भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय खाद्य, सुरक्षा अधिनियम के पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए हैं। 543.31 लाख पात्र हितग्राहियों में से शेष 108.27 लाख हितग्राहियों की ई-केवायसी 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश भारत सरकार द्वारा प्राप्त हुए हैं। समय सीमा में समस्त पात्र हितग्राहियों की ई-केवायसी न होने पर हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए समस्त पात्र हितग्राहियों के ई-केवायसी समय सीमा में पूर्ण कराने के…
Read MoreDay: April 12, 2025
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन से शुरू हुई डॉ. यादव की शीर्ष तक की यात्रा
उज्जैन उज्जैन की पवित्र धरती पर 2000 के दशक की शुरुआत की एक अनोखी सांस्कृतिक पहल की शुरूआत "सम्राट विक्रमादित्य महामंचन" के रूप में हुई। यह महानाट्य मंचन केवल एक ऐतिहासिक पात्र का स्मरण नहीं था, बल्कि एक ऐसे युग की पुनर्प्रतिष्ठा थी जिसे भारतीय संस्कृति, न्याय, और नीति का प्रतीक माना जाता है। इस मंचन की सबसे रोचक बात यह रही कि इसमें स्वयं डॉ. मोहन यादव ने सम्राट महेन्द्रादित्य (विक्रमादित्य के पिता) के जीवंत किया था। महानाट्य के मंचन के समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि…
Read Moreपार्टनर का नाम पासपोर्ट में जोड़ना चाहते हैं, तो अब मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
नई दिल्ली अगर आप शादी के बाद अपने पार्टनर का नाम पासपोर्ट में जोड़ना चाहते हैं, तो अब आपको मैरिज सर्टिफिकेट की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्रालय ने इस नियम को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है, जिससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले पासपोर्ट में पति या पत्नी का नाम जोड़ने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य था। यह प्रक्रिया खासकर उन राज्यों में मुश्किल भरी हो जाती थी, जहां शादी के बाद प्रमाण पत्र बनवाना आम चलन में नहीं है—जैसे…
Read Moreकश्मीर घाटी में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार गूंजेगी, दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से गुजरेगी
जम्मू कश्मीर कश्मीर घाटी में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार गूंजेगी। 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली इस हाई-टेक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सेवा हाल ही में पूरी हुई उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के तहत शुरू हो रही है, जो दशकों से इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की कोशिश का नतीजा है। 19 अप्रैल को होगी शुरुआत इस ऐतिहासिक मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के…
Read Moreनरेन का ऑलराउंड प्रदर्शन … कोलकाता ने हासिल की बड़ी जीत, CSK की लगातार पांचवीं हार
चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-25 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. 11 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. कोलकाता को जीत के लिए 104 रनों का टारगेट मिला था. जिसे उसने 59 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. सीएसके ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने की यह लगातार पांचवीं हार रही. सीएसके ने…
Read Moreसोमवार को अवकाश के कारण बैंक लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे, शेयर मार्केट में भी नहीं होगा काम
मुंबई 14 अप्रैल सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर मार्केट बंद रहेगा। हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सोमवार को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। दूसरी ओर सोमवार को अवकाश के कारण बैंक लगातार 3 दिन तक बंद रहेंगे। प्रत्येक महीने का दूसरा और चौथा शनिवार बैंक बंद रहते हैं। 12 अप्रैल को सेकेंड सैटरडे पड़ रहा है। इसलिए इस दिन बैंकों में कोई काम नहीं होगा। जबकि, रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकों में छुट्टी रहती है। सोमवार…
Read Moreछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कर्मचारी की पेंशन कटौती पर लगाई रोक, कोर्ट ने कहा कि पेंशन कोई दान नहीं
रायपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार किसी कर्मचारी की पेंशन, ग्रेच्युटी या लीव एनकैशमेंट को बिना कानूनी प्रावधान के नहीं ले सकती। यह फैसला जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की बेंच ने दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार इसे 'प्रशासनिक निर्देशों' के नाम पर भी नहीं ले सकती। कोर्ट ने यह फैसला राजकुमार गोनेकर नाम के एक दिवंगत सरकारी कर्मचारी के मामले में दिया। गोनेकर की पेंशन से 9.2 लाख रुपए की वसूली के आदेश को कोर्ट ने…
Read Moreनैरोगेज के इंजन हो चुके अब कंडम, हेरिटेज ट्रेन चलाने का सपना अब सपना बनकर रह जाएगा…
ग्वालियर 119 साल पुरानी ग्वालियर की धरोहर (119 year old Gwalior heritage) नैरोगेज ट्रेन (Narrow Gauge) की अब यादों में ही रह गई है। शहर के लिए हेरिटेज ट्रेन चलाने का सपना अब सपना बनकर रह जाएगा, लेकिन रेलवे अपने नैरोगेज सेक्शन में रखे इंजनों का मेंटेनेंस हर दिन करके इन्हें आज भी जिंदा रखे हुए है। इन इंजनों के लिए तैनात कर्मचारी हर दिन इनको स्टार्ट करके इनकी देखरेख कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार चालू हालत में इंजनों की देखरेख करते रहना है। इसको देखते हुए यहां…
Read Moreमेट्रो ओरेंज लाइन व ब्ल्यू लाइन निर्माण ने डेढ़ किमी लंबाई की सडक़ को खत्म कर दिया
भोपाल मेट्रो की एम्स से करोद तक ओरेंज लाइन व भदभ्दा से रत्नागिरी तक की ब्ल्यू लाइन निर्माण ने इन दिनों डेढ़ किमी लंबाई की सडक़ को खत्म कर दिया है। ये रोड ब्ल्यू लाइन में भदभदा से रत्नागिरी तक सर्वे के लिए की बेरिकेडिंग व जिंसी पुल बोगदा से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म छह से लेकर सिंधी कॉलोनी, करोद तक बेरिकेडिंग में है। सामान्य स्थिति में यहां से 300 पीसीयू ट्रैफिक गुजरता था, लेकिन बेरिकेडिंग करने से पहले इस ट्रैफिक के लिए कोई योजना नहीं बनाई, जिससे ये कि पास…
Read Moreभारतीय वायुसेना ट्रेनर विमानों की कमी से जूझ रही, ट्रेनर एयरक्राफ्ट की भी कमी
नई दिल्ली इंडियन एयरफोर्स के पास फाइटर एयरक्राफ्ट के साथ ही ट्रेनर एयरक्राफ्ट की भी कमी है। जिसे दूर करने के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से ट्रेनर एयरक्राफ्ट खरीदने की डील साइन हुई है और ये ट्रेनर एयरक्राफ्ट इस साल सितंबर से मिलने की उम्मीद है। ट्रेनर एयरक्राफ्ट की कमी पूरी करने के लिए एयरफोर्स ट्रेनर एयरक्राफ्ट को लीज पर लेने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से रक्षा मामलों की संसदीय कमेटी को यह जानकारी दी गई है। संसदीय कमिटी ने जब…
Read Moreजबलपुर के ठाकुरताल से लगी पहाड़ी पर शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा
जबलपुर शहर के ठाकुरताल से लगी पहाड़ी पर शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। वन विभाग ने मार्च तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन बजट में देरी से निर्माण कार्य थम गए हैं। अभी इसे पूरा होने में दो माह और लगेंगे। कई काम अधूरे, मार्च में तय की गई थी डेड लाइन जानकारों के अनुसार सिटी फॉरेस्ट में पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा है। पर्यटकों को फॉरेस्ट की जैव विविधता समझाने के लिए लगने वाले साइन बोर्ड तैयार नहीं हुए हैं।…
Read Moreभारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर स्कूली बच्चों को सिखाएंगे क्रिकेट के गुर, आगे बढ़ने के लिए करेंगे प्रेरित, डिप्टी CM अरुण साव भी होंगे शामिल
न्यूज़ डेस्क, रायपुर छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए 13 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन भारत को दो बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब जिताने वाले और भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे रायपुर ओम्निया (कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बगल में) में सुबह 9:30 बजे CricFest 2025 का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे छात्रों को नेतृत्व व क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। वहीं इस खास मौके पर उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट…
Read Moreस्कूल शिक्षा विभाग का स्पोटर्स मैनेजमेंट सिस्टम
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग ने एजुकेशन पोर्टल की तर्ज पर समूचे प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर शिफ्ट करते हुए पेपरलेस बनाया है। विभाग का यह एक अभिनव प्रयोग है, जो खेलों की पारदर्शी प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिये महत्वपूर्ण कदम है। मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित मान्यता प्राप्त एमपी बोर्ड के समस्त विद्यालय, सीबीएसई के ऐसे विद्यालय, जो स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं में शामिल होना…
Read Moreसंस्कारधानी जबलपुर में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसे, जेसीटीएसएल ने शुरू की तैयारियां
जबलपुर शहरवासियों को जल्दी ही इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात मिलेगी। 10 प्रमुख रूट पर बसों का संचालन होगा। जेसीटीएसएल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर को 100 इलेक्ट्रिक बस मिलने के बाद उनके संचालन की व्यवस्था इस प्रकार होगी कि निर्धारित मार्गों के प्रमुख स्टॉप पर हर पांच मिनट में बस उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराने के लिए वेंडर तय होने के बाद आइएसबीटी में चॉर्जिग स्टेशन स्थापित करने समेत संचालन की प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हैं। सेंट्रलाइज होगा सिस्टम पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सेंट्रलाइज सिस्टम विकसित करने…
Read Moreहनुमान जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की पूजा
देश भर में हनुमान जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई जाती है. कथाओं के अनुसार, हनुमान जी की जन्म चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को राजा केसरी और माता अंजनी के घर हुआ था. कहते हैं हनुमान जी अराधाना करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. दरअसल, बजरंगबली को अष्ट सिद्धियां और नौ निधि का वरदान प्राप्त है, जिससे वह अपने सभी भक्तों की विपत्तियों को समाप्त कर देते हैं. मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन भगवान राम, माता सीता और…
Read More
