मेष राशि- आज आपको गुस्से से बचना चाहिए। धन की स्थिति में सुधार होगा। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। यात्रा रोमांटिक रहेगी। करियर में आपको मनवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। वृषभ राशि- आज आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। आपका कोई पुराना मित्र आज आपको बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमाने की सलाह दे सकता है। बच्चों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आप कड़ी मेहनत और धैर्य से अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा। मिथुन…
Read MoreDay: May 9, 2025
विदेश मंत्रालय ने बताया- श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद, पाक से तनाव के बीच अमेरिका से भारत ने की बात
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हमले किए। पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत के S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। वहीं पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट F-16 और JF-17 को भी गिरा दिया। पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने लाहौर, कराची और रावलपिंडी में HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज जम्मू रवाना हो रहे हैं।…
Read Moreसेना प्रमुख को अगले तीन वर्षों तक प्रादेशिक सेना को सहयोग के लिए जुटाने का अधिकार दिया: केंद्र सरकार
नई दिल्ली भारत सरकार देश की सुरक्षा और पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए कई बड़े फैसले ले रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख को बड़ा अधिकार दिया है। जिसके तहत उन्हें अगले तीन वर्षों तक प्रादेशिक सेना को सहयोग के लिए जुटाने का अधिकार दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सेना प्रमुख को अधिकार दिया गया है कि वे प्रादेशिक सेना के हर अफसर और सैनिक को तैनात कर…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट
रायपुर सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा…
Read Moreमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने CMO में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, मंत्रियों के साथ मौजूदा हालात पर गहन मंथन
जयपुर मौजूदा प्रशासनिक और सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा समेत कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, गजेन्द्र सिंह खींवसर, कन्हैया लाल चौधरी, जोगाराम पटेल, सुरेश रावत, सुमित गोदारा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, हीरालाल नागर और संजय शर्मा मौजूद रहे। जो मंत्री जयपुर में मौजूद नहीं थे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री ने इस अहम बैठक में मंत्रियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर…
Read Moreबढ़ते तनाव के बीच देशभर में 27 हवाईअड्डे बंद, दिल्ली एयरपोर्ट पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को विभिन्न एयरलाइनों ने दिल्ली हवाई अड्डे से आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द की हैं। हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। मीडिया के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में लगभग 27 हवाईअड्डे बंद हैं। सूत्रों ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली एयरपोर्ट…
Read Moreभारत के शीर्ष बैंकों ने कहा- देश में बिना किसी परेशानी के सामान्य चल रही एटीएम और डिजिटल सेवाएं
नई दिल्ली भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सहित भारत के शीर्ष बैंकों ने कहा कि उनके एटीएम और डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं और सभी ऑपरेशन सामान्य हैं। बैंकों की ओर से यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चल रही उन फर्जी खबरों के जवाब में की गई है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिनों में एटीएम बंद होने की संभावना है। भारतीय स्टेट बैंक ने एक्स पर एक पोस्ट में…
Read Moreरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, समर्थन के लिए जताया आभार
रांची/नई दिल्ली द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर रूस में आयोजित समारोह में भारत की ओर से भाग ले रहे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही लड़ाई में रूस के समर्थन के लिए आभार जताया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पुतिन से मुलाकात और विजय दिवस समारोह की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन
बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से निकाली राशि बलौदाबाजार, सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कसडोल विकासखंड के बल्दाकछार पहुंचे। इस दौरान साय ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन लाल पटेल से संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक- एक हजार रुपये आहरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को अधिक से अधिक-…
Read Moreपाकिस्तान द्वारा F-16 विमानों की तैनाती की जगह बदली, भारत की सैन्य कार्रवाई से खलबली
इस्लामाबाद भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की हवाइसेना ने अपने F-16 ब्लॉक 52+ लड़ाकू विमानों में से आधे विमानों को अरब सागर तट पर स्थित ग्वादर के पास पासनाई एयरफील्ड में स्थानांतरित कर दिया है। यह कदम पाकिस्तान की ओर से उठाया गया एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के S-400 ट्रायंफ एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इन विमानों की पहचान और नष्ट होने से बचना है। पाकिस्तान का कदम और भारत का…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू बोले – हम लाहौर का नाम ‘लव नगर’ रखेंगे
नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाक की दयनीय स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने चुटकी ली है। उन्होंने फेसबुक पर दो पोस्ट लिखा है और पाकिस्तान पर जमकर कटाक्ष किया है।. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम लाहौर में नाश्ते में बेकन और अंडे खाएंगे। इस्लामाबाद में लंच में बिरयानी का मजा लेंगे। इसके बाद पेशावर में चाय के साथ डोनट्स खाएंगे और कराची में डिनर में सी-फूड का स्वाद लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस ने अपने एक और फेसबुक पोस्ट में लिखा, “हम लाहौर…
Read Moreजनजातीय कला और कलाकारों पर है मां सरस्वती का आशीष : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के जनजातीय कला और कलाकारों ने देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। जनजातीय समृद्ध कला विरासत और इसके कलाकारों को मां सरस्वती का आशीष प्राप्त है। जनजातीय कलाकारों की कल्पनाशीलता प्रशंसनीय है। एक सधे और गढ़े हुए हाथों से बारीक चित्रकारी कर जनजातीय कलाकारों ने पूरी दुनिया को अपना हुनर दिखाया है। हमारी सरकार सभी जनजातीय कलाओं के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में…
Read Moreपाक की खुली पोल: सोफिया कुरैशी ने बताया- ‘लेह से सर क्रीक तक घुसपैठ की कोशिश, तुर्किये के ड्रोन का किया इस्तेमाल’
नई दिल्ली कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, '8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से पूरी पश्चिमी सेना पर भारतीय वायुक्षेत्र का कई बार उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर वाले हथियारों से गोलीबारी भी की। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 36 जगहों पर 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिया किया गया। भारत ने इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया।' 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए पाकिस्तान की कायरना हरकतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार…
Read Moreपाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भारत पूरी तरह तैयार है, सभी राज्यों को भेजी स्पेशल चिट्ठी
नई दिल्ली पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भारत पूरी तरह तैयार है। भारतीय सेना ने आज सुबह तड़के पाकिस्तान द्वारा भेजे गए कई ड्रोन और मिसाइलों को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही, पाकिस्तान बॉर्डर से लगे कई चेक पोस्टों पर भीषण गोलीबारी का सिलसिला जारी है, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया है। इस माहौल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष चिट्ठी भेजी है, जिसमें उन्हें हर स्थिति के लिए तैयार रहने का…
Read Moreहम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता से खड़े हैं, जो इन कठिन समय में हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं: विराट कोहली
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, भारत के क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए समर्थन का एक मजबूत संदेश दिया है। सीमा पर मिसाइल हमलों, हवाई हमले की चेतावनी और बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों के कारण सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर आईपीएल 2025 पर भी पड़ा है। आईपीएल को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। विराट कोहली के पोस्ट ने जीता दिल विराट कोहली ने भारतीय सेना के समर्थन में एक इंस्टा पोस्ट किया है। विराट कोहली ने…
Read More