दुर्ग रेलवे स्टेशन में वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत

दुर्ग दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक वेंडर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक वेंडर उस वक्त पानी और कोल्ड्रिंक बेच रहा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसके पास अमूल के एक स्टॉल का वेंडिंग कार्ड मौजूद था. सूत्र बताते है कि मृतक का नाम विजय शर्मा था और वो पिछले 15 वर्षों से वेंडिंग कर रहे थे. वहां मौजूद वेंडरों ने ये आरोप लगाए है कि लाश के ऊपर से दो ट्रेनें गुजर गई उसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने शव का पंचनामा कर…

Read More

बलिया में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखज खुलासा किया, युवती ने की आत्महत्या

बलिया बलिया में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सनसनीखज खुलासा कर दिया। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि युवती के पास से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और फोन में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हो गया है कि युवती ने आत्महत्या ही की है। युवती गांव के ही एक युवक से प्यार करती थी लेकिन उसकी शादी कहीं और तय थी। वह होने वाले पति और प्रेमी दोनों से लगातार फोन पर बातें करती थी। उसने होने…

Read More

सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला, प्लेइंग XI में हुए ये बदलाव

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। सीएसकी की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। नाथन एलिस की जगह मथीशा पथिराना टीम में आए हैं। वहीं आरसीबी में भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हुई है। उनके आने से रसीख सलाम को बाहर बैठना होगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है, ऐसे में चेन्नई…

Read More

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने ग्रामीण पीएम आवास और उपस्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

अभनपुर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर के ग्राम निमोरा में उप स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट लड्डू की गुणवत्ता का स्वयं स्वाद लेकर जांच की और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया. उन्होंने गांव के पुरानिक राम और गांधी राम यादव के घर (पीएम आवास) पहुंचकर उनके और उनके परिवार से बातचीत कर उन्हें मिल रही लाभप्रद योजनाओं…

Read More

रिलीज को तैयार ‘ज्वेल थीफ’, सैफ अली बोले- ‘जयदीप और सिद्धार्थ के साथ काम करना रहा शानदार’

मुंबई, सैफ अली खान की अपकमिंग थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने को लेकर उत्साहित नजर आए। सैफ ने बताया कि उनके साथ काम करने का उनका अनुभव शानदार रहा। फिल्म में सैफ एक ठग की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि निर्माता सिद्धार्थ आनंद के पास कहानी को पेश करने का खास तरीका है और इसी वजह से वह काफी उत्साहित हैं। सैफ ने बताया, “सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर से काम…

Read More

Tiktok वाला फीचर अब Instagram पर, 2X स्‍पीड में चलने लगेगी रील

नई दिल्ली Instagram पर नए-नए फीचर्स आते रहते हैं, लेकिन अब जो फीचर आया है, वह रील्‍स को जल्‍दी देखने में मदद करेगा। कई बार ऐसी रील्‍स हमारी फीड में आ जाती हैं, जिन्‍हें देखने का बहुत मन नहीं करता। ज्‍यादातर लोग ऐसी रील्‍स को स्किप करके दूसरी रील देखने लगते हैं। अब इंस्‍टाग्राम पर नया फीचर आया है, जिसकी मदद से आप किसी भी रील को 2X स्‍पीड में देख पाएंगे। इसका फयदा तब होगा, जब आप किसी रील को जल्‍दी देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए…

Read More

UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 1,518 कैदियों को माफी देने का किया ऐलान

संयुक्त अरब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस साल फरवरी के अंत में एक महत्वपूर्ण ऐलान किया। उन्होंने रमजान के मौके पर बड़े पैमाने पर कैदियों को माफी देने की योजना बनाई थी। इस फैसले के तहत, रमजान के खत्म होते ही 1,295 कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी किया गया। इसके अलावा, UAE के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 1,518 कैदियों को माफी देने का ऐलान किया है, जिनमें से 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक शामिल हैं।…

Read More

छत्तीसगढ़ में लगातार साइबर क्राइम: ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में डॉक्टर से 50 लाख की ठगी

