नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में गम और गुस्सा है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तान का एशिया कप में भी हुक्का-पानी बंद होगा। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एससीसी) के भविष्य को भी खतरे में करार दिया। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है बल्कि…
Read MoreDay: May 3, 2025
डॉ. अरुणा कुमार को DME बनाए जाने के फैसले ने एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया
भोपाल डॉ. अरुणा कुमार को डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) बनाए जाने के फैसले ने एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) ने इस नियुक्ति का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे में आदेश निरस्त करने की चेतावनी दी है। दोनों संगठनों ने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। साथ ही सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर उनकी नियुक्ति आदेश निरस्त करने की मांग की है। डॉ. अरुणा पर मानसिक रूप से…
Read Moreडॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा
सागर सागर . डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में में जल्द ही एक बड़ा दीक्षांत समारोह होने वाला है। इस बार का कन्वोकेशन खास होगा क्योंकि इसमें जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा ।विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने इसके लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अनुमति मांगी। राष्ट्रपति से अनुमति मिलने के बाद अब मई माह में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी समारोह में शामिल होने की अनुमति मांगी गई…
Read More‘जख्मी’ धोनी ब्रिगेड को चाहिए बदला, माही से आगे विराट कोहली, RCB vs CSK में किसका पलड़ा भारी?
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरसीबी 10 मैचों में से सात जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर है। आरसीबी के खाते में 14 अंक हैं। वहीं, पांच बार की चैंपियन सीएसकी की हालत खस्ता है। उसने 10 मैचों से केवल दो जीते हैं। सीएसके महज 4 अकों के साथ तालिका में दसवें पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।…
Read Moreहिंदू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेल करने वाला फरहान को पुलिस ने पैर में मारी गोली
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गिरोह बनाकर हिंदू युवतियों से रेप, ब्लैकमेलिंग और 'लव जिहाद' के गंभीर मामले में मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर हो गया है. दरअसल, आरोपी फरहान ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश की, इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई. गोली लगने के बाद फरहान को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि लव जिहाद मामले में कुल 5 FIR हुई हैं, जिसमें लगभग सभी FIR में फरहान ही आरोपी है. भोपाल ज़ोन-1 की डीसीपी प्रियंका शुक्ला…
Read Moreभोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में शनिवार को बारिश-आंधी का अलर्ट; एमपी में 6 मई तक ऐसा ही मौसम
भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखा गया. प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत 40 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं अगले 5 दिन तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर देखा जा सकता है. शहडोल, मैहर, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, उमरिया और कटनी में गिट्टी के आकार के ओले गिरे, तो वहीं उज्जैन, आगर और राजगढ़ जिले में धूल भरी आंधी चली. भिंड में 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली है. भोपाल समेत जिलों में…
Read Moreजिले में नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त, बांधवगढ़ में भी तीन पर जुर्माना, 15 किसानों पर कार्रवाई की तैयारी
उमरिया जिले के मानपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया के 15 किसानों द्वारा खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जुर्माना लगाने के साथ ही अब दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रकरण में जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को पहले ही आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया था, जिसके बाद अब प्रशासन एफआईआर की कार्रवाई की ओर बढ़ गया है। शुक्रवार को तहसीलदार बरबसपुर सर्किल ने कोतवाली थाना उमरिया को पत्र सौंपते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा…
Read Moreइंदौर में भीषण हादसा, कार पर पलटा ट्राला, कार सवार महिला की मौत,बाइक सवार का शव टुकड़ों में मिला
इंदौर बायपास पर शुक्रवार शाम प्लास्टिक दाने से भरा ट्राला पलट गया।अनियंत्रित ट्राले ने पहले एक बाइक सवार को चपेट में लिया। इसके बाद डिवाइडर लांघते हुए दूसरी लेन में चल रही कार पर पलट गया।कार में महू से कान्ट्रेक्टर विजय अग्रवाल का परिवार था। हादसे में विजय की 55 वर्षीय पत्नी शीतल की मौत हो गई। कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक घटना शाम करीब सवा सात बजे की है। ट्राला(एनएल 01एएफ 5274)तेजाजी नगर से देवास की ओर जा रहा था। यूनो पार्क के सामने ट्राला ने एक…
