इमरान खान ने कहा- पीएम मोदी पाकिस्तान से नफरत करते हैं और गुस्से में फिर से कोई अटैक कर सकते हैं

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जेल में बंद हैं, लेकिन भारत से तनाव पर उनकी पूरी नजर है। इमरान खान से जेल में मुलाकात करने उनकी बहनें पहुंची थीं। उन्होंने मीटिंग के बाद बताया कि इमरान खान को डर है कि भारत ने भले ही सीजफायर स्वीकार कर लिया है, लेकिन अब भी हमला हो सकता है। इमरान खान की बहन अलीमा खान ने कहा कि भाई को इस बात की चिंता है कि अब भी भारत अटैक कर सकता है। उन्होंने पाकिस्तान की सेना और सरकार से…

Read More

अमेरिका में भारतीय मूल के एक छात्र की स्नातक की पढ़ाई पूरी होने से कुछ दिन पहले हुई मौत, छुट्टियों की मस्ती बनी मातम

नूयॉर्क अमेरिका में भारतीय मूल के एक छात्र की स्नातक की पढ़ाई पूरी होने से कुछ दिन पहले बहामास में होटल की बालकनी से दुर्घटनावश गिरने से मौत हो गई। गौरव जयसिंह मैसाचुसेट्स के वाल्थम स्थित बेंटले विश्वविद्यालय का छात्र था और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रति वर्ष होने वाली यात्रा (ट्रिप) के लिए बहामास गया था। इसी दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। जयसिंह की इस सप्ताह के अंत में स्नातक की पढ़ाई पूरी होने वाली थी। बेंटले विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक ‘पोस्ट'…

Read More

भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य का प्लान तैयार करें: मंत्री श्री सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भविष्य की दृष्टि से खेल अधोसंरचना विकास के कार्य करने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्लान तैयार कर कार्यों को स्वीकृत कराया जाये जिससे जल्द से जल्द से कार्य शुरू हो और भविष्य में खिलाड़ियों को इसका लाभ मिले। मंत्री श्री सारंग बुधवार को तात्या टोपे खेल स्टेडियम खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने खेल अधोसंरचना विकास की दृष्टि से सिविल विंग बनाने को भी कहा,…

Read More

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून तक, राजधानी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जबलपुर-ग्वालियर में गर्मी रहेगी

भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 15 जून तक हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। बुधवार को भोपाल समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में भी मौसम बदला रहेगा। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला कि नौतपा से पहले ही प्री-मॉनसून बारिश का कोटा पूरा हो गया. वहीं, अब मध्य प्रदेश में समय से पहले मॉनसून के दस्तक देने की संभावना बन रही हैं. राजधानी भोपाल में गरज चमक के साथ मंगलवार दोपहर को…

Read More

कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव, भारतवंशी अनीता आनंद को मिली कनाडा विदेश मंत्रालय की कमान

कनाडा कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान किया है। इस नई कैबिनेट में अनीता आनंद को  कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली है। प्रधानमंत्री कार्नी ने पुराने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 39 सदस्यीय टीम को घटाकर 29 मंत्रियों की नई टीम बनाई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर अनीता आनंद को बधाई दी और लिखा-"विदेश मंत्री बनने पर @AnitaAnandMP को बधाई।"…

Read More

Mata Vaishno Devi आने वाले भक्तों को बड़ी राहत, बंद सेवा फिर से हुई बहाल

कटरा  जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुधवार को फिर से शुरू हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण यह सेवा करीब एक सप्ताह से निलंबित थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर सहित 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें बहाल की गई थीं। दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के बाद यह कदम उठाया गया है। मंदिर प्रबंधन बोर्ड के…

Read More

जयपुर के वैशाली नगर में कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर बड़ी लूट, नौकर दंपति ने रची साजिश

जयपुर राजधानी जयपुर में आज बुधवार सुबह लूट की बड़ी वारदात हुई है। शहर के पॉश इलाके वैशाली नगर में रहने वाले कांग्रेस नेता संदीप चौधरी के घर यह लूट की वारदात हुई है। घरेलू नौकर दंपती बनकर पहुंचे काजल और भरत ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। नौकर दंपती नेपाल के रहने वाले थे। 10 दिन पहले ही वे संदीप चौधरी के घर पर काम करने पहुंचे थे। संदीप चौधरी दिल्ली गए हुए थे और घर में उनकी पत्नी और माताजी थे। घरेलू नौकर दंपती ने अपने…

