जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के पुंछ इलाके में पाकिस्तान सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। भारत की ओर से पड़ोसियों के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। एक अप्रैल को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से एक लैंड माइन में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई। उनकी ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की ओर…
Read MoreDay: April 2, 2025
मुरैना में छात्रा से रेप और अवैध गर्भपात के मामले में डॉ. मनु शर्मा और पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना में नर्सिंग छात्रा से रेप और अवैध गर्भपात के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनु शर्मा और उनके पति बीएमओ डॉ. राजेश शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। दोनों आरोपियों की ओर से विशेष न्यायाधीश विवेक अग्रवाल की कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया गया था, लेकिन कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया। जानकारी के अुनसार, 23 को ग्वालियर के हजीरा थाने में उत्तर प्रदेश निवासी युवती ने…
Read MoreNIA ने मोस्ट वांटेड इनामी फिरोज खान रतलाम से गिरफ्तार, तीन साल से चल रही थी तलाश
रतलाम जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे फिरोज खान पुत्र फकीर मोहम्मद सब्जीवाला को पुलिस ने बुधवार सुबह रतलाम से गिरफ्तार कर लिया। फिरोज पर एनआईए ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह ईद मनाने के लिए रतलाम आया था और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में राजस्थान पुलिस ने 12 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ आरोपित जुबेर निवासी आनंद कॉलोनी, अल्तमस पुत्र बशीर खान…
Read Moreसुमोना चक्रवर्ती बोली – ‘द कपिल शर्मा शो’ के कारण ही मुंबई में खरीद सकीं घर
मुंबई एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल शर्मा के शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाकर पॉप्युलैरिटी हासिल की थी। करीब 10 साल उनके साथ काम भी किया। लेकिन ओटीटी पर जैसे ही कॉमेडियन का शो शिफ्ट हुआ, एक्ट्रेस वहां से गायब हो गईं। हालांकि उनका कहना है कि उनके और कपिल के रिश्ते में कोई खटास नहीं है। उस शो की वह आभारी हैं क्योंकि उसस हुई कमाई की वजह से ही वह मुंबई जैसे शहर में घर खरीद पाई हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में 'द कपिल शर्मा…
Read Moreनेता गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, पूजा के दौरान आग में 89 पर्सेंट झुलसीं
अहमदाबाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास उदयपुर में सोमवार को गणगौर पूजा के दौरान हादसे का शिकार हो गईं। गिरिजा व्यास हर रोज की तरह अपने आवास पर पूजा कर रही थीं। इस दौरान आरती करते समय उनकी चुन्नी में आग लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अहमदाबाद के जायड्स अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गिरिजा व्यास 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं और उन्हें ब्रेन…
Read More47 दिनों में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ तक पहुंचने जा रही फिल्म ‘छावा’, ‘एम्पुरान’ 6 दिन में 225 करोड़ पार
मुंबई विक्की कौशल की पीरियड-ड्रामा 'छावा' कमाई के युद्ध में अब आखिरी पड़ाव पर है। 47वें दिन यह फिल्म वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में शामिल होने से रत्तीभर के लिए चूक गई है। देश में भी यह 600 करोड़ की दहलीज पर है। पर सिनेमाघरों में 'सिकंदर' की रिलीज और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में सलमान के फैंस की बंपर भीड़ का 'छावा' पर सीधा असर पड़ा है। यह फिल्म सोमवार को ईद की छुट्टी के बावजूद करोड़ में कारोबार नहीं कर सकी। रिलीज के बाद अब यह बीते दो…
Read Moreवक्फ बोर्ड बिल में क्या-क्या है, किसे फायदा, किसे नुकसान.. समझिए पूरी बात
नई दिल्ली: लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल आज पेश होगा। सदन में 8 घंटे की चर्चा के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद बिल को पास कराने के लिए वोटिंग होगी। सरकार बिल को बुधवार को ही लोकसभा में पास कराने की तैयारी है। सरकार इसे राज्यसभा में पेश कर वहां से भी पास कराने की तैयारी में जुटी है। वहीं विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। इस बिल के खिलाफ कई जगह मुस्लिमों ने काली पट्टियां बांधकर ईद की नमाज अदा…
Read Moreरायपुर : स्वदेश पत्र समूह ने समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट किया – मुख्यमंत्री साय
रायपुर : स्वदेश पत्र समूह ने समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट किया – मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय 'स्वदेश' द्वारा आयोजित 'विमर्श' कार्यक्रम में हुए शामिल भगवान श्रीराम के आदर्श गुणों को आत्मसात करना ही मन की अयोध्या को सजाना है – सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर "समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का" विषय पर हुआ विशेष व्याख्यान "राम काजु कीन्हें बिनु" एवं छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति पुस्तक का विमोचन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विचार…
