मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह : 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे, डिप्टी सीएम साव ने दी शुभकामनाएं

मुंगेली मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे. वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया. विवाह से पूर्व बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने सभी नवविवाहित…

Read More

महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शिखर पर सूर्य चिन्ह वाला केसरिया ब्रह्म ध्वज मुख्य शिखर पर फहराया जाएगा

उज्जैन  हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मंदिर के मुख्य शिखर पर सूर्य चिन्ह वाला केसरिया ब्रह्म ध्वज फहराया जाएगा। यह ध्वज प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों और संस्थाओं में भी लगाया जाएगा। साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, भोग आरती और पंचांग पूजन की प्रक्रिया भी होगी।  मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा ब्रह्म ध्वज हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वज बदलने की…

Read More

Telegram का बड़ा कदम, आया Grok AI, बस ये यूजर्स कर सकेंगे यूज

कुछ दिनों पहले ही Elon Musk के Grok AI ने अपने बेबाक जवाबों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। अब यह AI चैटबॉट एक और बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। Grok AI अब Telegram पर भी उपलब्ध होगा। इससे पहले उपयोगकर्ता केवल X (पहले Twitter) या Grok एप के जरिए ही इस चैटबॉट से बातचीत कर सकते थे, लेकिन अब Telegram यूजर्स भी इससे चैट कर सकेंगे। यह कदम Grok AI की पहुंच को बढ़ाने और Telegram को AI मार्केट में  बनाए…

Read More

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा -पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं

भोपाल  मध्य प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर सियासत शुरू हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होगी की नहीं ? वहीं उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो… भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने वाली अपील पर प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

मप्र बोर्ड 5वीं में 92.70%, 8वीं में 90.02% छात्र हुए पास, यहां देखें रिजल्ट

भोपाल  मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर परिणामों की घोषणा की। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में सुधार देखा गया, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहे। कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% रहा, जो पिछले साल के 90.97% से अधिक है। वहीं, कक्षा 8वीं का परिणाम 90.02% रहा, जो पिछले…

Read More

सागर में पुलिस टीम पर हमला, जान बचाकर भागे,महिलाओं और लोगों ने टीम को घेरा; पथराव में दो जवान घायल

सागर मध्य प्रदेश के सागर से एक बड़ी खबर है. यहां वारंटियों को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. खुद वारंटियों और उनके परिजनों ने मिलकर पुलिस टीम पर पथराव किया है. इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. मामला जिले के सुरखी का है. इस घटना के बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. लगातार मामले आ रहे सामने प्रदेश में पुलिस पर हमले की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद…

Read More

ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़क गए अमेरिकन मुस्लिम

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में पहली इफ्तार (Iftar) पार्टी की मेजबानी की. लेकिन ट्रंप की यह इफ्तार पार्टी विवादों में घिर गई है. अमेरिकी मुस्लिम इस इफ्तार डिनर पर भड़के हुए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर की मेजबानी करते हुए कहा कि मैं आप सभी का व्हाइट हाउस के इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूं. हम इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का जश्न मना रहे हैं. यह बहुत बेहतरीन महीना है. दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक. हम दुनिया…

Read More

रीवा को विकसित बनाते हुए जल समृद्ध बनाना है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा को विकसित बनाने के साथ जल समृद्ध बनाना है। वर्षा के जल को संरक्षित करने तथा प्राचीन जल स्त्रोतों में सुधार कार्य कर जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं ताकि आने वाले समय में पानी की कमी न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्राम पंचायत सगरा में केन्द्रीय जल शक्ति विभाग के सहयोग से बोर के माध्यम से संग्रहित होने वाले भूजल को जमीन के भीतर संचयित किये जाने के कार्य का शुभारंभ किया। ग्राम…

Read More

चित्रकूट में रानीपुर टाइगर रिजर्व और आसपास के जंगलों में तेंदुओं की बढ़ती चहलकदमी से लोगों में दहशत

चित्रकूट  रानीपुर टाइगर रिजर्व और आसपास के जंगलों में तेंदुओं की बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीण डरे हुए हैं। चित्रकूट वन विभाग ने सुरक्षा के लिए लोगों के जंगल में आने-जाने और घूमने पर रोक लगा दी है। पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे स्काई वॉक ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले ब्रिज के पास पांच तेंदुओं का झुंड देखा गया था। रानीपुर टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, बाघ, भालू और हिरण जैसे वन्य जीव पाए जाते हैं, लेकिन अब तेंदुओं की सक्रियता से…

Read More

भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने 1 हजार किमी तक पीछा कर दबोचा

इंदौर  इंदौर (Indore) में भावना सिंह हत्याकांड (Bhavana Singh Case) में पुलिस (Police) को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने हत्या के आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और उनकी महिला मित्र स्वस्ति राय को गिरफ्तार (Arrest) किया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल में घटना के बाद छिपे हुए थे। हालांकि, जैसे ही पुलिस टीम कसोल पहुंची, आरोपियों ने ग्वालियर (Gwalior) की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्वालियर बायपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा एप के…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा केवल धार्मिक अनुभव नहीं, बल्कि सम्मान और स्नेह का प्रतीक बन गई। प्रदेश के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गई जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने तीर्थयात्रा पर…

Read More

कैंसर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों की दवाओं और एंटीबायोटिक्स की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारत में जल्द ही कैंसर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों की दवाओं और एंटीबायोटिक्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी नियंत्रण में आने वाली इन दवाओं की कीमतों में 1.7% तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। यह असर अगले दो से तीन महीनों में दिखाई दे सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में इन दवाओं का स्टॉक 90 दिनों का पहले से ही उपलब्ध है। दवाओं के दाम बढ़ने की वजह रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के महासचिव राजीव…

Read More

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को बधाई और शुभकामनाएं दीं

रायपुर मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और…

Read More

श्रम मंत्री देवांगन ने एक लाख 14 हजार से अधिक श्रमिकों के बैंक खाते में 53.43 करोड़ रूपए अंतरित किए

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योेजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिलें में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में एक लाख 14 हजार 902 श्रमिकों के बैंक खाते में 53 करोड़ 43 लाख 74 हजार 915…

Read More

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों।…

Read More