Read More

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर उपमुख्यमंत्री साव ने साधा निशाना, कहा- भ्रम और भय पैदा करने का ले रखा है ठेका

रायपुर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले बड़े एंटी नक्सली ऑपरेशन को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर 8 सवाल दागे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व सीएम पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है”. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है. यह लगातार यही काम करते हैं. डबल इंजन…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, जैक फ्रेजर मैक्गर्क की जगह लेंगे

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मुस्ताफिजुर को ऑस्ट्रेलियाई जैक फ्रेजर मैक्गर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैक्गर्क ने दिल्ली आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली है। उनके इस फैसले को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ‘धोखेबाजी’ की तरह देखा जा रहा है, जिसने खराब फॉर्म के बावजूद मैक्गर्क को 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का कहना है कि उन्होंने निजी वजहों से आईपीएल से हटने का फैसला लिया…

Read More

डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से होगा शुरू

नई दिल्ली डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग (आईएलटी20) का चौथा सत्र दो दिसंबर से शुरू होगा। आयोजकों ने बुधवार को इसकी घोषणा की। यह लीग चार जनवरी 2026 तक चलेगी। आम तौर पर यह टूर्नामेंट जनवरी फरवरी में खेला जाता है लेकिन अगले साल फरवरी मार्च में आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप होना है। पिछले सत्र में दुबई कैपिटल्स ने डेजर्ट वाइपर्स को हराकर खिताब जीता था। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष और आईएलटी20 के चेयरमैन खालिद अल जरूनी ने कहा , ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि…

Read More

बीते एक महीने में दो इंसानों की जान ले चुके रणथंभौर के बाघ, वन विभाग ने 5 सदस्यीय कमेटी का किया गठन

जयपुर राजस्थान की टाइगर सेंचुरी रणथंभौर में इंसानों की जान वाले बाघ को लेकर वन विभाग ने एक कमेटी बना दी है। बीते दिनों रणथंभौर में इंसानों पर बाघ के जानलेवा हमले की दो बड़ी घटनाएं हुईं। इनमें 16 अप्रेल को रणथंभौर में गणेश मंदिर जा रहे एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई और हाल में वन विभाग के अधिकारी की भी बाघ ने जान ले ली। जानकारी के अनुसार दोनों मामलों में एक ही टाइगर होने की पुष्टि हुई है। यह बाघिन एरोहैड का शावक है जो…

Read More

राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य में औद्योगिक निवेश, व्यापार और रोजगारपरक कार्यों को प्रोत्साहन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु के इंटरैक्टिव सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं से परिचित होगा उद्योग जगत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीईएमएल भोपाल के पास गौहरगंज में स्थापित करेगी औद्योगिक ईकाई, वन्देभारत और मेट्रो के कोच बनेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर के बाद अब नरसिंहपुर में 26 मई को होगा आगामी कृषि उद्योग समागम मुख्यमंत्री ने बुधवार को मीडिया को जारी संदेश में ये विचार किए व्यक्त भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश…

Read More

अप्रैल माह में खुदरा महंगाई दर 3.16% पर फिसली, जुलाई 2019 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली भारत की रिटेल महंगाई (CPI) 2019 के बाद सबसे कम हो गई और इसका कारण सब्जियों की कम कीमतें हैं. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) के  जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-बेस्ड इन्फ्लेशन अप्रैल में घटकर 3.16% रह गई, जो मार्च में 3.34% थी. खुदरा महंगाई लगातार घट रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में रिजर्व बैंक (RBI) मॉनेटरी पॉलिसी में कुछ नरमी बरत सकता है. महंगाई दर पिछले कुछ वक्त से रिजर्व बैंक के 2 से 4% के लक्ष्य…

Read More

मध्यप्रदेश में पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/पीजी डिप्लोमा की 12 नई सीटें एनबीईएमएस द्वारा मान्यता प्राप्त– अब कुल सीटें हुईं 63

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़, नई दिल्ली द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों में पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम की 12 नई सीटों को मान्यता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के सभी जिलों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक सुगमता से पहुंचें। इन नई सीटों से भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर…

Read More

PAK की भारत से गुहार, सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के फैसले पर फिर विचार करने की अपील

नई दिल्ली 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को रोकने का ऐलान किया था. इससे पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है. इस फैसले को लेकर पाकिस्तान ने भारत से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की गुहार लगाई है. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखकर अपील की है कि भारत का यह कदम पाकिस्तान में गंभीर जलसंकट पैदा कर सकता है. पत्र में भारत से अपील की गई…

Read More