भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च 2025 से संचालित किया जा रहा है, जो 30 जून 2025 तक जारी रहेगा। अभियान में प्रदेश की नदियों, तालाबों, झीलों ,पुराने कुओं ,बावड़ियों और जल धाराओं को सहेज कर उन्हें पुनर्जीवन दिया जा रहा है। जल स्रोतों की गाद निकासी, सफाई, सीमांकन और पुनर्जीवन की कार्य योजना बनाई गई है। अभियान में नागरिकों को अनावश्यक रूप से जल प्रवाहित नहीं करने, दैनिक जीवन में पानी का उचित उपयोग करने और मकानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं जल स्रोतों के…
Read MoreDay: May 10, 2025
अनधिकृत अनुपस्थिति और शराब पीकर स्कूल आने वाले पांच शिक्षक निलंबित
जगदलपुर जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उल्लंघन के आधार पर की गई है। निलंबित शिक्षकों और उनके मुख्यालय निम्नलिखित हैं। प्राथमिक शाला कहच्छेनार में सहायक शिक्षक सहायक शिक्षक को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित किया गया है। प्राथमिक शाला छोटेमुरमा के प्रधानाध्यापक मोसूराम को शाला समय में शराब पीकर आने, नशे में रहने, अनुपस्थिति और समय से पहले शाला बंद करने…
Read Moreरोहित शर्मा एकमात्र बल्लेबाज जिन्होंने करियर में 10 से ज्यादा शतक जड़े हैं और सभी शतक जीत में आए
नई दिल्ली रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला खेलने वाले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान होने से कुछ दिन पहले अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट के बारे में बताया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भले ही इस समय उनकी फॉर्म चिंता का विषय रेड बॉल क्रिकेट में थी, लेकिन एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है, जो कि उनके टेस्ट शतकों…
Read Moreबीसीसीआई इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए टूर्नामेंट को जल्द खत्म करने पर विचार करेगी
नई दिल्ली पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही थी। बीते कुछ दिन से पाकिस्तान के द्वारा भारत के कई शहरों और इलाकों में ड्रोन हमले किए गए। हालांकि, ज्यादातर हमलों को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। 8 मई को आईपीएल 2025 मैच को रोक दिया गया था और 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रोक दिया था। हालांकि, अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान हो गया है। ऐसे में अब संभावना है कि IPL 2025…
Read Moreसायबर अटैक से निपटने के लिए तैयार है हमारी संस्थाएं : गृहमंत्री शर्मा
रायपुर भारत और पकिस्तान में जारी तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार एक्टिव है। आज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। राष्ट्रीय विषय है सबको पालन भी करना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से भारत में किए गए हमलों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हमला कर रहा है। यह भारतीय सेना की खूबी है कि भारतीय सेना ने हवा में ही मिसाइल और ड्रोन नष्ट…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जल क्षेत्र में छोड़े कछुए
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से सटे भोज ताल के जल क्षेत्र में कुछ नन्हे कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कछुओं की प्रजातियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वन विहार के अन्य प्राणियों के रखरखाव और पर्यटन विकास के लिए किए गए प्रयासों के…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 मई 1857 की क्रांति के वीर सपूतों को किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मई 1857 की ऐतिहासिक क्रांति दिवस पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और देशभक्तों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, जब मां भारती की स्वतंत्रता का बिगुल पहली बार फूंका गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि आज उन सभी विभूतियों, सेनानियों और पराक्रमी शूरवीरों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने मातृभूमि को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए…
Read Moreनया कीर्तिमान स्थापित करेगी तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विकास का नया आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सरकार के बीच आज एमओयू किया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपने सभी पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर आपस में जनता…
Read Moreमध्य प्रदेश समेत देशभर के स्कूलों में अब कोरियन तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी
भोपाल देश के स्कूलों में कोरिया (Korean Education) की तर्ज पर मेकाट्रॉनिक्स शिक्षा (Mechatronics education) दी जाएगी। किताबी पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर होगा। यहां उन्हें बताया जाएगा कि इंडस्ट्रीज में किस तरह के नॉलेज की जरूरत होगी। इसके लिए राजधानी में लैब तैयार होगी। इसे स्थापित करने के लिए एनसीईआरटी और कोरिया की एजेंसी के बीच समझौता हुआ है। नई शिक्षा नीति के तहत इस पर काम शुरू किया जा रहा है। नीति में वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने की बात कही गई है। किताबी शिक्षा…
Read Moreसामूहिक विवाह सम्मेलनों से वित्तीय मितव्ययता को मिल रहा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में मध्यप्रदेश बिजली आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था में आत्मनिर्भर बना। प्रदेश के गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा है। यह सिर्फ सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रसंग नहीं है, आज यहां बुधनी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के लिए 170.42 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी हुआ है। यह इस क्षेत्र के विकास की ओर बढ़ाया…
Read Moreपाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में उधमपुर में तैनात वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन शहीद
झुंझुनू जिले के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाले वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन सुरेन्द्र कुमार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए। सुरेन्द्र की पोस्टिंग उधमपुर में थी, जो जम्मू से करीब 65 किलोमीटर दूर है। जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शहीद की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेन्द्र कुमार 39 विंग उधमपुर में तैनात थे। वे भारतीय वायु सेना में पिछले 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार रात हुए हमले में वे वीरगति…
Read Moreमंत्री टेटवाल ने स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा में प्रातः भ्रमण के दौरान नगर निगम कर्मियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि अपने आसपास की स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता देशभक्ति की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। मंत्री श्री टेटवाल ने स्वयं झाड़ू थामकर नगर की गलियों में सफाई की और आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमारे सैनिक सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, तो हम सबका दायित्व है कि हम…
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया, भारत और पाकिस्तान तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार
वॉशिंगटन भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाक तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और महान बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।"…
Read Moreभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र ने सभी राज्यों में जारी की गाइडलाइंस, सीएम साय बोले- प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
रायपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गाइडलाइंस जारी करने और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी पॉवर इस्तेमाल करने का आदेश दिया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र के निर्देश के अनुसार ही दुर्ग में मॉकड्रिल हुआ. आगे भई केंद्र सरकार से कुछ भी निर्देश मिलेंगे, उसका हम पालन करेंगे. प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और POJK स्थित कई आतंकी ठिकानों…
Read Moreहाई कोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल सचिव, रजिस्ट्रार व चेयरमैन को हाजिर होने का आदेश
जबलपुर नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुए फर्जीवाड़े मामले में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका के साथ सभी अन्य नर्सिंग मामलों की सुनवाई हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच में जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल के समक्ष हुई, जिसमें इंडियन नर्सिंग काउंसिल की सचिव और एमपी नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार व चेयरमैन को हाई कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आवेदन पेश कर कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट के तीन बार आदेश देने के बावजूद इण्डियन नर्सिंग काउंसिल और…
Read More
