रेलवे सुरक्षा जागरूकता के लिए छोटा भीम बनेगा भारतीय रेल का नया साथी

भोपाल  रेलवे सुरक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में एक अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत देश के लोकप्रिय एनिमेटेड पात्र 'छोटा भीम' को रेलवे सुरक्षा संदेशों के प्रचार के लिए शामिल किया गया है। प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो ग्रीन गोल्ड एनीमेशन प्रा. लि. के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री राजीव चिलकलापुडी द्वारा छोटा भीम ब्रांड की ओर से इस सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार हाल ही में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) में सम्पन्न…

Read More

विवादित संजौली मस्जिद होगी जमिनोदोज, कोर्ट ने सुनाया अंतिम फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद को लेकर नगर निगम अदालत ने अंतिम फैसला सुना दिया है। पूरी मस्जिद के अवैध घोषित कर उसे पूरी तरह गिराने का आदेश दिया गया है। इससे पहले अदालत ने 5 अक्टूबर 2024 को मस्जिद की ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का आदेश दिया था। शिमला नगर निगम आयुक्त भूपिंदर अत्री की अदालत ने शनिवार को सुनवाई के बाद पूरे निर्माण को अवैध करार देते हुए संजौली मस्जिद को पूरी तरह से गिराने का आदेश जारी कर दिया।…

Read More

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया पाटन में सिविल अस्पताल का शुभारंभ

जबलपुर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शनिवार को जबलपुर जिले के प्रवास के दौरान विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल का शुभारंभ किया। श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को राज्य शासन की प्राथमिकता बताते हुये कहा कि इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश भर में जहाँ नये स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों की तथा नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति भी की जा रही है। पाटन में सिविल…

Read More

लापता मछुआरे का 36 घंटे बाद तैरता हुआ मिला शव

बालोद 36 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद लापता मछुआरे सोमन निसाद का शव तैरते हुआ मिला है। दरअसल, तांदुला डेम में सभी मछुआरे गुरुवार को मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे। सोमन भी जाल बिछा रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। ग्राम बोरिद सोमन निसाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकड़ने तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज…

Read More

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित, अंतिम तिथि 31 जुलाई

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2025 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 18 वर्ष से कम आयु (31 जुलाई 2025 तक) के उन युवाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने निम्नलिखित 6 श्रेणियों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है, जैसे-बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, सभी नामांकन आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाने…

Read More

भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक, पाकिस्तान को एक और झटका

नई दिल्ली भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तान से आने वाली सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं के आदान-प्रदान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय हवाई और जमीनी दोनों मार्गों के लिए लागू होगा। भारत ने आज पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं जिनमें सभी प्रकार के आयात पर पूर्ण रोक और पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों का भारतीय बंदरगाहों पर प्रवेश बैन कर दिया गया है। अब डाक विभाग द्वारा जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, "भारत सरकार…

Read More

09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन   पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव  भोपाल रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 07-07 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के संत हिरदाराम नगर, बीना,…

Read More

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

गरियाबंद  छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन अब और भी अधिक तीव्र और आक्रामक होते जा रहे हैं। शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली फरार हो गए। मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान डीवीसीएम आयतु उर्फ योगेश कोरसा के रूप में हुई है। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि…

Read More

राजस्थान में तूफान और तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान राजस्थान में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज तूफान के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अब से कुछ देर पहले एनसीआर से सटे अलवर, भरतपुर के अलावा भीलवाड़ा में तेज अंधड़ के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी एनसीआर और इसके आस-पास के इलाकों में तेज तूफान ओर जोरदार बारिश देखने को मिली थी। वहीं जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाई माधोपुर और धौलपुर में अंधड़ के साथ हल्की वर्षा हो सकती…

Read More

चार धाम यात्रा अब रेल से — भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से करें पावन यात्रा

भोपाल यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने हेतु भारतीय रेल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में चार धाम की यात्रा को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा ‘भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन’ का संचालन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को देश के चार कोनों में स्थित प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगी। यह विशेष ट्रेन 27 मई 2025 को नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर 17 दिनों की पावन यात्रा पर निकलेगी, जिसमें कुल 8425 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा…

Read More

पंजाब नेशनल बैंक ने फिर से एफडी पर ब्याज दरें घटा दी

नई दिल्ली  पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फिर से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर किया गया है। बैंक ने अप्रैल 2025 में भी ऐसा ही बदलाव किया था। इस बार, बैंक ने कुछ खास समय वाली एफडी पर ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट्स तक घटा दिया है। नई दरें 1 मई, 2025 से लागू हो गई हैं। ब्याज दरों में बदलाव के बाद पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर…

Read More

लगातार 8वें सप्ताह बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 688 बिलियन डॉलर के पार

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार (2 मई) को जारी लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 8वें हफ्ते बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की खबर है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल, 2025 को खत्म हुए हफ्ते में 1.98 अरब डॉलर बढ़कर 688.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया. ये लगातार आठवां हफ्ता है, जब भारत…

Read More

बाकू में अभिषेक ने लहराया भारत का परचम, जीता कांस्य पदक

भिंड  अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक आर्या ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है। विश्व चैंपियनशिप में 22 देशों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। किशोरी बोट क्लब संरक्षक एवं कयाकिंग कैनोइंग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेगोपाल यादव ने बताया जूनियर वर्ग में अपने साथी खिलाड़ी सचिन के साथ मिलकर अभिषेक ने प्रारंभ से ही अपने वोट को पीछे नहीं होने दिया।  अभिषेक और साथी के संयुक्त प्रयास से मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा रहे यह…

Read More

डॉ. अर्चना सुसाइड केस में भाजपा के एक और विधायक की बढ़ी मुश्किलें

जयपुर भाजपा विधायकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा को 20 साल पुराने मामले में एडीए कोर्ट द्वारा सुनाई गई तीन साल सजा का बरकार रखने का आदेश पारित कर दिया। इससे उनकी विधायकी जाना तय है। वहीं बीजेपी के ही एक अन्य विधायक डॉ. जितेंद्र गोठवाल के खिलाफ भी एक सुसाइड केस के मामले में केस चलाने के आदेश दे दिए हैं। साल 2022 में लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में तत्कालीन…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार अब ढाई हजार करोड़ का कर्ज लेगी, 4.21 लाख करोड़ रुपये का है loan

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च 2025 की स्थिति में 4.21 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कर्ज है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार मई के महीने में भारतीय रिजर्व बैंक से एक बार फिर कर्ज लेने वाली है। 6 मई को 12 साल के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जाएगा। इसका इस्तेमाल विकास परियोजनाओं को गति देने के अलावा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में होगा। MP पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ हो गया इससे पहले 31…

Read More