सागर नरयावली रोड पर ग्राम जेरई के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के समय वाहनों की चपेट में स्कूटी सवार भी आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम जेरई के पास नए ब्रिज से ट्रक जा रहा था। सामने से आ रही वैन से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान स्कूटी सवार ट्रक और वैन की चपेट में आ…
Read MoreDay: April 22, 2025
PM मोदी ने गृह मंत्री को किया फोन, दिया निर्देश, घटनास्थल पर जाएं, अमित शाह हुए श्रीनगर रवाना
नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। इस हमले में एक पर्यटक की मौत हो गई है। वहीं, हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में गृह सचिव और IB के अधिकारी शामिल हैं। पीएम मोदी ने शाह से की बात पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बातचीत की। उन्होंने इस घटना पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, पीएम ने अमित शाह को घटनास्थल पर जाने का आदेश भी दिया है। घटना…
Read Moreअमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस की जयपुर यात्रा – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत
जयपुर, संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री वेंस को बुके भेंट कर उनके सुखद प्रवास के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति एवं आतिथ्य सत्कार परंपरा के बारे में जानकारी दी। वेंस, उनकी धर्मपत्नी उषा वेंस एवं बच्चे मंगलवार प्रातः 9 बजे आमेर किले का भ्रमण करने पहुंचे। यहां उनका ढोल-नगाड़ों और सजे हुए हाथियों के साथ राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया। इस दौरान…
Read Moreराज्यपाल डेका से सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक ने की भेंट
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में टेकवांग नामग्याल अतिरिक्त महानिदेशक, एंटी नक्सल ऑपरेशन सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। इस अवसर पर एंटी नक्सल (ऑपरेशन) सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ केे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल संजय यादव भी उपस्थित थे।
Read Moreअंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता : उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कोटा रघुराई इंडो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिला वर्ग पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की एवं विजेता महिला पहलवानों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती सिर्फ एक खेल नहीं हमारी परंपरा एवं संस्कृति का एक हिस्सा है। हमारे देश में दशकों से कुश्ती एवं दंगल का आयोजन मेलों और त्योहारों में होता आया है। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में हमारे देश के पहलवानों ने…
Read Moreजयदीप बिहानी ने आईपीएल 2025 में आरआर की लखनऊ सुपर जायंट्स से हाल ही में 2 रन से हार पर संदेह जताया
जयपुर राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के बीच तनाव बढ़ गया है, जब आरसीए की तदर्थ समिति के संयोजक जयदीप बिहानी ने आईपीएल 2025 में आरआर की लखनऊ सुपर जायंट्स से हाल ही में 2 रन से हार पर संदेह जताया। बिहानी ने सुझाव दिया कि परिणाम संदिग्ध हो सकता है और यहां तक कि संभावित छेड़छाड़ का भी संकेत दिया। जवाब में, आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिव से शिकायत की है, जिसमें बिहानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…
Read Moreआदिम जाति कल्याण विभाग के नवनियुक्त आयुक्त डॉ.सारांश मित्तर ने संभाला कार्यभार
रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त आयुक्त डॉ.सारांश मित्तर ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उनका अभिवादन किया। कार्यभार ग्रहण के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं – छात्रवृत्ति, प्राधिकरण, वन अधिकार अधिनियम, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, निर्माण शाखा एवं अन्य योजनाओं की संक्षेप में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर संचालक संजय गौड़, आर.एस.भोई, जितेन्द्र गुप्ता,…
Read Moreजल गंगा संवर्धन अभियान में सबकी सहभागिता जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में नदी, खेत तालाब, पोखर सहित सभी जल स्रोतों के संरक्षण का कार्य चल रहा है। सभी जिलों में जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री अपने-अपने स्तर पर 90 दिन तक चलने वाले इस अभियान का हिस्सा बने और अपना योगदान दें। आगामी 30 जून तक जारी रहने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में अमृत सरोवरों का भी निर्माण किया जा रहा है। हमारी सरकार का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले…
Read Moreराज्यपाल डेका से मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने की भेंट
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सौजन्य भेंट की।
Read Moreउपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि संविधान को अंतिम रुप से तय करने वाले निर्वाचित प्रतिनिधि ही होंगे और इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं…
नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने एक नए संबोधन में कहा है कि संविधान के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए. संविधान क्या होगा? इसे अंतिम रुप से तय करने वाले निर्वाचित प्रतिनिधि हीं होंगे और इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं होगा. उन्होंने कहा कि संसद सुप्रीम संस्था है. राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के पद औपचारिक या सजावटी हो सकते हैं. मेरे हिसाब से नागरिक सर्वोच्च है. हर किसी की अपनी भूमिका होती…
Read Moreमाननीय प्रधानमंत्री करेंगे अमृत भारत ट्रेन 2.0 का शुभारंभ
माननीय प्रधानमंत्री करेंगे अमृत भारत ट्रेन 2.0 का शुभारंभ सहरसा से मुंबई तक अब होगा स्मार्ट और सस्ता सफर भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी भोपाल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 24 अप्रैल, 2025 को सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), मुंबई के बीच देश की तीसरी और वर्जन 2.0 में अपग्रेडेड ‘अमृत भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल स्थित इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को भी अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
Read Moreधाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद अजरुद्दीन को अब इस बात का अफसोस है कि उन्होंने क्रिकेट खेला ही क्यों
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अपने दौर के धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद अजरुद्दीन को अब इस बात का अफसोस है कि उन्होंने क्रिकेट खेला ही क्यों। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार अजहरुद्दीन को आखिर यह अफसोस अब क्यों हो रहा है? इसकी वजह है हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में उनके नाम से बने स्टैंड से उनके नाम को हटाने का फरमान। अजहरुद्दीन इसे अपमान बता रहे हैं। बीसीसीआई से 'खेल का सम्मान' बचाने की गुहार लगा रहे हैं। हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई शुरू…
Read Moreभोपाल संभाग के समस्त जिलों के स्काउट गाइड यूनिट ग्रीष्मकालीन जल सेवा एवं पशु पक्षियों को जल सेवा करेंगे
भोपाल भारत स्काउट एवं गाइड संभागीय मुख्यालय भोपाल के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार अभिरुचि केंद्र एवं जल सेवा शिविर संचालक मंडल की बैठक का आयोजन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय भोपाल में किया गया संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े जी के निर्देशानुसार आधारित एजेदे के अनुरूप बैठक का आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिवरो के आयोजन पर चर्चा हुई जिला भोपाल में रेलवे स्टेशन भोपाल प्रवीण पुरोहितों के नेतृत्व में जिला रायसेन में दीवानगंज एवं सांची स्टेशन पर श्रीमती उषा करने एवं प्रमोद मेंहर के नेतृत्व…
Read Moreपहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला, घुड़सवारी करते पर्यटकों पर की गोलीबारी, एक की मौत
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं. घायलों में तीन पर्यटक, तीन स्थानीय हैं, एक की अभी जानकारी नहीं है. दो की हालत गंभीर है. इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं. एक शख्स की मौत हो गई है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक…
Read MorePM मोदी की सुरक्षा में आसमान में सऊदी अरब के सऊदी के F-15 लड़ाकू विमान
जेद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे. पीएम मोदी का विमान जब सऊदी हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो उनका विशेष स्वागत किया गया. रॉयल सऊदी एयर फोर्स के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक प्रधानमंत्री मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया. यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है, जबकि वह पहली बार जेद्दा गए हैं. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की जेद्दाह यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब कम से कम…
Read More