Read Moreसतना: हेड कांस्टेबल पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा
सतना सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर के अंदर बैरक में प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाले आरोपित आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा को शुक्रवार-शनिवार की रात टिकुरी-आ कौन मार्ग पर ईट-भट्टा के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है। घेराबंदी के दौरान आरोपित अच्छू ने पुलिस पर गोली चलाई, जो कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा को लगी। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया। जबकि जवाबी करवाई में आरोपित आदर्श उर्फ अच्छू के पाव में गोली लगी है। घायल अच्छू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस…
Read Moreगोवा में बड़ा हादसा लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, कम से कम 7 की मौत; कई घायल
पणजी गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पारंपरिक ‘शिरगांव जात्रा’ के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। भगदड़ में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इस घटना में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नॉर्थ गोवा के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि भगदड़ के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा…
Read Moreकेंद्र सरकार की समीक्षा में बालाघाट जिला सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर हो गया
बालाघाट नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ताजा समीक्षा में बालाघाट जिले को बड़ी राहत मिली है। एक समय देश के 12 सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल रहा बालाघाट अब इस सूची से बाहर हो चुका है। हालांकि, जिले को अभी ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कंसर्न’ की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि यहां अभी भी सतर्कता की जरूरत है, लेकिन हालात पहले से काफी सुधरे हैं। इस बदलाव की पुष्टि बालाघाट के पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने की है। एसपी ने दी…
Read Moreएक ने बलात्कार किया, फिर भी सभी को मिलेगी सजा; गैंगरेप केस में SC का बड़ा फैसला
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गैंगरेप में किसी एक के भी सेक्सुअल एक्ट (penetrative act) पर सभी को दोषी माना जाएगा, अगर उन्होंने एक मंशा से अपराध को अंजाम दिया। कोर्ट ने गैंगरेप के दोषियों की सजा को बरकरार रखा। अभियोजन पक्ष को यह साबित करना जरूरी नहीं कि हर आरोपी ने पेनेट्रेटिव एक्ट किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(g) के तहत अगर गैंगरेप का मामला है, तो एक के भी कृत्य पर सभी को दोषी ठहराया जा सकता है, अगर उन्होंने कॉमन इन्टेंशन के तहत काम…
Read Moreअयोध्या रामलला मंदिर से हिरासत में ली संदिग्ध मुस्लिम महिला, पुलिसकर्मियों से उलझी
अयोध्या अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात जवानों ने महाराष्ट्र निवासी एक मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस और एजेंसियां महिला का नाम, पता आदि के सत्यापन की कवायद में जुट गई हैं। बताया गया कि मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली इरिम नामक महिला शुक्रवार को दूसरी पहर राम जन्मभूमि परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन करने गई थी। दर्शन के बाद वह वापस लौट रही थी तो निकासी मार्ग पर सुरक्षा में…
Read Moreमदर डेयरी औरअमूल के बाद अब पराग ने बढ़ाई दूध की कीमतें, जानें कितनी की बढ़ोतरी
मुंबई हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा कर आम जनता को महंगाई का झटका दिया। दोनों कंपनियों ने दूध के दाम में 2 रुपए लीटर की बढ़ोतरी की थी। इन्हीं की राह पर चलते हुए अब एक और कंपनी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। उत्तर प्रदेश की प्रमुख दुग्ध आपूर्ति संस्था लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया है। पराग ने आधा लीटर और एक लीटर पैकिंग वाले दूध की कीमतों में एक-एक रुपये की बढ़ोतरी…
Read Moreबेटियां वरदान होती है अभिशाप नहीं, बेटियों को आगे बढ़ाएं : मंत्री राजपूत
भोपाल बेटियां वरदान होती हैं अभिशाप नहीं, बेटियों को आगे बढ़ाएं। उक्त विचार खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में जिला स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किये। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पहले हमारी बेटियां जब जन्म लेती थीं तब उनको अभिशाप माना जाता था किंतु अब सरकार द्वारा किए गए प्रयास एवं जागरूकता के कारण अब हमारी बेटियां वरदान बन गई हैं। आज बेटियां जहां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं वहीं सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी…
Read More
