मध्यप्रदेश में कृषि और उद्योग का समन्वय आत्मनिर्भरता की दिशा में दूरगामी पहल : प्रभारी मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कृषि और उद्योग के समन्वय का अनूठा प्रयोग प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में नई क्रांति ला रहा है। कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित “मध्यप्रदेश में गन्ना फसल एवं शुगर कारखानों के सतत् विकास” सम्मेलन में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि खेती भारत की आत्मा है और एमएसएमई विभाग के माध्यम से शुगर फैक्ट्रियों की स्थापना से किसानों को बेहतर मार्केटिंग, तकनीकी सहायता एवं वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण…

Read More

विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत करें उपयोग : मंत्री चौहान

भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि विभाग में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करें। आवंटित बजट का उपयोग शासन की मंशानुरूप अनुसूचित वर्ग के नागरिकों के कल्याण में किया जाए। यह बात मंत्री श्री चौहान ने गुरुवार को मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2025- 26 में बजट प्रावधान एवं व्यय की समीक्षा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार, आयुक्त श्री धनंजय भदौरिया, अपर…

Read More

दमोह जिले के पटेरा में 10 हजार से अधिक की आबादी को जल-आपूर्ति का लाभ, योजना से 2535 घरों को दिया गया नल कनेक्शन

भोपाल दमोह जिले के पटेरा नगर में जल-प्रदाय परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया गया है। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से पूरी की गई है। पेयजल परियोजना का कार्य नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा किया गया है। परियोजना की लागत 9 करोड़ 42 लाख रुपये है। इस लागत के साथ निर्माण एजेंसी पर परियोजना के 10 वर्षों तक संचालन और संधारण की भी जिम्मेदारी रहेगी। परियोजना के अंतर्गत पटेरा के 2535 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया…

Read More

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा -हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए। वरना उसे हमारी क्वालिटी कार्रवाई का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में 'राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025' को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा ही, एक जिम्मेदार राष्ट्र होने का रोल, बड़े संयम से निभाया है। हम लगातार इस बात के पक्षधर रहे हैं कि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए…

Read More

प्रदेश में 15 हजार ईको क्लब गठित, प्रति विद्यालय पर्यावरण की दृष्टि से 35 पौधों का रोपण

भोपाल प्रदेश में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये विद्यालयों में ईको क्लब का गठन लगातार किया जा रहा है। अब तक 15 हजार ईको क्लब का गठन किया जा चुका है। प्रदेश में वर्ष 2022-23 से यूथ एण्ड ईको क्लब के गठन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये थे। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष ईको क्लब की गतिविधियों के संबंध में कैलेण्डर जारी किया जाता है। शैक्षणिक सत्र-2024-25 में 5 से 12 जून, 2024 तक राज्य में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत समर कैम्प का…

Read More

पाकिस्तान के हमले पर भारत की जबाबी कारबाई, PAK का F-16 जेट मार गिराया

नई दिल्ली पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दीं. साथ ही, भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और…

Read More

अदमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, खड़ी रही ट्रेन

सागर अदमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला है। शौचालय में शव लटके होने की सूचना के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर एफएसएल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव काे फंदे से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन सागर स्टेशन पर रुकी रही। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सागर रेलवे स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली कि बीना की ओर…

Read More

तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लीजिए, कौशल सीखिए एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनिए : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयार विस्तृत मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री अवधेश शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। मंत्री…

Read More

आधार के अनुप्रयोग से सुगम हो रहा सुशासन, खुल रहे नवाचार के नये रास्ते

भोपाल “AI भारत @ एमपी” कार्यशाला में ‘Deriving Maximum Impact Out of Aadhaar’ विषय पर विशेष सत्र कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित किया गया। सत्र में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रतिनिधियों ने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से सामाजिक कल्याण, नवाचार और ज्ञान (SWIK) आधारित सुशासन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के संबंध में जानकारी दी। UIDAI के उप महानिदेशक श्री आमोद कुमार ने आधार की प्रभावशीलता और राज्यों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने UIDAI की AI आधारित चेहरा प्रमाणीकरण प्रणाली की…

Read More

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धर्मशाला में रोका गया पंजाब-दिल्ली का मैच

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-58 में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह मैच रोक दिया गया है. स्टेडियम की फ्लडलाइट्स ऑफ कर दी गई है. जब मैच रोका गया, तब पंजाब किंग्स का स्कोर 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन था. पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश…

Read More

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक, US की अपील

लाहौर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उसने अमेरिकी लोगों से लाहौर छोड़ने की अपील की है। साथ ही, दूतावास के अपने अधिकारियों को सुरक्षित जगह पर रहने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान के लाहौर समेत अन्य शहरों में भारत की ओर से पलटवार करते हुए ड्रोन से हमले किए गए, जिससे पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया। एक बयान में कहा गया है कि लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन…

Read More

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा, RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किये

भोपाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बदरपुर से अगरतला के बीच सफर के दौरान, RPF की ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिठ्ठू बैग जब्त किए, जिनमें से 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किया। RPF अधिकारियों के अनुसार, अगरतला पोस्ट के सुरक्षा कर्मी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गहन निगरानी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जनरल कोच की…

Read More

म.प्र. शासन का बड़ा फैसला: शासकीय सेवकों का मंहगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया, आदेश जारी

भोपाल राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि का आदेश जारी किया है। दो चरणों में बढ़ेगा DA आदेशानुसार, सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को वर्तमान 50% महंगाई भत्ते के स्थान पर दो चरणों में बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। एक जुलाई 2024 से मंहगाई भत्ता 3% बढ़कर 53% किया गया है, जिसका भुगतान अगस्त 2024 के वेतन में होगा।इसी तरह 1 जनवरी 2025 से इसमें और 2% की वृद्धि कर इसे कुल 55% कर दिया जाएगा, जिसका भुगतान फरवरी…

Read More

IMD ने जारी किया हाई अलर्ट, मौसम को लेकर 9 से 14 मई तक आंधी और बारिश के आसार

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अगले एक सप्ताह तक मौसम से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में यह खुशखबरी दी है। भविष्यवाणी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे एनसीआर में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को खुशनुमा मौसम का अनुभव हो सकता है। विभाग ने 14 मई तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मौसम…

Read More

हर घर नल से जल: जल जीवन मिशन से गांवों में आई मुस्कान, स्वास्थ्य, सम्मान और स्थायित्व की नई धारा

भोपाल गांवों की सुबह अब बदल गई है। बाल्टी लेकर दूर-दूर तक पानी लाने का संघर्ष बीते दिनों की बात हो चुकी है। अब घर के आंगन में नल से गिरता पानी केवल सुविधा नहीं, बल्कि गरिमा, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ जल जीवन मिशन आज ग्रामीण भारत की तस्वीर को जमीनी स्तर पर बदल रहा है और मध्यप्रदेश इसमें एक मिसाल बनकर उभरा है। बालाघाट जिले ने 96 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल…

Read More