भोपाल स्टेशन पर कुली की ईमानदारी और रेलवे अधिकारी की तत्परता से यात्री को मिला खोया हुआ बैग

 भोपाल दिनांक 29 अप्रैल 2025 को अपराह्न लगभग 16:10 बजे, एक यात्री श्री अल्फ्रेड टोनी जो ट्रेन संख्या 12618 मंगला एक्सप्रेस से एर्नाकुलम स्टेशन की यात्रा पर थे, वे भोपाल स्टेशन परिसर में स्थित "ड्रॉप एंड गो" क्षेत्र में टैक्सी से उतरे। यात्रा की जल्दी में वे अपना एक बैग वहीं भूल गए और प्लेटफॉर्म की ओर रवाना हो गए। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर कार्यरत रेलवे कुली श्री छगनलाल (बिल्ला क्रमांक 75) की नजर उस लावारिस बैग पर पड़ी। अपनी ईमानदारी और सजगता का परिचय देते हुए उन्होंने बिना देर…

Read More

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई से संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को मंगलवार को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है। जस्टिस गवई 14 मई को भारत के अगले सीजेआई का पदभार संभालेंगे। भारत के विधि मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर जस्टिस गवई को भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। इससे पहले निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक 16 अप्रैल को प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने जस्टिस गवई के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को की थी। बता दें कि मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति…

Read More

रिंकू सिंह को कुलदीप ने जड़ दिए 2 थप्पड़, भड़क गया KKR स्टार; यूजर बोले- बैन करो

नई दिल्ली दिल्ली कैप‍िटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 29 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला हुआ. जहां दिल्ली की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरा मैच हार गई. कोलकाता ने उनको 14 रन से हरा दिया. इस मुकाबले के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीड‍ियो क्लिप वायरल हुई. जहां मैच खत्म होने कुछ पल बाद ही दिल्ली कैप‍िटल्स के स्प‍िनर कुलदीप यादव को लाइव टीवी पर केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को दो बार थप्पड़ मारते हुए देखा गया यह घटना तब हुई जब दिल्ली…

Read More

ट्रेन में हिंदू युवक से विवाद करने वाले मुस्लिम युवकों की पहचान जीआरपी ने कर ली

 इंदौर भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में हिंदू युवक से विवाद करने वाले मुस्लिम युवकों की पहचान जीआरपी ने कर ली है। ये आरोपी सेंधवा के रहने वाले हैं, जिन्हें पुलिस पकड़ने के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि अनमोल पुत्र हिंदू सिंह परमार निवासी खंडवा नाका ने आरोप लगाया था कि वह ट्रेन में पहलगाम हमले से संबंधित रील देख रहा था, तभी वहां बैठे मुस्लिम युवकों ने आक्रोशित होकर मारपीट की थी, जिससे हाथ और गले में चोट आई है। यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ट्रेन से…

Read More

कोलकाता के ऋतुराज होटल में लगी भीषण आग में 14 मौतें, लोगों ने बालकनी से कूदकर बचाई जान

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के एक होटल में आग की घटना सामने आई है, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई है. एजेंसी के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, "मंगलवार को मध्य कोलकाता में फलपट्टी मछुआ के पास एक होटल में लग गई. हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हो गई है." कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में हुई. चौदह…

Read More

रायपुर : विशेष लेख : सुशासन तिहार जनाकांक्षाओं का समाधान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चल रहा सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक तीन चरणों में आयोजित यह अभियान पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसंवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसका उद्देश्य शासन को जन-केंद्रित बनाना, जन सरोकार, जन विश्वास को मजबूत करना और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना है। पहले चरण में जनता जनार्दन से उनकी समस्याओं…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया पर्व की दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भगवान श्री विष्णु और मां लक्ष्मी से सभी प्रदेशवासियों पर कृपा बनाए रखने और अक्षय सुख, समृद्धि व प्रसन्नता प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

Read More

रायपुर : जल जीवन मिशन से आया समाजिक और आर्थिक बदलाव

रायपुर जल जीवन मिशन योजनांतर्गत दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिला के दुरस्थ अंचल के निवासरत ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल मिलने से लागों के चेहरों में स्पष्ट रूप से मुस्कान देखी जा सकती है। दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत बालपेट के आश्रित ग्राम भैरमबंद निवासी श्रीमती सुमित्रा भास्कर कहती है कि ’’पहले मुझे पीने का पानी लेने के लिए अपने घर से दूर मेन रोड पार करने के बाद लंबी दूरी तय कर हैण्डपम्प से लाना पड़ता था। जहां अन्य महिलाएं भी पानी लेने, कपड़े धोने व नहाने जाती थी। खासकर गृष्म काल…

Read More

रायपुर : कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण – डॉ. कमलप्रीत सिंह

रायपुर : कनेक्टीविटी बढ़ाने सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें पूर्ण – डॉ. कमलप्रीत सिंह अनुबंध के मुताबिक समय-सीमा में कार्य को पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश – डॉ. कमलप्रीत सिंह लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा रायपुर राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बस्तर राजस्व संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित…

Read More

रायपुर : घटोन गांव में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर

रायपुर सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांव घटोन में पहली बार पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव तक हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराए जाने के बाद पहली बार चिकित्सा टीम पहुंच सकी। कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में 260 पशुओं को खुरपका और चेचक रोग से बचाव के टीके लगाए गए, वहीं 25 बीमार पशुओं का इलाज किया गया। इसके साथ ही बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान…

Read More

परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन हेतु वेबीनार आयोजित

 परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों के तनाव प्रबंधन हेतु वेबीनार आयोजित शिक्षा मंडल अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी, शिक्षक और विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक और करियर काउंसलर ने दिए उपयोगी सुझाव रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और एससीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के तनाव प्रबंधन के लिए एक विशेष वेबीनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, मनोवैज्ञानिक और करियर विशेषज्ञों ने भाग लिया। वेबीनार को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती…

Read More

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय गुणवत्ता पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं और टीम को दी बधाई रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिणाम है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त…

Read More

आज फिर पीएम मोदी करेंगे CCS, CCPA समेत 4 बड़ी बैठकें, पाकिस्तान पर एक्शन के लिए सेना को खुली छूट…

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की उलटी गिनती शुरू हो गई है. भारत के इरादे साफ हैं. आतंक और आतंकी दोनों को जड़ों से सफाया किया जाएगा. मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है और अब फैसलों पर फाइनल मुहर का वक्त आ गया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं और ये बैठकें पाकिस्तान को लेकर बेहद अहम मानी जा रही हैं. इन बैठकों पर पूरे देश की नजर है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11…

Read More

रायपुर : मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ रहा साहू समाज : अरूण साव

रायपुर : मेहनत एवं ईमानदारी से आगे बढ़ रहा साहू समाज : अरूण साव उप मुख्यमंत्री तहसील साहू संघ में नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री साव ने 40 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण  उप मुख्यमंत्री साव ने साहू भवन के विस्तार के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की रायपुर उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में…

Read More

चितरंगी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूध्द लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही

चितरंगी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों  की बिक्री करने वालों के विरूध्द लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही  सिंगरौली  मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा अरूण कुमार सोनी प्रभारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के सतत निगरानी में नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत थाना प्रभारी चितरंगी को दिनांक 27/04/2025 को  मुखबिर से सूचना पर प्राप्त हुआ कि एक महिला जो  सुदा की रहने वाली है ,जिसका पूरा परिवार वर्षों से  बहुत चतुराई से चोरी…

Read More