बुजुर्ग ने फिनायल की गोलियां खाकर जान दी, पत्नी और लिव-इन पार्टनर में था झगड़ा

भोपाल राजधानी के बागसेवनिया क्षेत्र में 55 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी और लिव-इन पार्टनर को लेकर विवाद के बीच जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वृद्ध ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लिव-इन पार्टनर के घर फिनायल की गोलियां खा ली थीं। तबीयत बिगड़ने पर लिव-इन पार्टनर अस्पताल ले गई, जहां कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि स्वजनों के बयान के आधार पर पुलिस इसे लिव-इन पार्टनर और पत्नी के बीच के विवाद को वजह मानते हुए…

Read More

ट्रंप प्रशासन की यूएस में रहने वाले विदेशी नागरिकों को सीधी चेतावनी, सख्ती बरतने जा रहा, रजिस्टर हो या भुगतो

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यूएस में रहने वाले विदेश नागरिकों पर और सख्ती बरतने जा रहा है। अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के अपने अभियान के तहत अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सचिव क्रिस्टी नोएम ने 30 दिनों से ज्यादा समय से अमेरिका में रह रहे लोगों को एलियन रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत खुद को रजिस्टर कराने का कहा है। उन्होंने अवैध रूप से रह रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 11 अप्रैल रजिस्टर कराने की आखिरी तारीख है। अगर वह आदेश…

Read More

फिल्म डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई  फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन के खास मौके पर, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और फिल्म का एक बेहद प्रभावशाली नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म डॉ. कलाम के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर लाने जा रही है। अभिषेक अग्रवाल और ए.के. एंटरटेनमेंटस द्वारा निर्मित यह फिल्म ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से बनाई जा रही है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भारत के इस प्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व को पूरी…

Read More

समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभाग को दिए निर्देश, हिमाचल में प्री प्राइमरी टीचर्स की भर्ती इसी महीने होगी शुरू

शिमला नियम व विवादों की उधेड़बुन में फंसी प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षकों के 6297 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। प्री नर्सरी कक्षाओं वाले स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों को सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षक का पदनाम दिया है। इसी महीने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्तियों को लेकर अब कोई विवाद नहीं हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक निगम के माध्यम से यह भर्तियां की जाएगी। शिक्षा…

Read More

जी5 ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म कोस्टाओ की घोषणा की

मुंबई,  ओटीटी प्लेटफार्म, जी5 ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी नयी फिल्म कोस्टाओ की घोषणा की है। सेजल शाह द्वारा निर्देशित और विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित, कोस्टाओ एक हाई-ऑक्टेन क्राइम ड्रामा है, जो गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले मेवरिक कस्टम अधिकारी के जीवन से प्रेरित है। जी5 अपनी नयी फिल्म, कोस्टाओ के साथ इतिहास के एक अनकहे अध्याय को उजागर करने के लिए तैयार है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, भावेश मंडालिया, सेजल शाह, श्याम सुंदर और फैजुद्दीन…

Read More

निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम के तूफानी अर्धशतकों के दम पर लखनऊ ने 6 विकेट से जीत मैच

लखनऊ लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीता। निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम ने अपना पराक्रम दिखाया और टीम को जीत दिलाई। दोनों ने दमदार अर्धशतक जड़े। हालांकि, मैच आखिरी ओवर तक गया, लेकिन नतीजा तीसरी गेंद पर ही निकल आया, क्योंकि 6 रनों की दरकार आखिरी ओवर में थी, जिसे साई किशोर ने फेंका। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत…

Read More

दिल्ली के झुग्गीवालों और कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही 100 करोड़ की योजना

नई दिल्ली दिल्ली के झुग्गीवालों और कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेखा गुप्ता सरकार उनके लिए 100 करोड़ रुपए की योजना शुरू करने जा रही है। इसका मकसद है कि कोई भी भूखा नहीं रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने हनुमान जयंती के अवसर पर अपने शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में एक मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी सरकार का कर्तव्य है कि शहर में कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार…

