भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही तीसरी नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन की ओर अग्रसर हो रहा है। यह परियोजना महाराष्ट्र के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्ग दर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना की संकल्पना को क्रियन्वित करने में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के साथ ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए एमओयू होने जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री…
Read MoreDay: May 7, 2025
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने सैलरी पैकेज के तहत
भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL)ने अपने कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ सैलरी पैकेज के लिए एग्रीमेंट किया है। एग्रीमेंट से पॉवर जनरेटिंग कंपनी में कार्यरत अभियंताओं व कार्मिकों को लाभ होगा। कंपनी में कार्यरत कार्मिक स्वेच्छा से इन दोनों बैंको में से किसी भी बैंक से अपना वेतन प्राप्त कर सकते हैं, इससे कार्मिकों को बैंक द्वारा नि:शुल्क जीवन बीमा व अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं नि:शुल्क अथवा रियायती दरों पर प्राप्त होंगी। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी…
Read Moreबजाज की नई स्पोर्ट्स बाइक NS400Z का भौकाली लुक वायरल, लॉन्च से पहले डीलरशिप पर हुई स्पॉट
नई दिल्ली बजाज की नई पल्सर NS400Z लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर दिखाई देने लगी है। बाइक में अपोलो रेडियल टायर्स, सिंटरड ब्रेक पैड्स और OBD-2B अपडेट्स जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है। बजाज ऑटो की मोस्ट अवेटेड बाइक पल्सर NS400Z अब डीलरशिप्स पर पहुंचने लगी है। बाइक में कई अहम तकनीकी अपडेट किए गए हैं, जिससे राइडिंग अनुभव और भी बेहतर हो गया है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, चार राइडिंग मोड्स और नया टायर सेटअप खास आकर्षण हैं। बजाज…
Read Moreअपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त एक्शन लें पुलिस अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सामान्य अपराधों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में सख्त एक्शन लिया जाए। जो पुलिस अधिकारी प्रभावी कार्रवाई नहीं करेंगे, वे अधिकारी मैदान में नहीं दिखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा केंद्रों पर विशेष सावधानी की आवश्यकता है। स्कूल और कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शिक्षण केंद्र स्तर पर अराजक तत्वों को रोकने की पुख्ता कार्रवाई के लिये नजदीकी थाने में तत्काल सूचना दें। छेड़खानी करने वाले युवकों को शिक्षण केंद्र के स्तर पर भी…
Read Moreसभी अवसरों और संभावनाओं पर कार्य कर प्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मीडिया द्वारा प्रदेश की ज़मीनी हकीकत को सामने लाया जाता है, जिससे शासन-प्रशासन को जनहित में आवश्यक निर्णय लेने में सहायता मिलती है। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक पहुँचाने में भी यह संस्थान प्रभावी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन करने की लिए धन्यवाद दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में निजी न्यूज संस्थान की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में…
Read Moreमलखम्भ टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग में मिला पहला स्वर्ण पदक
मलखम्भ टीम चैंपियनशिप बालक वर्ग में मिला पहला स्वर्ण पदक 10 मीटर शूटिंग में युगप्रताप ने जीता कांस्य पदक खेल मंत्री सारंग ने दी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई भोपाल खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 का अयोजन 04 से 15 मई 2025 तक पटना (बिहार) में आयोजित किया जा रहा है, इसमें मध्यप्रदेश 18 खेलों में 176 खिलाड़ी और 53 सपोर्ट स्टॉफ सहित कुल 229 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता बिहार में पटना, राजगीर, भागलपुर,नई दिल्ली और गया में हो रही है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक…
Read Moreभारत सरकार ने पाकल दुल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने का नोटिफिकेशन जारी किया
नई दिल्ली भारत सरकार ने पाकिस्तान की बर्बादी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार ने पाकल दुल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (PDP) को तेजी से पूरा करने के लिए नोटिफिककेशन जारी किया है. यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान की ओर जाने वाली एक-एक बूंद को रोकने में अहम भूमिका निभाएगा. पाकल दुल सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट इसलिए भी है, क्योंकि यह पाकिस्तान में बहने वाली पश्चिमी नदियों पर बना पहला डैम है. यह भारत का सबसे ऊंचा डैम भी होगा. इसके अगले साल बनकर तैयार होने की उम्मीद है. इसके पूरा हो जाने से…
