाल एमपी सरकार नया टैक्स नहीं लगाएगी। जनता की आय बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह बात एक निजी कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, सरकार अपने संसाधनों का हर संभव अधिक से अधिक उपयोग करेगी और जनता को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा, ताकि वे सरकार के जरिए स्वयं की आय बढ़ा सके। सरकार इस काम में जो मदद कर सकती है, वे सभी मदद पहुंचाई जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जीआइएस की सफलता को लेकर सीएम का सम्मान…
Read Moreस्कूलों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही 'स्कूल चलें हम अभियान' की शुरूआत होगी स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह की अध्यक्षता में हुई पाठ्यपुस्तक निगम की बैठक भोपाल प्रदेश में इस वर्ष शालाओं में शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल 2025 से प्रारंभ किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही 'स्कूल चलें हम अभियान' की शुरूआत होगी। पाठ्यपुस्तक निगम ने इस वर्ष सत्र शुरू होते ही शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह जानकारी स्कूल…
Read Moreमध्यप्रदेश ऑर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मनमानी के सामने तरंदाजी के खिलाड़ियों को हार माननी पड़ी
जबलपुर मध्यप्रदेश ऑर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोच और जिला खेल अधिकारी की मनमानी के सामने तरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर के 35 खिलाड़ियों को हार माननी पड़ी। रानीताल की तीरंदाजी एकेडमी को बंद कर दिया गया है। इससे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने वाले खिलाड़ियों के भविष्य पर अंधकार के बादल मंडराने लगे हैं। खिलाड़ियों ने प्रशासनिक अफसरों से मुलाकात की थी। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। शहर में कोई ठिकाना नहीं अफसरशाही की पराकाष्ठा भी इस मामले में नजर आई। जबरन हॉस्टल और एकेडमी…
Read Moreचैक बाउंसः न्यायालय ने ब्याज सहित राशि जमा करने एवं तीन माह की कैद से किया दंडित
रायसेन मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पाटनदेव जिला रायसेन द्वारा राजेश कुमार पुत्र मजबूत सिंह यादव निवासी- ग्राम घाट पिपलिया, पोस्ट डाबरा इमलिया, थाना रायसेन, तहसील व जिला रायसेन को कृषि कार्य हेतु किसान क्रेडिट कार्ड के लिये रूपये 2,25,000/- का ऋण दिया गया था। अनुबंध अनुसार अभियुक्त को प्राप्त ऋण ब्याज सहित बैंक को वापिस लौटाना था अभियुक्त ने उक्त ऋण की अदायगी हेतु दिनांक 15.07.2023 को राशि रू. 2,35,000/- का एक चैक मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पाटनदेव में जमा किया था, परन्तु जिस खाते का चैक अभियुक्त द्वारा ऋण…
Read Moreस्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने महर्षि पतंजलि संस्थान के कैलेण्डर का किया विमोचन
भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को मंत्रालय में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया। कैलेण्डर में इस वर्ष की थीम भारतीय कालगणना को रखा गया है। इसके अंतर्गत माहवार काल की अवधारणा, कालमायन की इकाइयाँ. हिन्दी तिथियों का वैज्ञानिक आधार, सप्ताह, माह और वर्ष की अवधारणा, देवताओं व असुरों के दिन-रात, युग, ब्रह्मा की आयु, संवत्सर, पञ्चाङ्ग तथा संकल्प मन्त्र को स्थान दिया गया है। यह जानकारी भारतीय कालगणना की समझ के लिये अत्यंत उपयोगी रहेगी। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व रंगमंच दिवस पर दी बधाई
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व रंगमंच दिवस पर प्रदेश के रंगमंच कलाकारों, कर्मियों और प्रेमियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के इंदौर,उज्जैन, जबलपुर, सागर और ग्वालियर में रंगमंच के सक्रिय कलाकार और नाट्य विधा से जुड़े सहयोगी व्यक्ति सिर्फ कला प्रदर्शन ही नहीं सामाजिक दायित्व भी पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रंगमंच एक सामान्य कला नहीं अपितु समाज के जागरण का मंच भी है। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नाटकों…
