24 अप्रैल 2025 गुरुवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि– आज मेष राशि के जातक किसी भी बड़े जोखिम से खुद को दूर रखें। नए विचारों को टीम मीटिंग में शेयर करें। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि– मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आप जिस निर्णय को टालते आ रहे हैं, उसे आज लेने…

Read More

युवती के साथ मां के प्रेमी ने दुष्कर्म किया, आरोपी सुरक्षा कर्मी घटना के बाद से फरार

भोपाल छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवती के साथ उसकी मां के प्रेमी ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। मामला थाने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती पढ़ाई छोड़ने के बाद घरेलू काम काज करती है। उसकी मां का शिवशक्ति नगर में रहने वाले शिवम सिंह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते वह युवती के घर भी आता-जाता रहता था। युवती ने पुलिस…

Read More

मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर बलरामपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैढ़न शहर से म्यूल बैंक खाताधारक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा एप ‘काबूक’ का संचालन कर रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 23 मोबाइल फोन, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 1.50 लाख नकदी और एक महिंद्रा थार वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में 4 करोड़ रुपये के अनाधिकृत लेनदेन का खुलासा हुआ है। गिरोह का मास्टरमाइंड अंबिकापुर का सचिन कुमार सैनी…

Read More

उत्तर भारत में गर्मी का कहर एक बार फिर से शुरू, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी

लखनऊ उत्तर भारत में गर्मी का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया है। कुछ दिनों तक आंधी पानी की वजह से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत में 29 अप्रैल और पूर्वी भारत में 26 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 27 अप्रैल तक भारी बारिश होगी। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत…

Read More

पहलगाम में हमले के बाद भारत के साथ आए ये मुस्लिम मुल्क, अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, अब सहमा

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। अमेरिका, रूस और चीन समेत दुनियाभर के देशों ने इस कायराना हमले की निंदा की है। अरब जगत ने भी कश्मीर में आतंकी हमले की निंदा की है और कहा है कि वह भारत के साथ…

Read More

जन-सामान्य को जल के महत्व की दी जा रही है जानकारी, जागरूकता के साथ जल संरचनाओं की हो रही है सफाई

भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में जन-भागीदारी के साथ आम नागरिकों को जल के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इसी के साथ जल संरचनाओं की सफाई कार्य में अधिक से अधिक जन-भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नन्हेश्वर धाम कुंड के आसपास साफ-सफाई खरगौन जिले में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में विकासखंड भगवानपुरा के ग्राम नन्हेश्वर धाम में बने कुंड की गाद निकालने के लिये स्वच्छता अभियान चलाया गया है। जन-अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा ने बताया…

Read More

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुलगाम जिले में एनकाउंटर चल रहा

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कुलगाम जिले में एनकाउंटर चल रहा है। सेना ने द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप आतंकी को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। टीआरएफ पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा का मुखौटा आतंकी संगठन है। इसी टीआरएफ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को भी अंजाम दिया है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पहलगाम में कई आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी थी,…

Read More

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे

मुंबई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक श्री एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश…

Read More

भारत ने अफगानिस्तान को 4.8 टन टीके दान किए, काबुल ने जताया आभार

काबुल भारत ने अफगानिस्तान को 4.8 टन टीके दान किए। इन टीकों में रेबीज, टेटनस, हेपेटाइटिस बी और इन्फ्लूएंजा से लड़ने के लिए टीके शामिल हैं। अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को, इस मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। मंत्रालय के बयान में कहा गया, "अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय को रेबीज, टेटनस, हेपेटाइटिस बी और इन्फ्लूएंजा से निपटने में मदद करने के लिए भारत से टीकों की एक महत्वपूर्ण खेप मिली है।" इसमें कहा गया, "सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के नेतृत्व ने उदार समर्थन के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ में सात सितारा हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में औरिया ग्रुप की रुचि, मुख्यमंत्री से की निवेश पर चर्चा

मुंबई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई। श्री कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्शुक्ल ने ई-एचआरएमएस मॉड्यूल की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली मॉड्यूल (ई-एचआरएमएस) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉड्यूल मध्यप्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति के सिद्धांतों एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप हो। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्थानांतरण नीति का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉड्यूल में सभी आवश्यक मापदंडों का समावेश इस तरह से किया जाए कि किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना…

Read More

पहलगाम अटैक पर शरीफ सरकार की प्रतिक्रिया, दुनिया ने कहा ‘आतंकी हमला’, पाकिस्तान ने निंदा से भी किया परहेज

इस्लामाबाद पाकिस्तान सरकार ने पहलगाम हमले में हुई जानमाल की हानि पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इसे 'आतंकवादी कृत्य' बताने या इसकी निंदा करने से परहेज किया। मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। यह क्रूर हमला पहलगाम के पास मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुआ। भारी हथियारों से लैस आतंकवादी आसपास के घने जंगलों से निकले और पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर कहा, "हम अनंतनाग जिले में…

Read More

आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम सेक्टर में टेक डेस्टिनेशन बनने की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश

भोपाल मध्यप्रदेश ने विगत वर्षों में देश में टेक डेस्टिनेशन के रूप में स्वयं को तेजी से स्थापित किया है। आईटी, आईटीईएस और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) क्षेत्रों में उल्लेखनीय निवेश आकर्षित करते हुए राज्य में निवेश प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर बदलने की दिशा में प्रभावशाली कार्य हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिकस विकास निगम (एमपीएईडीसी) के नेतृत्व में निवेश संवर्धन टीम की प्रभावी भूमिका ने इस बदलाव को संभव बनाया है। इसके परिणामस्वरूप रोजगार के नए अवसर सृजित और तकनीकी आधारभूत संरचना…

Read More

जल जीवन मिशन और जल गंगा संवर्धन के कार्यों को मिशन मोड में करें : प्रमुख सचिव नरहरि

भोपाल जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 111.77 लाख परिवारों में से 77.12 लाख (69 प्रतिशत) परिवारों को नल से जल उपलब्ध हो गया है तथा शेष ग्रामों में कार्य प्रगतिरत है। बुरहानपुर को देश का प्रथम हर घर जल प्रमाणित जिला बनने का गौरव प्राप्त है। निवाड़ी जिले को समस्त ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराते हुये हर घर जल जिला घोषित किया जा चुका है। इंदौर जिले के समस्त ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य पूर्णता की ओर है तथा शीघ्र…

Read More

नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात

मुंबई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई। शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।…

Read More