कोलकाता पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमशेरगंज के जाफराबाद में दो लोगों की हत्या के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला पुरबापारा निवासी जियाउल शेख के रूप में की गई है। वह 12 अप्रैल को की गई हत्या की इस वारदात के बाद से…
Read MoreDay: April 20, 2025
राजस्थान में दबंगों ने हैवानियत की सभी हदें पार, दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ किया कुकर्म
जयपुर राजस्थान में दबंगों ने हैवानियत की सभी हदें पार पर दीं। एक दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ कुकर्म किया गया। उसे रॉड से पीटा गया और फिर दो लोगों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। इस घटना को लेकर जहां विपक्षी कांग्रेस ने हमला बोला है, वहीं बीजेपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान के सीकर जिले में 19 साल के एक दलित लड़के पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों…
Read Moreचर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच अब ग्वालियर तक पहुंची, कारोबारियों को किया तलब
ग्वालियर देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच अब ग्वालियर तक पहुंच गई है। इस मामले में CBI और SIT की चार सदस्यीय टीम ग्वालियर के दाल बाजार पहुंची है, जहां उन्होंने तेल और घी व्यापारियों से पूछताछ की और नोटिस देकर तलब किया। देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर दक्षिण भारत से CBI और SIT की जांच टीम ग्वालियर पहुंची है। बताया…
Read Moreपंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट लौटे पवेलियन
नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए बेंगलुरु को पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट के रूप में बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा चमके जिन्होंने 2-2…
Read Moreपशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 विवादों के घेरे में, सुनवाई अगले सप्ताह
जयपुर राजस्थान में आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है, लेकिन इस बार मामला केवल तकनीकी खामियों तक सीमित नहीं है बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों, संघर्षों और टूटते विश्वास की कहानी बन चुका है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया है। इससे जुड़ी सुनवाई अगले सप्ताह संभावित है, जहां अधिवक्ता हरेन्द्र नील उनकी ओर से पैरवी करेंगे। इस मामले में तकनीकी बिंदुओं जैसे स्केलिंग फार्मूले की वैधता, कटऑफ…
Read Moreबिलखरिया में तेल से भरा ट्रक डंपर से टकराया, एक मौत, तेल के पीपे लूटने मची होड़
भोपाल मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल बिलखरिया इलाके का है जहां तेल से भरे ट्रक और डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां क्लीनर की मौत हो गई वहीं चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद तेल के पीपे लूटने आस पास के लोगों में होड़ मच गई। जिसको जो मिला…
Read Moreउत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी पानी का दौर चल रहा, कई इलाके में आज बारिश की चेतावनी, 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं
नई दिल्ली उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी पानी का दौर चल रहा है। यूपी समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट किया गया है। पश्चिमी यूपी के इलाकों में बारिश के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। हालांकि, आज के बाद से बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 अप्रैल से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। विदर्भ में 21-23, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश…
Read Moreभांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत
बालोद भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है. बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी…
Read Moreउद्धव और राज ठाकरे की सुलह के सवाल पर भड़क गए एकनाथ शिंदे, कहा- काम की बात करिए
मुंबई एक दूसरे से अलग हो चुके चचेरे भाइयों उद्धव और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाराज हो गए और संवाददाता से कहा कि वह सरकार के काम के बारे में बात करें। शनिवार को जब शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव दरे में थे, तो टीवी मराठी के एक संवाददाता ने उनसे शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच सुलह की चर्चा पर प्रतिक्रिया मांगी। शिंदे चिढ़…
Read Moreमानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह संगीत और गेम्स से करेंगे
इंदौर बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। यहां विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज किया जाता है। इसके साथ ही म्यूजिक थेरेपी, डांस, गायन और रचनात्मक गतिविधियों के जरिये मरीजों का मानसिक उपचार किया जा रहा है। गेम्स खिलाकर भी रोगियों की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाता है। इन उन्नत तकनीकों और पद्धतियों की वजह से यह संस्थान एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप…
Read Moreदिल्ली के सीलमपुर में हुई 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद पुलिस ने जिकरा नाम की लेडी डॉन को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली दिल्ली के सीलमपुर में हुई 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद पुलिस ने जिकरा नाम की लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जिकरा की पुलिस कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। आरोप है कि कुणाल की हत्या जिकरा के चचेरे भाइयों ने की है और इसकी साजिश जिकरा ने रची थी। वह कुणाल से भाई पर हुए हमले का बदला लेना चाहती थी। जिन दो…
Read Moreइलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, सोशल मीडिया पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं
प्रयागराज भड़काऊ पोस्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है. अदालत ने कहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि लाइक करना और शेयर करना अलग है. भड़काऊ पोस्ट को शेयर करना अपराध माना जाएगा, लेकिन सिर्फ लाइक करने पर IT एक्ट की धारा 67 लागू नहीं होगी. इस फैसले के साथ ही उच्च न्यायालय ने IT एक्ट के तहत याचिकाकर्ता इमरान के खिलाफ लंबित केस को रद्द कर दिया है. यह फैसला सोशल मीडिया यूजर्स के लिए…
Read Moreशाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी के कारण आत्महत्या कर ली, प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां
शाहजहांपुर यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी के कारण आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो इससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी पांच महीने बाद अपने प्रेमी संग उसे दिखी तो तीनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने घर आकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी 27 वर्षीय आकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आकाश…
Read Moreबांग्लादेश में अब उठने लगी मांग, यूनुस को हटाओ, तभी हिंदू बचेंगे
ढाका बांग्लादेश में हिंदू नेता भावेश चंद्र रॉय को उनके घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार डालने वाली घटना को लेकर बांग्लादेश से लेकर भारत में जबरदस्त आक्रोश है। भारत ने इस घटना को जघन्य बताते हुए बांग्लादेश सरकार को अलसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेताया है। यूनुस सरकार को चेतावनी दी कि बहाने बनाना बंद कीजिए। इस बीच बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सत्ता से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश…
Read Moreरामबन में भारी बारिश, ओलों वष्टि और भूस्खलन बाढ़ जैसे हालात, 40 मकान क्षतिग्रस्त, तीन की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया
जम्मू उधमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दुर्भाग्यवश तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी से संपर्क में हैं और जिला प्रशासन की तत्परता और सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की,…
Read More