Read Moreशहीद गौतम के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मऊगंज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मऊगंज जिले के गौतम परिवार को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के अंतर्गत एक करोड़ रूपये की राशि का चेक प्रदान किया। भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सेलरी पैकेज योजना में पुलिसकर्मियों को दी जाने वाली पूरक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा के अनुसार परिवार को यह राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद गौतम के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लेने के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि कर्तव्य…
Read Moreलखनऊ से भोपाल जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी, यात्रा 6 से 7 घंटे में होगी पूरी
भोपाल लखनऊ से भोपाल जल्द ही नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रेलवे ने एमपी-यूपी दोनों राज्यों की राजधानी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन में चेयर कार सीटिंग वाले 8 कोच होंगे और करीब 564 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। भोपाल रेल मंडल के मुताबिक जल्द ही नए रैक उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद नियमित शेड्यूल जारी होगा। इससे भोपाल(MP News) से लखनऊ की यात्रा करीब 6 से 7 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। अभी अन्य ट्रेनों से 9 से 12 घंटे…
Read Moreकांग्रेस नेता ज्ञानसिंह राजपूत ने हनुमान प्रकटोत्सव पर सरकारी अवकाश की मांग उठाई
अशोकनगर मध्य प्रदेश के अशोकनगर में हनुमान जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग जोर पकड़ रही है। कांग्रेस नेता और बालरूपी बजरंग अखाड़ा के संचालक ज्ञानसिंह राजपूत ने इस मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों के साथ वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मांग को मजबूती देने के लिए स्पीड पोस्ट से भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजा और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह से फोन पर चर्चा की। राजपूत का कहना है कि 12…
Read Moreराजस्थान के डिप्टी सीएम को मिली जान से मारने की धमकी
जयपुर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। विधानसभा में बोलते हुए जूली ने इस धमकी को बेहद चिंताजनक बताया। सोशल मीडिया पर जूली …विधानसभा में बोलते हुए जूली ने इस धमकी को बेहद चिंताजनक बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, "जयपुर सेंट्रल जेल से हमारे उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद…
Read Moreऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प, भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर, पर्पल कैप के टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन की अभी शुरुआत है। 6 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन ऑरेंज कैप की रेस अभी से दिलचस्प हो गई है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष पर जरूर हैं, लेकिन अब उनको टक्कर देने के लिए दो और खिलाड़ी उनके करीब पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में खेल रहे हैं। आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप…
Read Moreजयपुर एयरपोर्ट पर 70 लाख रुपए के सोने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार
जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 772 ग्राम सोना मिला है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। एक आरोपी ने सोने को अपने रेक्टम (मलाशय) में छिपा रखा था। आरोपी एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से आया था, जबकि दूसरा तस्करी का सोना लेते हुए पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले पांच फरवरी को डीआरआई ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक मिक्सर ग्राइंडर से लगभग 60…
Read MoreIPL 2025: बिलासपुर की हर गलियों में सटोरिए सक्रिय, क्रिकेट पर लगा रहे दांव
बिलासपुर आईपीएल के शुरू होते ही शहर में सट्टेबाजों का नेटवर्क फिर से सक्रिय हो गया है। हर गली-मोहल्ले में इनके गुर्गे घूम रहे हैं और क्रिकेट मैचों पर जमकर सट्टा लगवा रहे हैं। खास बात यह है कि पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम इससे बेखबर नजर आ रही है, जिससे सटोरियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आईपीएल शुरू होते ही शहर के पुराने और कुख्यात सटोरिए फिर से सक्रिय हो चुके हैं। मगर, खुद सामने आने के बजाय उन्होंने अपने गुर्गों को मैदान…
Read More