Read Moreबेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेटियाँ बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव हाईस्कूल में 76.22 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी में 74.48 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की सफलता लक्ष्य के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और लगन का प्रतिफल है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 का परिणाम किया घोषित मुख्यमंत्री ने "परीक्षा संचालन मानक प्रक्रिया निर्देशिका" का किया विमोचन हाईस्कूल परीक्षा में सिंगरौली की कु. प्रज्ञा जायसवाल पूरे 500 अंक प्राप्त कर बनी टॉपर संभाग स्तर पर उज्जैन और जिला स्तर…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री शीला दाहिमा को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 से सम्मानित किया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवाचार के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 से उप सचिव सहकारिता सुश्री शीला दाहिमा को मंत्रालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुश्री दाहिमा को माध्यमिक शिक्षा मंण्डल की अतिरिक्त सचिव रहते हुए किए गए नवाचार के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ। मण्डल में पदस्थापना के दौरान सुश्री शीला दाहिमा ने प्रेरणादायी वीडियो के माध्यम से परीक्षा की तैयारी के लिए मोटिवेशनल वीडियो बनाकर यूट्यूब और माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट पर अपलोड किए, जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान निजी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक निजी न्यूज चैनल की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें सिंगरौली की सुप्रज्ञा जायसवाल भी शामिल है जिसने आज घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत 500 अंकों के साथ मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देश एकजुट है मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
Read Moreपाकिस्तान : बलूचिस्तान में धमाका, पांच पाक फौजियों की गई जान
बलूचिस्तान अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना की फ्रंटियर कोर (एफसी) के छह जवान मारे गए हैं। जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। किस इलाके में हुआ वाहन में विस्फोट जानकारी के मुताबिक, आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट प्रांत के बोलान इलाके में आमिर पोस्ट और अली खान बेस के बीच हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए किया गया है, जिसमें फ्रंटियर कोर के…
Read Moreदेश में 2032 तक सड़कों पर चलेंगे 12 करोड़ से ज्यादा Electric Vehicle, चार्जिंग प्वाइंट्स की संख्या भी बढ़ेगी
मुंबई भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संख्या में तेजी से वृद्धि होने जा रही है। देश की सड़कों पर 2032 तक 123 मिलियन ईवी होने का अनुमान है। यह जानकारी मंगलवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई। सस्टेनेबल विकास और 2070 तक नेट शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए ईवी को अपनाने की जरूरत है इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईईएसए) और कस्टमाइज्ड एनर्जी सॉल्यूशन (सीईएस) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सस्टेनेबल विकास और 2070 तक नेट शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए ईवी को अपनाने की जरूरत…
Read Moreपाकिस्तान में आतंक का हेडक्वार्टर तबाह, सड़कों पर सेना और एंबुलेंस, PAK में भारत का इजरायली स्टाइल में वार!
नई दिल्ली 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बनाया. भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए. इन हमलों की तुलना इजरायल की सैन्य रणनीति से की जा रही है, जिसमें पहले टारगेट को लॉक किया जाता है, फिर अचूक मिसाइलों से तबाही मचाई जाती है. पहलगाम हमले और भारत का जवाब पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत को कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर किया. भारत…
Read MoreWWE Backlash में आमने -सामने होंगे जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे LIVE
नई दिल्ली रेसलमेनिया के बाद वाला मंडे नाइट रॉ (Monday Night Raw) बहुत ही धमाकेदार रहा। इसमें पुरानी दुश्मनी फिर से शुरू हुई। एक बड़ा उलटफेर हुआ, नए चैंपियन बने, एक बड़ा सितारा वापस आया और WWE ने अपने सबसे बड़े आकर्षण को मेन इवेंट में शामिल किया। रेसलमेनिया 41 के बाद वाला मंडे नाइट रॉ यादगार रहा। बैकलेश पर फैंस की निगाहें अब सबकी निगाहें आगे आने वाले मुकाबलों पर हैं। रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) कुछ ही हफ्तों में होने वाला है। उसके कुछ हफ्तों बाद सैटरडे नाइट्स मेन…
Read Moreभारत 2025 में बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2028 में जर्मनी से भी होगा आगे
नई दिल्ली भारत की जीडीपी 2025 में जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से जारी किए गए वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जीडीपी में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान, भारत से आगे हैं। आईएमएफ के…
Read More
