युवती के साथ मां के प्रेमी ने दुष्कर्म किया, आरोपी सुरक्षा कर्मी घटना के बाद से फरार

भोपाल
छोला मंदिर थाना इलाके में एक युवती के साथ उसकी मां के प्रेमी ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। मामला थाने की भनक लगते ही वह फरार हो गया। छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती पढ़ाई छोड़ने के बाद घरेलू काम काज करती है। उसकी मां का शिवशक्ति नगर में रहने वाले शिवम सिंह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते वह युवती के घर भी आता-जाता रहता था।

ये भी पढ़ें :  गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह-130 छात्रों ने ली चरक शपथ

युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को रात में वह घर में अकेली थी। इस दौरान शिवम घर आया। उसने डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना के बाद से वह डर गई थी।

ये भी पढ़ें :  भोजशाला विवाद में नया मोड़, 1935 में धार रियासत ने इसे 'मस्जिद' घोषित किया था: MP हाई कोर्ट में मुस्लिम पक्ष का बड़ा दावा

आरोपी की हो रही तलाश
शिवम दोबारा उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। परेशान होकर वह थाने में शिकायत करने आई है। आरोपी एक निजी सुरक्षा एजेंसी में मिनाल रेसीडेंसी क्षेत्र में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment