ED अब निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश और उनके सहयोगियों की जांच में जुटी

बरेली उत्तर प्रदेश में निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में हैं. बरेली के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश पर बेनामी संपत्तियों और सरकारी जमीनों के हड़पने के आरोप लगे हैं. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस मामले को उजागर किया और बताया कि उन्होंने बरेली में इंटरनेशनल सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ा घोटाला किया. 8000 करोड़ रुपए की इस टाउनशिप में 600 एकड़ सरकारी जमीन शामिल है, जिसे उनके करीबी बिल्डर राजू खंडेलवाल के जरिए कब्जे में लिया गया. महेश पांडेय ने आरोप…

Read More

नवाचार के तहत इंदौर में उपभोक्ताओं के लिये राशन भी पोषण भी

दुकानों से राशन के साथ पोषण संबंधी मोटा अनाज, दाले, सब्जियां, दूध, पनीर, मसाले भी मिलेगें केन्द्रीय संयुक्त सचिव खाद्य विभाग ने किया वर्चुअली शुभारंभ प्रदेश में पहली बार इंदौर में शुरू हुए इस अभिनव प्रोजेक्ट की हुई सराहना इंदौर इंदौर जिले में उपभोक्ताओं के हित में और उचित मूल्य दुकानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सूरत और सीरत बदलने लगी है। अब शासकीय उचित मूल्य दुकानों…

Read More

सरकारी अस्पताल में 2 घंटे फ्री सेवा देंगे डॉ. ईश्वर पैगिया

महानाद मेयर दीपक बाली द्वारा प्रात्साहित करने पर नगर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. ईश्वर पैगिया अब प्रतिदिन 2 घंटे सरकारी अस्पताल में अपनी फ्री सेवायें देंगे। मेयर दीपक बाली ने अपने ‘स्वस्थ काशीपुर’ संकल्प के तहत उक्त निजी चिकित्सक की अवैतनिक नियुक्ति कराई है। आपको बता दें कि मेयर दीपक वाली ने चुनाव के दौरान एक संकल्प काशीपुर को स्वस्थ रखने का भी लिया था। इसी संकल्प के तहत बाली ने राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को हो रहीं परेशानी को देखते होते हुए योजना के…

Read More

मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक- उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बेसिक्स आफ क्रिटिकल केयर इन ऑब्स्टेट्रिक्स विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक है। गभर्वती महिला की समय-समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देकर एवं उनके परिजनों को जागरूक कर मातृ…

Read More

न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाएगी T20 Tri Series 2025, टाईमटेबल जारी

नई दिल्ली जिम्बाब्वे की टीम जुलाई में एक ट्राई सीरीज के मेजबानी करने जा रही है, जिसमें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका हिस्सा लेंगी। इस सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी और फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। आईपीएल के बाद इस सीरीज का आयोजित करने का ऐला हुआ है। इस दौरान जिम्बाब्वे की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ 2-2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। ट्राई सीरीज से पहले जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगा और ट्राई सीरीज के बाद…

Read More

मुख्यमंत्री विवाह, निकाह योजना: सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा

मंडला जिले के ग्राम पंचायत टिकरवारा में 16 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचयत मंडला ने बताया कि आयोजित मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में जनपद पंचायत मंडला, नैनपुर, नगरपालिका मंडला, नैनपुर और नगर परिषद बम्हनी बंजर सम्मिलित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मलित होने वाले जोड़े में से कन्या को 49000 रूपए की राशि का एकाउंट पेयी चैक सहायता राशि के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है। साथ…

Read More

टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी जुटे

जबलपुर वित्तीय वर्ष के समापन से पहले जबलपुर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान, राजस्व विभाग का अमला घर-घर जाकर संपत्तिकर, जलकर और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की बकाया कर राशि जमा करने की अपील कर रहा है। महापौर की बैठक में दिए गए निर्देश महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक में राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए और नागरिकों…

Read More

नवोदय विद्यालय में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष

मोहगांव विगत माह पूर्व नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका रिजल्ट अभी अभी आया है जिसमें विकास खंड मोहगांव के समीपस्त ग्राम रामपुरी की तरूणी यादव पिता राजू यादव एवं उरी निवासी सौम्या झरिया पिता रामेश्वर झरिया ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विकास खंड का नाम रोशन किया है। इनकी उपलब्धि पर इनके माता पिता पूरा विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।  

Read More

पाणिग्रहण संस्कार 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अलीराजपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पाणिग्रहण संस्कार, 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है।  अलीराजपुर में 1369 नव दम्पतियों को मुख्मयंत्री कन्या विवाह योजना में 7 करोड़ 52 लाख रूपये की राशि कन्यादान के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी वर (दूल्हों) से कहा कि हम बेटियों के रूप में अपने घर की रौनक आपको सौंप रहे हैं, इनका ख्याल रखना अब आपका दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अलीराजपुर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद…

Read More

विश्वगुरु भारत की संकल्पना सिद्धि के लिए, विचार क्रान्ति

भोपाल स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरे देश का संकल्प है। भारत को विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनाने के लिए, "विचार क्रान्ति" को "कर्म क्रान्ति" में परिवर्तित करने की आवश्यकता है! इसके लिए हम सभी अपने परिश्रम और पुरुषार्थ का योगदान देना होगा। भारत की गौरवशाली सभ्यता, विरासत, ज्ञान परम्परा एवं भाषाओं से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागिता करनी होगी। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को विधानसभा भवन…

Read More

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मिला “A” ग्रेड

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के उज्जैन स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा "A" ग्रेड प्रत्ययित होने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मंत्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यशस्वी नेतृत्व में राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारमूलक उच्च शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर…

Read More

जुमे की नमाज पर UP में अलर्ट,लखनऊ, संभल, अलीगढ़… शहर-शहर फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी…

लखनऊ/ संभल उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर Alert जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। खासकर राजधानी Lucknow में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। राजधानी में कड़ी मॉनिटरिंग Lucknow में नमाज के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से इलाके की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लखनऊ और…

Read More

रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

रायपुर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे।    इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय…

Read More

विकसित भारत का सपना स्वस्थ भारत से ही होगा पूरा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में संजीवनी क्लीनिक बन जाने से लगभग दो हजार परिवारों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने गुरूवार को रीवा के वार्ड क्रमांक 38 में चोपड़ा स्कूल परिसर में संजीवनी क्लीनिक भवन का भूमिपूजन किया। इसका निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह रीवा शहर का दसवां संजीवनी क्लीनिक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है। विकसित भारत का सपना स्वस्थ भारत से ही पूरा होगा।…

Read More

ऑपरेशन खुशी-9: अब गुमशुदा बच्चों की तलाश होगी पूरी, पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर राजस्थान पुलिस द्वारा राज्य स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान ‘ऑपरेशन खुशी-9’ चलाया जाएगा। अभियान में जहां पूर्ण लगन व मेहनत से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स एवं एएचटी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के लिए राज्य में थानावार टीमों का गठन किया जा रहा है। पहले…

Read More