बालोद छत्तीसगढ़ में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे. बालोद थाना क्षेत्र में भी साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेंडिंग स्केम में 50 लाख 48 हजार रुपए इन्वेस्ट किया और वह ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि साइबर ठगी की जाल में पहले अशिक्षित लोग फंसते नजर आते थे, लेकिन पढ़े लिखे शिक्षित लोग भी घर बैठे मोटी रकम…

Read More

अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का टीजर आउट, ‘दादा भाई’ के घर में ‘अमय पटनायक’ ने मारा 75वां छापा

मुंबई, अजय देवगन की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। ‘अमय पटनायक’ के किरदार में अभिनेता 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे, जहां वह दमदार डायलॉग “मैंने कहां कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं” के साथ रोमांच के लेवल को बढ़ाते दिखे। अजय देवगन नया छापा मारने के लिए दमदार अंदाज में नजर आए। इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए देवगन ने लिखा, “रेड, 4,200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी! ‘रेड 2’ का टीजर…

Read More

छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की हुई घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरों की घोषणा की गई है. बीते साल की तुलना में शराब की नई दरों में 10 से 20 फीसदी तक की कटौती की गई है. सस्ते और महंगे रेंज की शराब करीब 10 फीसदी तक और प्रीमियम रेंज की शराब में करीब 20 फीसदी तक गिरावट आई है. राज्य सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कटौती की वजह से शराब की दरों में भारी कमी देखी जा रही है. राज्य सरकार को इससे करीब एक हजार करोड़ रुपए का नुकसान…

Read More

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 1 अप्रैल को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

भोपाल मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत "वन्देमातरम" एवं राष्ट्र -गान "जन-गण-मन" का गायन 1 अप्रैल को प्रात: 10 बजे किया जाएगा। इसमें मंत्रालय सहित सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।  

Read More

अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में जब अचानक आग लगने से पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, जान बचाते हुए गिरी लड़कियां

नई दिल्ली ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में एक बड़ी घटना घटी, जब अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग एक एयर कंडीशनर (एसी) के ब्लास्ट होने से लगी, और ये आग इतनी तेजी से फैल गई कि हॉस्टल में मौजूद लड़कियां किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब हुईं। आग के दौरान कुछ लड़कियां हॉस्टल की बालकनी से लटकते हुए और सीढ़ियों का सहारा लेते हुए बाहर निकलीं। एक सोशल मीडिया वीडियो में देखा जा सकता है…

Read More

फिल्म द भूतनी से संजय दत्त का पहला लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आनेवाली फिल्म द भूतनी से उनका पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। संजय दत्त पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'द भूतनी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मेकर्स ने इस फिल्म से संजय दत्त का पहला लुक पोस्टर जारी किया, पोस्टर में वह ‘बाबा’ के रूप में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त के अलावा इस फिल्म के स्टारकास्ट मॉनी रॉय,…

Read More

फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान ख़ान और रश्मिका मन्दाना स्टारर फ़िल्म सिकंदर के गाना हम आपके बिना का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। फ़िल्म सिकंदर जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट भी ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रोमांटिक झलक पेश ‘हम आपके बिना’ गाने के साथ पेश की है। गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जबकि पूरा गाना आज शाम चार बजे रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा,मोहब्बत जो वक्त…

Read More

आरईसी ने अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा ट्रांसमिशन एसपीव्ही

भोपाल मध्यप्रदेश को आगामी दो से तीन वर्षों में दो चरणों में 1230 मेगावॉट विद्युत की अतिरिक्त उपलब्धता रहेगी। इसके लिये बिजली कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में आरईसी ने अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को ट्रांसमिशन एसपीव्ही सौंपा। इस परियोजना के तहत मेसर्स महान एनर्जेन लिमिटेड के बंधौरा (सिंगरौली) पॉवर जनरेटिंग प्लांट से मध्यप्रदेश के हिस्से की 1230 मेगावॉट विद्युत निकासी के लिये ट्रांसमिशन नेटवर्क तैयार किया जाना है। पारेषण अद्योसंरचना होगी विस्तारित एम.पी. ट्रांसको के मुख्य अभियंता देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने 1230 मेगावॉट विद्युत…

Read More