Read More

पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 27वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्‍स टकरा रही हैं। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। अपने घर पर खेल रही हैदराबाद प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी। पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली टीम ने 5 में से 1 मैच जीता है। वहीं पंजाब किंग्‍स पिछले मैच में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को हरा चुकी है। पंजाब ने जीता टॉस पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस…

Read More

वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में फैली हिंसा, कानून को लेकर हमलावर ममता बनर्जी

कोलकाता वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में फैली हिंसा और तनाव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को साफ शब्दों में कहा कि जब यह कानून राज्य में लागू ही नहीं होगा तो फिर हिंसा क्यों हो रही है? उन्होंने राज्यवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जिस कानून की बात हो रही है, वह केंद्र सरकार ने बनाया है, राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं। हमने उस…

Read More

हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना ‘राम राम’

मुंबई, मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म विश्वम्भरा का पहला गाना 'राम राम' आज हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘विश्वम्भरा’, जिसे वशिष्ठ ने निर्देशित किया है, इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक है। पहले ही इसके पोस्टर और टीज़र ने दर्शकों की अपेक्षाएं आसमान पर पहुंचा दी हैं। और अब, विक्रम, वामसी और प्रमोद द्वारा यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म, अपने पहले गाने ‘राम राम’ के साथ संगीत प्रचार की शुरुआत कर रही है। हनुमान जयंती के अवसर…

Read More

20 किलो गांजे के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना गंज क्षेत्र के नहरपारा रोड पर आत्मानंद स्कूल के पास 20 किलो 270 ग्राम गांजा जब्त किया. इस दौरान दो अंतर्राज्यीय तस्करों आकाश कुशवाहा (राजस्थान) और नीलेश मालवीय (मध्य प्रदेश) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. जब्त गांजे की कीमत 2,02,000 रुपये आंकी गई है. एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 11 अप्रैल को यह कार्रवाई की. पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद…

Read More

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ जारी, ISI और लश्कर संग बैठकें, खुले राज

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ कर रही है। अब तक के सवाल-जवाब में कई सारे नए खुलासे हुए हैं। पता चला कि पाकिस्तानी सेना का मेडिकल कोर छोड़ने के बाद भी वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोगों से मिलते वक्त सैन्य वर्दी पहना रहता था। रिपोर्ट के अनुसार, राणा पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के चिचावटनी गांव का रहने वाला है और उसके पिता स्कूल प्रिंसिपल थे। तहव्वुर राणा को लेकर…

Read More

उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव

 उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, आयोग के द्विवार्षिक प्रतिवेदन का किया विमोचन 17 जिला स्तरीय आयोगों में जल्द शुरू होगी ई-सुनवाई की सुविधा – न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया उपभोक्तताओं को जागरूक करने व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम संचालित किया जाएगा रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागरूकता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के…

Read More

पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए तय की समय सीमा, तीन महीने के भीतर बिल पर लेना होगा फैसला

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट का राज्यपाल के मामले में फैसला शुक्रवार को ऑनलाइन अपलोड हो गया है। इस फैसले में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया है कि राष्ट्रपति को राज्यपाल की तरफ से उनके विचार के लिए आरक्षित विधेयकों पर संदर्भ प्राप्त होने की तिथि से तीन महीने की अवधि के भीतर निर्णय लेना चाहिए। शीर्ष अदालत की तरफ से तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि की तरफ से राष्ट्रपति के विचार के लिए रोके गए और आरक्षित किए गए 10 विधेयकों को मंजूरी देने और राज्य विधानसभाओं…

Read More

कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप, देश में लोगों की वास्तविक क्रय शक्ति घटती जा रही, मोदी सरकार इस संकट को स्वीकार नहीं कर रही

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि देश में लोगों की वास्तविक क्रय शक्ति घटती जा रही है, लेकिन मोदी सरकार इस संकट को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यदि सरकार इस संकट को स्वीकार करती है, तो उसे पिछले 11 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था को हुए "संरचनात्मक नुकसान" को भी स्वीकार करना होगा। रमेश ने इस विषय पर अपनी चिंता ‘एक्स’ पर साझा की और महंगाई और वेतन वृद्धि के संदर्भ में महत्वपूर्ण बिंदु…

Read More