दो हजार बहनों के सामूहिक विवाह में शामिल होना अदभुत अनुभव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

झाबुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ में एक साथ लगभग दो हजार जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने का आनंद अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सभी के मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन के 16 संस्कारों में से पाणिग्रहण संस्कार गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। इसमें 7 फेरों से 7 वचनों को पूरा कर सात जन्मों तक बंधन में बंधते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह…

Read More

श्रमिकों को संबल दे रही है मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के श्रमिकों को संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना संचालित की जा रही है। शुक्रवार 28 मार्च को संबल योजना में 23 हजार 162 श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय से हितग्राहियों के खातों में यह राशि अंतरित करेंगे। श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्री एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल)…

Read More

एक पौधा जरूर लगाएं, धरती को हरियाली दें: राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर धरती का श्रृंगार हरियाली से है, इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिएश् यह संदेश राज्यपाल रमेन डेका ने गत दिवस कोरिया जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को दिया। अपने एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों की बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पौधे लगाने की अपील की। राज्यपाल डेका ने कहा कि श्एक पेड़ माँ के नामश् योजना के तहत सभी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, छात्रावास, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी-अशासकीय कार्यालयों में पौधरोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने वन…

Read More

शेन वॉटसन ने दी बड़ी सलाह, RCB को CSK के खिलाफ चेन्नई में कैसे मिल सकती है जीत?

चेन्नई ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को उनके दूसरे मैच से पहले एक बड़ी सलाह दी है। वे चाहते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में आरसीबी को बदलाव करना चाहिए। लंबे समय तक आईपीएल खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है कि चेन्नई की पिच की जरूरत के अनुसार आरसीबी को टीम संयोजन में बदलाव करना होगा। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन वॉटसन का…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की।  मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे।

Read More

प्रदेश में स्कूल चलें हम अभियान एक से 4 अप्रैल तक, दिशा-निर्देश जारी

भोपाल प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2025-26 की शुरूआत एक अप्रैल से स्कूल चलें हम अभियान के रूप में की जायेगी। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकण्डरी स्कूल हैं। इन…

Read More

बिजनेसमैन की बेटी को दुल्हन बनाएंगे प्रभास, बाहुबली की शादी के पीछे ये बड़ा झोल, जानिए पूरी बात

'बाहुबली' सीरीज में अपने शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रभास अपनी निजी जिंदगी को लेकर अटकलों में बने रहते हैं। 45 साल की उम्र में भी प्रभास इंडस्ट्री के सबसे योग्य बैचलर्स में से एक हैं, जिससे उनकी लव लाइफ के बारे में लोगों में एक्साइटमेंट बनी हुई है। एक्टर अपनी को-स्टार अनुष्का शेट्टी के साथ डेटिंग की अटकलों के कारण मीडिया की नज़रों में हैं। हालांकि दोनों ने लगातार इन दावों का खंडन किया है लेकिन अफ़वाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो तीसरी बार उनकी…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुनरूद्धार कार्य का किया निरीक्षण

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कोठी कम्पाउण्ड रीवा स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पुनरूद्धार कार्य का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के लिये कहा। लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का किया भ्रमण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में लक्ष्मणबाग परिक्रमापथ का भ्रमण किया। उन्होंने लक्ष्मणबाग गौशाला में गौमाताओं को गुड़ खिलाकर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।  

Read More

स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में ट्विन स्ट्रिंग्स बैंड की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर

भोपाल  स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा स्किल्स फ्यूजन फेस्ट 2025 वार्षिकोत्सव को गुरुवार को सेलिब्रेट किया गया। इस जश्न को और भी खास और यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में प्रसिद्ध बैंड “ट्विन स्ट्रिंग्स” का लाइव म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया। म्यूजिकल नाइट में विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ शहर की जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सिंगर सागर, साहिल, मानव और मोहित के गानों पर थिरके। उम्दा साउंड अरेंजमेंट्स और बेहतरीन लाइटिंग के साथ-साथ सिंगर्स ने सुरों का कुछ ऐसा समा बांधा की विश्वविद्यालय परिसर दर्शकों…

Read More

पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक हैं समेकित प्रयास: मंत्री पटेल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' 30 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए नगर पालिका नरसिंहपुर को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर की विशेष बैठक में अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब हम पूरे मनोयोग से शहर की बेहतरी के प्रयास करेंगे, तभी शहर स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने वार्ड सदस्यों को अपने-अपने…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के परिजन को दी सांत्वना म.प्र. संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपए सहायता राशि का स्वीकृति पत्र भी किया प्रदान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के प्रेस फोटोग्राफर स्व. देवेन्द्र दुबे के कोलार रोड स्थित निज निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पुत्र-पुत्री सहित सभी परिजन को ढांढस बंधाया और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की…

Read More

अप्रैल में कई धार्मिक और सांस्कृतिक मुहूर्त हैं

इंदौर अप्रैल माह 2025 में कई महत्वपूर्ण और शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं, जो कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हैं। इस माह में विवाह, नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, वाहन क्रय, प्रॉपर्टी क्रय, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त हैं। इन शुभ तिथियों का ध्यान रखते हुए लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ समय पर संपन्न कर सकते हैं। इस आर्टिकल में विस्तार से उन तिथियों के बारे में आपको बताएंगे।   अप्रैल माह, 2025 में आने वाले शुभ मुहूर्त उक्त तिथि देखते हुए धार्मिक आयोजन कर…

Read More

काम नहीं सिर्फ ड्रामा करने जाते हैं… इन मामलों पर HC ने अफसरों को जमकर लगाई फटकार

बिलासपुर बिलासपुर हाईकोर्ट ने शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर, अतिक्रमण और बिना प्लानिंग निर्माण पर जिला प्रशासन और निगम अफसरों को जमकर फटकारा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने कहा कि एक पेन से जो काम हो सकता है वह आप नहीं करते, सिर्फ ड्रामा करने जाते हैं। शहर में जगह- जगह हुए अतिक्रमणों को हटाएं, इसके लिए आपके पास पर्याप्त आदेश हैं। निगम और प्रशासन की लापरवाही से आम लोगों का जीवन नर्क बन रहा है। शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर पर…

Read More

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्यातिथ्य में होंगे विक्रमोत्सव के अंर्तगत चैत्र प्रतिपदा पर आयोजित विशेष कार्यक्रम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 30 मार्च को चैत्र प्रतिपदा एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर उज्जैन में विक्रमोत्सव के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विक्रमोत्सव के विशेष कार्यक्रम सहित इसी दिन उज्जैन में आयोजित अन्य सभी कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं अन्य आमंत्रित अतिथिगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप…

Read More

IPL में लखनऊ ने चखा जीत का स्वाद, हैदराबाद को उसके घर में हराया, शार्दुल के बाद पूरन-मार्श की आंधी…

हैदराबाद  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है. लखनऊ (Lucknow) टीम ने अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से जीता. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 191 रनों का टारगेट दिया. जवाब में लखनऊ टीम ने 4 विकेट गंवाकर 16.1 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया. पूरन और मार्श…

Read More