सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार – प्रसार के लिए संभागीय कार्यशाला का आयोजन बिलासपुर संभाग के जन सूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी हुए शामिल बिलासपुर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के व्यापक प्रचार- प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभाग स्तर पर प्रार्थना सभा भवन में संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिलासपुर संभाग एवं नवगठित जिला शक्ति और सारंगढ़ भिलाईगढ़ के जन सूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कमिश्नर श्री…
Read MoreDay: April 17, 2025
सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स का मुंह बंद करना अच्छी तरह से जानती हैं, तलाक की बददुआ देने वाले को दिया सॉलिड जवाब
मुंबई सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स का मुंह बंद करना अच्छी तरह से जानती हैं। जहीर खान से शादी करने के बाद कई लोग उनके सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स करते रहते हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने ऐसे ही एक ट्रोल को तगड़ा जवाब दिया है। उनके एक पोस्ट पर शख्स ने उन्हें तलाक की बददुआ दी थी। सोनाक्षी ने उसका जवाब दिया है और एक शर्त पर तलाक का वादा भी किया है। वायरल है सोनाक्षी का जवाब सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से शादी की है। दूसरे धर्म में…
Read Moreनिवेशकों के लौट रहे अच्छे दिन, सेंसेक्स 1500 अंक उछलकर हुआ बंद
मुंबई शेयर मार्केट तेजी के ट्रैक पर सरपट दौड़ रहा है। ऐसा लग रहा मार्केट के अच्छे दिन लौट रहे हैं। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स 1,508.91 अंक उछलकर 78,553.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 414.45 अंक चढ़कर 23,851.65 अंक पर ठहरा। शेयर मार्केट आज उड़ान भर रहा है। सुबह की गिरावट के बाद मार्केट में गजब की खरीदारी दिख रही है। सेंसेक्स में 1300 से अधिक अंकों की बंपर उछाल है। सेंसेक्स अब 78,349 पर है। जबकि, एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 352 अंकों की उछाल के…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने बंगाल में हिन्दुओं की हत्या की निंदा की
रायपुर वक्फ संशोधन बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में हिन्दुओं को निशाना बनाए जाने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निंदा की है. इसके लिए उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य…
Read Moreभारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 8 का उद्घाटन
भोपाल समारोह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के सीएम और स्थानीय सांसद अनिल बलोनो जी की मौजूदगी में हुआ। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में 14.58 किमी लंबी सुरंग संख्या 8 भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग बनने जा रही है। वर्तमान में रेल सुरंग – उधमपुर श्रीनगर बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के कटरा-बनिहाल खंड पर खारी और सुंबर स्टेशनों के बीच 12.75 किमी सड़क सुरंग – 9.02 किमी – अटल सुरंग को मनाली-लेह राजमार्ग में सबसे लंबी सड़क सुरंग माना जाता है। मुख्य विशेषताएं 12 स्टेशन, 19 बड़े पुल, 38 छोटे…
Read MoreMSP पर गेहूं खरीदी का रिकॉर्ड, सीहोर नंबर-1 पर; एक माह में 5.29 लाख टन से अधिक बिक्री
सीहोर समर्थन मूल्य केंद्रों पर इस साल किसानों की गेहूं बेचने की होड़ लगी हुई है। एक माह की खरीदी में ही इस बार सीहोर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले साल पूरे सीजन में 5 लाख 6 हजार 40 टन गेहूं खरीदा गया था। इस बार सिर्फ एक महीने में 5 लाख 29 हजार 482 टन की खरीदी हो चुकी है। इस तरह सीहोर प्रदेश में सबसे आगे निकल गया है, जबकि उज्जैन 4 लाख 68 हजार टन के साथ दूसरे नंबर पर है। इस सीजन में…
Read Moreअर्शदीप सिंह ने कहा- फ्रेंचाइजी में अपना पहला साल बिताने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई
नई दिल्ली पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि फ्रेंचाइजी में अपना पहला साल बिताने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिससे एक खिलाड़ी और इंसान के रूप में विकसित होने में मदद मिली है। अर्शदीप 2019 IPL से पहले PBKS में शामिल हुए और तब से वह टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं, उन्होंने 71 मैचों में 26.82 की औसत और 9 की इकॉनमी रेट से 84 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने गुरुवार को यूट्यूब पर फ्रेंचाइजी द्वारा…
Read Moreअपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन को मिलेगा लोक संपर्क सम्मान
पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया, भोपाल अपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन को मिलेगा लोक संपर्क सम्मान राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर पीआरएसआई भोपाल द्वारा 20 अप्रैल को रवीन्द्र भवन में किया जाएगा सम्मानित, 24 महिला पत्रकारों को मिलेगा अचला एवं उदिता अवार्ड भोपाल पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के भोपाल चैप्टर द्वारा रविवार, 20 अप्रैल 2025 को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री संजय कुमार जैन को लोक संपर्क सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान रवीन्द्र भवन भोपाल…
Read Moreमुख्यमंत्री यादव ने आज नीमच में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक दुकान पर लस्सी का स्वाद लिया
नीमच गर्मी का मौसम हो और ठंडी-ठंडी लस्सी मिल जाए तो क्या ही कहने। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नीमच में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक दुकान पर लस्सी का स्वाद लिया। इसका वीडियो खुद सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर डाला है। आज मोहन यादव सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के मौके पर नीमच आए थे। यहां उन्होंने इस अवसर पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में भाग लिया। मोहन यादव के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह भी थे। मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने…
Read Moreविजयदशमी तक घर-घर दस्तक देंगे संघी, सभी जातियों को करेंगे एकजुट : मोहन भागवत
कानपुर इस साल अक्तूबर में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। ऐसे में संघ की ओर से संकल्प लिया गया है कि तब तक पूरे देश की सभी जातियों को एकजुट करने के लिए हर हिंदू के घर-घर जाकर दस्तक दी जाएगी। संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को कारवालो नगर के संघ भवन से करीब 12 किलोमीटर दूर कोयला नगर में स्थापित शाखा में सुबह-सुबह पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि शहर के प्रत्येक मोहल्ले, गली, बस्ती, कस्बों और…
Read Moreआंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा- राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग के सामने बुधवार को शासन को मजबूत करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सिफारिशें की हैं। उन्होंने कहा, "हमारी 13,371 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में…
Read Moreमंत्री सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, मचा सियासी बवाल
भोपाल खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें दिग्विजय सिंह बाबरी मस्जिद के गिरने के बाद हुए दंगे के बारे में बात कर रहे थे। 1 मिनट 12 सेकेंड के वीडियो में पूर्व सीएम कह रहे हैं ऐसे अनेक मेरे पास उदाहरण हैं, जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी उस समय मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था, भोपाल शहर में 1947 में भी दंगा नहीं हुआ लेकिन बाबरी मस्जिद गिरने पर दंगा हुआ। लगभग दो हफ्ते तक…
Read Moreदिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली
नई दिल्ली आईपीएल में अभी तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के पास छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। वहीं, राजस्थान की टीम की जगह तो नहीं बदली है, लेकिन सात मैचों में पांचवीं हार के बाद उसकी हालत काफी ज्यादा खराब है। गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल…
Read Moreरायसेन में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची टीम पर महिला शराब माफिया और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया
रायसेन एक तरफ जहां सरकार मध्य प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के तमाम दावे कर रही है। यहां तक की धार्मिक क्षेत्रों के आसपास लीगल शराब कारोबार तक को बंद करा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सूबे के शराब माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आलम ये है कि, ये बेखौफ शराब माफिया अब आबकारी विभाग की टीम पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसकी ताजा बानगी रायसेन जिले में देखने को मिली, जहां अवैध शराब पकड़ने गई…
Read Moreखेतों में नरवाई जलाने वाले किसानों पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की सख्त नजर, योजनाओं से होंगे वंचित, लगेगा अर्थदंड
आगर मालवा खेतों में नरवाई जलाने वाले किसानों पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की सख्त नजर है। उन्होंने ऐसे किसानों पर अर्थ दंड लगाए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का रुख देखते हुए कृषि और राजस्व अमला भी सक्रिय हो गया है। ऐसे में कृषि और राजस्व अमले की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में जली नरवाई का सर्वे करते हुए किसानों को चिन्हित किया है। अब इन पर अर्थ दंड की कार्रवाई होगी। गेहूं अवशेष (नरवाई) जलाने से पशु-पक्षी, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को…
Read More
