भोपाल सीमा पर तनाव के बीच भोपाल समेेत सभी एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। भोपाल एयरपोर्ट(Bhopal Airport) पर अब चेक-इन काउंटर उड़ान के निर्धारित समय से 75 मिनट पहले बंद हो जाएंगे। यह नियम घरेलू उड़ानों के लिए लागू है और यात्रियों को दो से तीन घंटे पहले चेक-इन करने की सलाह दी जा रही है। यदि आप चेक-इन के लिए निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो बोर्डिंग पास प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, यदि आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है,…
Read MoreDay: May 10, 2025
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
रायपुर छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से भीषण गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। रायपुर में सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद सूरज की किरणें चूभने लगी। पिछले पखवाड़ेभर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक तापमान में गिरावट है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के…
Read Moreइंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को मिला
इंदौर पाकिस्तान से युद्ध के हालात के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को धमकीभरा ई-मेल मिला है, जिसके शीर्षक में होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने और देशभर में स्लीपर सेल होने की धमकी दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने आपरेशन सिंदूर प्रारंभ किया है। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया, जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया। इस बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को एक मिला धमकीभरा मेल मिला है। हालांकि मेल…
Read Moreरोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास लेना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है: पूर्व क्रिकेटर
नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन को लगता है कि रोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास लेना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है, क्योंकि हिटमैन की फॉर्म और कप्तानी अंत में काम नहीं आई। रोहित ने इंग्लैंड दौरे के लिए चयन से ठीक पहले इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए टेस्ट से संन्यास की घोषणा की। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि बीसीसीआई रोहित से आगे निकलने की सोच रहा था और एथरटन ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए इस ओर इशारा किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा…
Read Moreमध्यप्रदेश में आज भी बारिश के आसार,13 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल मौसम विभाग के अनुमान के बावजूद भोपाल में शुक्रवार, 9 मई को मौसम सामान्य रहा। आज फिर यानी शनिवार,10 मई को इंदौर, भोपाल, उज्जैन-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 40 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहेगा। IND ने इन जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अब 13 मई तक रहेगा आंधी-बारिश का मौसम। इन जिलों में बदला रहेगा मौमस शनिवार को जिन जिलों में मौसम बदला रहेगा, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर,…
Read Moreभारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान से सॉफ्ट लैंडिंग की सुविधा अब छीन ली
नई दिल्ली भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान को यह एहसास हो गया कि उसकी सबसे भरोसेमंद लाइफ लाइन भी अब छीन ली गई है. इतिहास पर गौर करें तो पाकिस्तान इस भरोसे से भारत के साथ टकराव में रहा है कि अगर हालात मुश्किल हुए तो अमेरिका उसकी मदद करेगा, जिसके पास वह SOS लेकर दौड़ा चला आएगा. लेकिन भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान से सॉफ्ट लैंडिंग की सुविधा अब छीन ली है. परमाणु हमले की खोखली धमकी पाकिस्तान की मानसिकता को समझने…
Read MoreUS एयरफोर्स के अफसरों ने ढाका में डाला डेरा, विशाल कार्गो का इंतजार, कुछ बड़ा होना वाला
ढाका अमेरिकी एयरफोर्स (USAF) के अधिकारियों की एक टीम बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंची है। चार सदस्यों की यह टीम कतर एयरवेज की फ्लाइट OR-641 से 8 मई को ढाका के शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इस टीम की आमद का मकसद 'एक भारी कार्गो विमान' के ढाके आने से पहले व्यवस्था देखना है। इन अधिकारियों के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। ढाका में जो विशाल कार्गो आ रहा है, उसे कथित तौर पर बांग्लादेश सीमा के जरिए म्यांमार में भेजा…
Read Moreभारत पाकिस्तान के बीच तनाव: कच्छ में भारतीय सेना ने मार गिराए ड्रोन, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट
राजस्थान/कच्छ भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बीती रात चरम पर पहुंच गया. दोनों ही देशों की तरफ से कई जगहों पर हमले किए गए. पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह (शनिवार) दावा किया है कि उसने भारत के अंदर 8 अहम सैन्य ठिकानों पर “बड़े हमले” किए हैं. इनमें पंजाब स्थित ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसलिटी, उरी का सप्लाई डिपो, राजस्थान के सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में तैनात S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी की आर्टिलरी पोजीशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं. इधर गुजरात के कच्छ स्थित आदिपुर के रिहायशी इलाके में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी…
Read Moreपूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने और किसी पर नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर दांव लगाया
नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसे टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाए। चयनकर्ता भी इसको लेकर खूब माथा पच्ची कर रहे होंगे। टीम में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के रूप में कई दावेदार है, मगर किसे इस लंबे फॉर्मेट की कमान सौंपी जाएगी यह देखने वाली बात होगी। भारत को अगले महीने 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, इस सीरीज के लिए पूर्व कप्तान अनिल…
Read Moreभारत ने फिर किया ‘जल प्रहार’… सलाल डैम के 5 गेट खोले, पाकिस्तान की ओर बढ़ा चिनाब का पानी
श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं. अब यह टकराव सैन्य मोर्चे के साथ अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है. आज शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोल दिए गए, जिससे पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव तेज हो गया है. एजेंसी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है. आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले में…
Read Moreयूएई ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका… PSL सस्पेंड, दुबई में नहीं खेले जाएंगे मुकाबले
दुबई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है. पीसीबी मौजूदा सीजन में बचे हुए 8 मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में कराना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान को यूएई ने झटका दे दिया. सूत्रों के मुताबिक अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मेजबानी की मंजूरी देने से मना कर दिया था. इसके चलते पीसीबी को अब टूर्नामेंट को स्थगित करने पर विवश होना पड़ा है. पाकिस्तान…
Read Moreनीरज चोपड़ा क्लासिक जैवेलिन थ्रो इवेंट को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया गया
बेंगलुरु भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर खेल जगत पर देखने को मिल रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे हमलों के चलते पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) को स्थगित कर दिया गया. अब भारत-पाक तनाव का असर अन्य खेलों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी झटका लगा है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवार में शादी के लिए कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये…
Read Moreजागेश्वरनाथ धाम कॉरीडोर बनने से मंदिर क्षेत्र की बढ़ेगी भव्यता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दमोह जिले के जागेश्वरनाथ मंदिर के नवनिर्माण का आज हम संकल्प ले रहे है। आज भगवान देवजागेश्वरनाथ का अभिषेक देश की पवित्र नदियों के जल और पवित्र धार्मिक स्थलों की मिट्टी से शिवलिंग का पूजन हुआ है। देवजागेश्वरनाथ मंदिर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉरिडोर से भगवान जागेश्वरनाथ मंदिर की भव्यता बढ़ेगी। मंदिर के कॉरिडोर बनने से मंदिर सहित क्षेत्र की भव्यता बढेगी, सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
Read Moreसरहदी इलाकों में सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा रहा PAK, भारत ने एक्टिवेट किया एयर मिसाइल सिस्टम
श्रीनगर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों मुल्क जंग के मुहाने पर खड़े हैं और सेनाएं लामबंद हैं. बीती रात दोनों देशों की तरफ से मिसाइल हमले हुए हैं. भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को निशाना बनाया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने श्रीनगर सहित कई सरहदी इलाकों में सेना का जमावड़ा शुरू कर दिया है. वहीं, सूत्रों ने बताया है कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ…
Read More