Read Moreमंत्री श्रीमती उइके ने सिंगरौली में स्कूल चले हम अभियान का किया शुभारंभ
सिंगरौली लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने खुटार मे स्कूल में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सूर्य की तरह अज्ञानता के अंधेरे को दूर करती है, कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेश से वंचित न रहे। प्रदेश में आज से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर सभी जिलों में प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। मंत्री श्रीमती उइके ने विभिन्न विद्यालयों में आयोजित समारोहों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने नौनिहालों के…
Read Moreजनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समिति की बैठक
जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में हुई अंतर्विभागीय समिति की बैठक छात्रवृति योजनाओं के सरलीकरण, एकरूपता एवं छात्रावास व्यवस्था में सुधार पर हुई चर्चा भोपाल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदाय छात्रवृति योजनाओं के सरलीकरण, एकरूपता एवं छात्रावास व्यवस्था में सुधार के संबंध में, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह की अध्यक्षता में गठित अंतर्विभागीय समिति की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, उच्च शिक्षा,…
Read Moreपीड़ित महिला ममता शर्मा दर – दर भटकने क़ो है मजबूर
पीड़ित महिला ममता शर्मा दर – दर भटकने क़ो है मजबूर न्याय पाने हेतु मामला पहुँचा है एसपी कार्यालय, बना जांच का विषय सिंगरौली बैढ़न जिले की मिनी रत्न एनसीएल कंपनी निगाही में कार्यरत सिकक्ल ओबी कंपनी मे जीएम पद पर कार्यरत रंजीत सिंह के द्वारा निगाही बुलाकर बदतमीजी किया गया है यह गंभीर आरोप ममता शर्मा ग्राम भाड़ी खुटार ने लगाया है यह मामला एसपी कार्यालय मे लिखित मे आवेदन दिया गया है जो जांच का विषय बना हुआ है। वही पीड़ित ममता शर्मा ने बताया कि हमारे पति…
Read Moreविदेशी मूवी की कॉपी है ‘लापता लेडीज’? हूबहू मिलते हैं सीन, किरण राव के पीछे पड़े ट्रोल्स
किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज को 2024 की बेस्ट फिल्मों में गिना गया. नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन की ये मूवी जिसने भी देखी वो इसका फैन बन गया. इसे इंडिया की तरफ से 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी भेजा गया था. फिल्म को लेकर किरण ने खूब वाहवाही बटोरी. लेकिन अब अचानक ऐसा कुछ हुआ है, जिसकी वजह से ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए हैं. किरण राव ने विदेशी फिल्म को किया कॉपी? इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि…
Read Moreमध्यप्रदेश में 12 साल बाद होंगे कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव, कार्यक्रम भी हुआ तैयार
भोपाल राज्य सरकार 12 साल बाद मई में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के चुनाव करवाने जा रही है। कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। चुनाव सितंबर तक संपन्न करवा लिए जाएंगे। इस संबंध में सभी जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग के मैदानी अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में चुनाव वर्ष 2013 के बाद से नहीं हुए हैं। इसके बाद वर्ष 2018 में चुनाव होना था, लेकिन वह प्रदेश में विधानसभा चुनाव, फिर लोकसभा चुनाव, फिर विधानसभा की 30 से अधिक…
Read Moreजल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण को मिल रहा नया आयाम
भोपाल मध्यप्रदेश में जल संरक्षण को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया महत्वाकांक्षी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ जनान्दोलन का रूप ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट से शुभारंभ के बाद अब यह अभियान पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। इसमें जल संरक्षण, रेनोवेशन, जलसंरचनाओं का पुनर्जीवन और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैतूल के काशी तालाब और पूर्णा नदी घाट पर हुआ श्रमदान बैतूल जिले में जन अभियान परिषद के तत्वावधान में काशी…
Read Moreदूर कर दी हैं, हमने सारी बाधाएं आप उद्योग लगाएं, सरकार करेगी मदद: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दूर कर दी हैं, हमने सारी बाधाएं आप उद्योग लगाएं, सरकार करेगी मदद: मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास पर खरी उतरी प्रदेश सरकार जीआईएस में मिले 30 लाख करोड़ के निवेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 2500 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को अंतरित की 1778 करोड़ रुपए की उद्योग प्रोत्साहन राशि जीआईएस के बाद निवेशकों को प्रोत्साहित करने की अगली कड़ी औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन और उन्हें प्रोत्साहन राशि भेजना, अब जिला स्तर पर सेक्टर आधारित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की होगी शुरुआत, 27 अप्रैल को इंदौर में पहली…
Read More
