छत्तीसगढ़ की नई धमनी बनेगी खरसिया-परमालकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन, मिलेगा बंपर रोजगार: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

भोपाल केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल प्रोजेक्ट के बारे में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को रेल भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बदलने वाला है। इस प्रोजेक्ट पर 8741 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे पूरे छत्तीसगढ़ को एक छोर से दूसरे छोर तक कवरेज मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि खरसिया-परमालकसा 5वीं-6वीं रेल लाइन छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क की नई धमनी की तरह है। यह ओडिशा…

Read More

स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़े 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अगुवाई एवं जिलामंत्री पूनम गुप्ता की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी निष्ठा को प्रकट किया। विंध्यनगर स्थित रेड क्रॉस ब्लड बैंक में कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से पुनीत शुक्ला, गुरुप्रीत सिंह खालसा, गौतम कुमार , फैजान अली, पुष्पेंद्र सिंह, साहेब मलिक शामिल रहे।…

Read More

धरोहर में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित "धरोहर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है। यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित "धरोहर" पत्रिका का उद्देश्य जिले की विविध जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार,…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर के विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) को मंगलवार 8 अप्रैल को जनता को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस आरओबी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-418 पर विवेकानंद नीडम के समीप लगभग 42 करोड 80 लाख रूपए की लागत से यह आरओबी बनकर तैयार हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, लोक…

Read More

एमएसटी रेल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान

एमएसटी रेल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान यूटीएस मोबाइल ऐप से एमएसटी रेल टिकट बुकिंग: यात्रियों के लिए लाभदायक विकल्प भोपाल भोपाल मंडल में यात्री मासिक सीजन रेल टिकट (MST) भी यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से बुक कर सकते हैं। यह सुविधा न केवल यात्रा को सरल बनाती है बल्कि समय और धन की बचत भी करती है। भोपाल मंडल में पिछले 6 महीनों में अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक कुल 60,672 मासिक सीजन रेल टिकट बुक किए गए, जिनमें से 17,722 टिकट…

Read More

ज्ञान दान अभियान की प्रेरणादायक शुरुआत, किताबें दान करें, जीवन संवारे

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 7 अप्रैल 2025 से ‘ज्ञान दान अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस सराहनीय पहल का शुभारंभ राज्य कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने किया। अभियान का जरूरतमंद विद्यार्थियों तक प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक किताबों को पहुँचाना है, जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। सीईओ श्रीमती सिंह ने आमजन से आग्रह किया गया है कि वे पुरानी व उपयोग में न आने वाली यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, स्कूल-कॉलेज स्तर की किताबें और सामान्य ज्ञान…

Read More

बनासकांठा दुर्घटना के प्रभावित परिवारों को हर संभव की जा रही है मदद

भोपाल गत दिनों गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में हरदा जिले के प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा हर संभव मदद देने की कार्यवाही लगातार जारी है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मजदूर परिवारों के कुल 11 सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। इन सभी 11 मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री सहायता कोष से दो-दो लाख रुपए तथा गुजरात शासन की ओर से चार-चार लाख रुपए की मदद स्वीकृत की गई है। इसके अलावा सभी 11 मृतकों के परिजन को मध्यप्रदेश के…

Read More

मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन 27 अप्रैल को इंदौर में

इंदौर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश "टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025" का आयोजन 27 अप्रैल को इंदौर में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक सम्मेलन राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 में की गई निवेश प्रतिबद्धताओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में इस आयोजन में राज्य की प्रौद्योगिकी नेतृत्व की दिशा में रोडमेप प्रस्तुत किया जायेगा। आईटी एवं संबंधित क्षेत्रों में राज्य सरकार के निवेश कार्यान्वयन नीति को गति देने और राज्य को एक प्रमुख प्रौद्योगिकी गंतव्य के…

Read More

अधिकाधिक राष्ट्रीय राजमार्गों की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार से करें बेहतर समन्वय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सड़क विकास के काम में हम किसी से भी पीछे न रहें। प्रदेश में सड़कों विशेषकर अधिक यातायात वाले राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्गों के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से उच्च कोटि का समन्वय करें। आपसी संवाद में कोई कमी न रखें, ताकि राजमार्गों की मंजूरी और निर्माण के कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश में प्रगतिरत राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में…

Read More

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार के लिये प्रदेशभर में हुआ औचक निरीक्षण, 35 कार्यों का किया गया मूल्यांकन

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधार के लिये प्रदेशभर में हुआ औचक निरीक्षण, 35 कार्यों का किया गया मूल्यांकन दो निर्माण एजेंसी ब्लैक लिस्ट एवं तीन अधिकारियों को नोटिस भोपाल प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण की नवीन पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल में हर माह दो बार सॉफ्टवेयर से रैंडमली चयनित दलों, जिलों, निर्माण कार्यों और सामग्री के सैंपल लेने के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।इसी क्रम में 5 अप्रैल 2025 को प्रदेश के…

Read More

साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच, राज्य में 14 मंत्री बनाए जाने का रास्ता साफ, 9 अप्रैल को होगी भाजपा की बड़ी बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. भीतर खाने से आ रही खबरों के मुताबिक इस हफ्ते सरकार में तीन नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. हरियाणा फार्मूले के तहत राज्य में 14 मंत्री बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 8 अप्रैल को रायपुर दौरा प्रस्तावित है. निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में हुई नियुक्ति के बाद यह उनका पहला दौरा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में 9…

Read More

18 अप्रैल से बीसीसीआई अंडर-16 एनसीए का विशेष प्रशिक्षण शिविर जयपुर में

जयपुर बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट सत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतिभा को और अधिक निखारने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अंतर्गत देश के विभिन्न स्थानों पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं। इन केंद्रों पर चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों की देखरेख में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस बार अंडर-16 एनसीए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के आयोजन के लिए जयपुर को मेजबान शहर के रूप में चुना गया है।  राजस्थान क्रिकेट संघ की एडहॉक कमेटी के…

Read More

RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर हराया, 10 साल बाद मिली ऐतिहासिक जीत

मुंबई आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 221 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 12 रनों से मैच हार गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम ये मैच जीत सकती है लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने अंतिम लम्हों में कमाल प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला दी. आरसीबी के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि इस टीम…

Read More

खराब प्रदर्शन चलते हटाए जा सकते हैं छिंदवाड़ा, विदिशा, बड़वानी और राजगढ़ के डीईओ

भोपाल प्रदेश में शराब ठेकों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 15 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) हटाए जा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़़ा ने ऐसे जिलों की सूची मांगी थी, जहां डीईओ का प्रदर्शन खराब है। इनमें छिंदवाड़ा, विदिशा, बड़वानी और राजगढ़ के डीईओ का प्रदर्शन(परफारमेंस) खराब बताया जा रहा है। ये जिले राजस्व लक्ष्य में पिछड़ गए हैं। वहीं नर्मदापुरम, छतरपुर, झाबुआ, टीकमगढ़ और खंडवा जिले में एक ही जिला आबकारी अधिकारी के पदस्थ रहते तीन साल से अधिक हो गया है। वाणिज्यिक…

Read More

दो दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज में

कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव एवं अन्य जिले के शिक्षित युवक-युवतियों के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तथा मॉडल कैरियर सेन्टर कोण्डागांव द्वारा 08 अप्रैल एवं 09 अप्रैल 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज जिला कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में कुल 77 पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती ली जाएगी। इसमें प्रोग्राम मैनेजर, कलस्टर मैनेजर, स्कूल…

Read More