शहडोल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटना शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास की है। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया।…
Read MoreDay: April 14, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रोफेसर्स और छात्रों को भारतीय संविधान में आस्था रखने की शपथ दिलायी
संविधान विषय पर किया संवाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आज भारतीय संविधान सभा के फाइनल प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत को आजादी एक दिन में नहीं मिली। इसके लिये हमें वर्षों संघर्ष करना पड़ा। पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी से लेकर कई क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर वर्षों की गुलामी की…
Read Moreबीजापुर में माओवादियों के नापाक मंसूबों को जवानों ने किया नाकाम, डिफ्यूज किए 5 नग IED
बीजापुर माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में सुरक्षा बलों के जवानों को कामयाबी मिली है. दरअसल थाना बीजापुर एवं कैंप जैतालुर 13वीं वाहिनी छसबल की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाइनिंग ड्यूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी. इस दौरान गोरना-मनकेली मार्ग से 05 नग IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया. डीमाइनिंग ड्यूटी के दौरान आज पूर्वान्ह 9 बजे मनकेली ग्राम से आगे कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 05 नग IED को निष्क्रिय किया गया. माओवादियों ने कच्चे मार्ग पर 2-2 किग्रा के 03 नग…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की दी सौगात
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की सौगात दी है। देश में दूध, दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग, उनकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमिता विकास कार्यक्रम की स्थापना होनी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 दुधारू पशुओं की इकाईयां स्थापित की जाएंगी। एक इकाई में सारे गौवंश या सारे भैंसवंश होंगे। एक इकाई की सारी गाय-भैंस एक ही प्रजाति की होंगी। सरकार ने एक इकाई की अधिकतम सीमा राशि 42 लाख रुपये निर्धारित की है। इस योजना में भाग लेने…
Read Moreमुख्यमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं जांजगीर में मना समरसता दिवस सक्ती सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का सामाजिक समरसता दिवस के रूप में आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर भारत रत्न स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के…
Read Moreबिलासपुर : बिना अनुमति नलकूप खनन करते दो बोर गाड़ी जब्त
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो बोर गाड़ी जब्त कर लिए गए। सकरी तहसील के ग्राम खरकेना में प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन कार्य किया जा रहा था। गौरतलब है कि कलेक्टर ने जिले को जलाभाव क्षेत्र घोषित किया है। बिना अनुमति के बोर खनन पर रोक लगा दी है। एक सप्ताह पहले ही आदेश जारी किए गए हैं। केवल सरकारी एजेंसी पीएचई और नगरीय निकाय ही पेयजल के लिए बोर खनन का कार्य कर सकते हैं। आदेश का उल्लंघन करते हुए बोर खनन की शिकायत सवेरे कलेक्टर…
Read Moreदिग्विजय सिंह ने वक्फ बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया
इंदौर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अंबेडकर जयंती पर इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। दिग्विजय सिंह ने वक्फ बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया। वहीं गद्दार पोस्टर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर जयंती मनाने पर भाजपा को निशाने पर लिया। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के लिए बीजेपी जिम्मेदार दिग्विजय सिंह ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा…
Read Moreलखनऊ सुपर जाएंट्स VS चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 का 30वां मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में
लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में लगभग आधे मैच हो गए हैं। टूर्नामेंट का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच एक तरह से गुरु और शिष्य के बीच खेला जाएगा। ऋषभ पंत लखनऊ के कप्तान हैं तो दूसरी ओर, रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में उनके हीरो महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं। धोनी की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और…
Read Moreबीजेपी MLA पुत्र के मामले पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान, किसी का भी बेटा हो सख्त कार्रवाई होगी
इंदौर इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विवादास्पद मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है. शर्मा ने कहा, “कोई भी हो, चाहे किसी का बेटा हो, उसे ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है, और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी.” यह घटना चार दिन पहले की है, जब रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों और दोस्तों के साथ देर रात करीब 12:45 बजे देवास की चामुंडा माता टेकरी पर स्थित मंदिर…
Read Moreगुढ़ियारी में हुई मासूम बच्चे की मौत, सीएम साय के निर्देश पर परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के गुढ़ियारी में हुई मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. वहीं अन्य दो घायल बच्चों के बेहतर उपचार को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए है. सीएम साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ सतत संपर्क बनाए हुए हैं और स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं. दोनों घायल बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने की खबर है. 3…
Read Moreसोने का भाव 1,36,000 रुपए 10 ग्राम तक पहुंच सकता : रिपोर्ट
मुंबई बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही थी कि सोने का रेट 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। लेकिन इसके उलट पिछले हफ्ते गोल्ड की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली। अब इंवेस्टमेंट बैंकर Goldman Sachs की एक रिपोर्ट आई है। जिसमें कहा गया है कि सोने का भाव 4500 डॉलर प्रति आउंस (1,36,000 प्रतिशत 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वार और मंदी के डर की वजह से सोने…
Read Moreरिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया
भोपाल रविवार देर रात रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना होशंगाबाद रोड पर पारस हरमिटेज के सामने की है। घायल विशेष कुमार ने बताया कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहे थे. जब वे साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। विशेष ने बताया कि एक युवक ने अचानक उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जबकि साथी विजय पर डंडे…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा है कि डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया। आपके विचार, संघर्ष और नेतृत्व सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. अम्बेडकर का…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शून्य की खोज से लेकर खगोलगणना तक, आर्यभट्ट का ज्ञान, भारत की बौद्धिक विरासत और भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रेरणा लेकर वर्तमान पीढ़ी विज्ञान, गणित और नवाचार के नए आयाम गढ़ती रहेगी।
Read Moreगुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन शोभायात्रा पर हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर में प्रदर्शन किया
गुना मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा पर हमले के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं(Bulldozer Demand)। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। एक टोली…
Read More
