राज्यपाल की केंद्रीय सहकारिता और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल से मुलाकात

जयपुर, राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे की शुक्रवार को नई  दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल से मुलाकात हुई।  इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयो पर चर्चा की। राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री श्री मोहोल की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More

घरेलू विद्युत उपकरण सुधार व चार पहिया वाहन का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 15 अप्रैल तक करा सकते है पंजीयन

महासमुंद बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुन्द द्वारा जिले के 18 से 45 वर्ष के युवाओं के लिए घरेलू विद्युत उपकरण सुधार व चार पहिया वाहन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इच्छुक हितग्राही 15 अप्रैल तक पंजीयन करा कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में बी.पी.एल. राशन कार्ड की दो फोटो कॉपी, आधार कार्ड की दो फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की फोटो कॉपी शामिल है। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रतीक साहेब…

Read More

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता

 वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद के निर्देशन में छत्तीसगढ़  ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिज राजस्व प्राप्ति में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में संचालित खनन संक्रियाओं से 14,195 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष 2023-24 के 12,795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि (1400 करोड़ रुपये अधिक) दर्शाता है। प्रदेश में खनिज राजस्व प्राप्ति में दंतेवाड़ा…

Read More

मोदी की अध्यक्षता में भारतीय रेलवे के ट्रैक नेटवर्क के विस्तार के लिए करोड़ों रूपए की 4 परियोजनाओं को मंजूरी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने भारतीय रेलवे के ट्रैक नेटवर्क के विस्तार के लिए 18,658 करोड़ रुपये के निवेश से चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है। शुक्रवार को सरकार द्वारा यह जानकारी दी गई। तीन राज्यों (महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़) के 15 जिलों को कवर करने वाली चार परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 1,247 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इन परियोजनाओं में संबलपुर-जरापड़ा तीसरी और चौथी लाइन, झारसुगुड़ा-सासोन तीसरी और चौथी लाइन, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा पांचवीं और छठी लाइन…

Read More

हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा स्थानीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों को किया गया निःशुल्क स्कूल बैग वितरण

अनुपपुर,  हिंदुस्तान पावर के अधीनस्थ सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) विभाग द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थानीय विद्यालयों में निःशुल्क स्कूल बैग वितरण का सत्र चलाया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहूलियत प्रदान करना और उनकी शिक्षा को सुगम बनाना है। बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्थानीय विद्यालयों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बता दें अभी तक कंपनी द्वारा लगभग 10 स्थानीय स्कूलों…

Read More

जयपुर में होने वाले आईपीएल मैचों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था के लिए तैनात किए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक

 जयपुर आईपीएल के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मैचों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में भारी…

Read More

वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा से रहे थे गैरहाजिर, TMC के इन तीन सांसदों के खिलाफ एक्शन लेंगी ममता बनर्जी!

कोलकाता बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) शुरू से ही वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करते हुए इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ मुखर रही है। इस बीच लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस और मतदान के वक्त तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसद अनुपस्थित थे। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का एक वर्ग इसको लेकर नाराज है। पार्टी इनकी अनुपस्थिति पर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से चर्चा के बाद इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने इसके संकेत दिए…

Read More

संत रविदास चर्मशिल्प योजना : सरकारी सहायता से भुलऊ की नई उड़ान

बेमेतरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के रहने वाले भुलऊ मेहर का जीवन वर्षों से मोची के काम पर निर्भर था। वे पिछले 16 वर्षों से यह कार्य कर रहे थे, लेकिन सीमित संसाधनों और पुराने औजारों के कारण उनका व्यवसाय सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण कठिनाई से हो रहा था। उनके पास नई तकनीक और आधुनिक औजारों का अभाव था, जिससे उनकी आमदनी सीमित थी। लेकिन सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। छत्तीसगढ़ सरकार की संत…

Read More

यूपी के देवबंद में दस मुस्लिमों ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की, यज्ञ के बाद हिंदू नाम रखे

देवबंद यूपी के देवबंद में योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में गुरुवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद के ही रहने वाले दस मुस्लिमों ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की। परिवार गुरुवार सुबह के समय बघरा स्थित स्वामी यशवीर जी मे आश्रम पहुंचे और स्वामी यशवीर महाराज से शुद्धिकरण यज्ञ करके सनातन धर्म में वापसी की बात कही। यज्ञ के बाद उन्होंने अपने हिंदू नाम रखे हैं। अपनी मर्जी से उन्होंने धर्म बदलने की बात कही है। परिवार ने बताया कि वे अपने पूर्वजों के सनातन…

Read More

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 की समीक्षा बैठक— परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

जयपुर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 (जल ग्रहण विकास घटक) की समीक्षा बैठक शुक्रवार शासन सचिवालय स्थित पंचायती राज सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भू-संसाधन विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री नितिन खाड़े ने कहा कि पीएमकेएसवाई 2.0 जलग्रहण विकास योजना भूजल वृद्धि, जल उपलब्धता और गुणवत्ता में बढ़ोतरी के जरिए किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार लाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य एकीकृत दृष्टिकोण में वाटरशेड विकास परियोजनाएं चलाकर देश के बंजर और वर्षा सिंचित क्षेत्रों का सतत…

Read More

तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चपेट में आने से सायकल सवार की मौत

कोरबा दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर बाईपास मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. कोयला लोड कर एसईसीएल खदान से निकली एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे की चपेट में सड़क किनारे चल रहा एक साइकिल सवार आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में हाइवा चालक को भी मामूली चोंटे आई है. राहगिरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हाईवा चालक…

Read More

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने जारी सीजन में तीन मुकाबले खेले हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करीबी मुकाबले में हराया था। इसके बाद टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। लेकिन तीसरे मैच में पंजाब किंग्स से आठ विकेट से हार…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका का कराली हैलीपेड में आत्मीय स्वागत

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका के आज दंतेवाड़ा आगमन पर कारली हैलीपेड में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

हाई कोर्ट ने अब आदेश जारी किया, हिंदू संगठनों राम नवमी पर रैली निकालने की इजाजत तो मिल गई है लेकिन शर्तें भी लगाई

कोलकाता पश्चिम बंगाल में राम नवमी के दिन रैली निकालने को लेकर कोलकाता पुलिस द्वारा इजाजत न मिलने पर आक्रोश दिख रहा था। इस मामले में हाई कोर्ट ने अब आदेश जारी किया है, जिसमें हिंदू संगठनों राम नवमी पर रैली निकालने की इजाजत तो मिल गई है लेकिन शर्तें भी लगाई गई हैं, जिसके तहत रैली में हथियार इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे। दरअसल, कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जीटी रोड के रास्ते पिछले 15 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक रामनवमी शोभायात्रा की अनुमति देने…

Read More

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया एसआईपीएफ विभाग द्वारा विकसित चैटबॉट का लोकार्पण

जयपुर,  प्रदेश के लगभग 12.5 लाख कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को जीपीएफ और राज्य बीमा खातों की जानकारी अब एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी । राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा विकसित चैटबॉट के माध्यम से उन्हें यह जानकारी प्राप्त होगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय से इस चैटबॉट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा किया गया यह नवाचार राज्य के लाखों कार्मिकों और पेंशनर्स के लिए ऋण आदि की सुविधा में साहूलियत देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होने…

Read More