मुंबई, मशहूर एक्टर अली फजल इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वह जूजुत्सु नाम की एक मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। इस आर्ट में बिना हथियार के खुद को बचाने और सामने वाले को काबू में करने की कला सिखाई जाती है। इसकी ट्रेनिंग एक्टर को इटली के एक्सपर्ट और ब्लैक बेल्ट उम्बर्टो बारबागालो दे रहे हैं। अली फजल फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग से पहले इस ट्रेनिंग को पूरी मेहनत से कर रहे हैं, ताकि उनका किरदार और भी…
Read MoreDay: May 22, 2025
देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होंगे विकसित : प्रधानमंत्री मोदी
देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होंगे विकसित : प्रधानमंत्री मोदी देश में जारी विकास के महायज्ञ से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया, इनमें मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन शामिल यात्री ही रेलवे स्टेशनों के मालिक हैं, ध्यान रखें कि यहां नुकसान और गंदगी न हो दुनिया और भारत के दुश्मनों ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है – प्रधानमंत्री मोदी जो सिंदूर…
Read Moreयुवक भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान के लिए कर रहा था शेयर, ATS के हत्थे चढ़ा
वाराणसी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत दोशीपुरा निवासी तुफैल आलम को एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने गुरुवार को आदमपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तुफैल वाट्सएप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन बनाकर भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहा था। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा करने की जानकारी के बाद एजेंसियां सतर्क हुईं। एटीएस की वाराणसी यूनिट लंबे समय से निगरानी करने और पुख्ता सुबूत हाथ लगने के बाद आरोपित को दबोचा…
Read Moreबांग्लादेश में जारी राजनीतिक अशांति के बीच सेना प्रमुख ने दे दिया अल्टिमेटम, खतरे में यूनुस की कुर्सी
ढाका बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अशांति के बीच सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस वर्ष दिसंबर तक चुनाव हो जाए और एक निर्वाचित सरकार कार्यभार संभाले। अखबार के अनुसार, उन्होंने अंतरिम सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों पर अपनी निराशा भी व्यक्त की। यह बयान अंतरिम सरकार की ओर से संसदीय चुनावों के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप की घोषणा नहीं किए जाने के बाद आया है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जमान ने कहा कि इस मामले में उनका रुख पहले जैसा है। एक निर्वाचित सरकार…
Read Moreभूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलवुड में नहीं बनायी गयी: राजकुमार राव
मुंबई, जानेमाने अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि भूल चूक जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनायी गयी है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है। रंजनी अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन…
Read Moreसांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात में अहम बैठक की, कहा -आतंकवाद का कोई धर्म नहीं
अबू धाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान की सच्चाई से दुनिया को रूबरू करवाने के लिए विभिन्न दलों के भारतीय सांसद अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अहम बैठक की। इस दौरान सांसदों की यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के रक्षा मामलों, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुमामी से भी मुलाकात हुई। डॉ. अली राशिद ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या…
Read Moreजिले में विशेष डीसीसी/डीएलआरसी बैठक संपन्न
एमसीबी आज जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक (दिसंबर 2024 एवं मार्च 2025 तिमाही हेतु) कलेक्ट्रेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, आरबीआई एलडीओ दीपेश तिवारी, नाबार्ड डीडीओ हर्ष गौरव, क्षेत्रीय प्रमुख सीआरजीबी अमित, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, बैंकों के जिला समन्वयक, तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं से संबद्ध सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सीडी रेशियो, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, तथा वार्षिक ऋण…
Read Moreदेश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदला, UP-MP समेत जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नई दिल्ली देश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदला दिखा। बुधवार को देश के कई राज्यों में आफत की बारिश देखने को मिली। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश (Heavy Rain) ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया। दिल्ली एनसीआर में बुधवार हुई बारिश ने तगड़ी तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और सटे इलाकों में 79 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को जड़ से उखाड़…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीमाएं लांघ रही, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
तमिलनाडु तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन में हुए कथित घोटाले की जांच कर रही ED यानी प्रवर्तन निदेशालय को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीमाएं लांघ रही है। उन्होंने ईडी पर संविधान के उल्लंघन के भी आरोप लगाए। कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही एजेंसी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। दरअसल, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई चल रही थी। याचिका…
Read Moreअनुशासन एवं समय नियोजन सफलता का मूलमंत्र – डॉ सोमनाथ यादव
बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित कराने की एक और नयी उपलब्धि हासिल हुई है। हिमालय वुड बैज एक यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण होता है। इस माह की 12 से 18 मई तक आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रमतला रोड बड़ी कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गाइड विंग के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित…
Read Moreगुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की टीम कई बदलाव के साथ उतरी है, जबकि गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात की टीम सबसे ज्यादा मैच (9) जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरेगी। वहीं क्वालीफिकेशन की…
Read More‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान
मुंबई भारत के 11वें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सादगी से अपनी जिंदगी जीने और देश के लिए निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने कामों से कई लोगों को प्रेरित किया है. वहीं, अब उनकी प्रेरणादायी जिंदगी को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. खबर है कि डायरेक्टर ओम राउत कलाम जी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें साउथ स्टार धनुष दिखाई देने वाले हैं. फिल्म कलाम का पोस्टर शेयर करते हुए धनुष ने इंस्टाग्राम पर…
Read Moreचीन जल्द ही अपना नया एडवांस्ड ड्रोन मदरशिप जियु टियान लॉन्च करने वाला है, क्या है चीन का ‘जियु टियान’?
चीन चीन जल्द ही अपना नया एडवांस्ड ड्रोन मदरशिप जियु टियान लॉन्च करने वाला है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह ड्रोन जून के अंत तक अपनी पहली मिशन फ्लाइट पर रवाना होगा। इस मिशन के साथ ही चीन की लंबी दूरी की मानवरहित हवाई क्षमताओं में बड़ा इजाफा माना जा रहा है। इससे पहले भारत ने अपनी सुरक्षा तैयारियों का कड़ा संदेश देते हुए 'भार्गवास्त्र' नामक नई काउंटर-ड्रोन प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। क्या है चीन का 'जियु टियान'? चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह मानवरहित हवाई वाहन…
Read Moreपीएम मोदी ने किया नर्मदापुरम एवं शाजापुर अमृत भारत स्टेशनों सहित 100 से अधिक स्टेशनों का लोकार्पण
भोपाल मंडल को मिले दो पुनर्विकसित अत्याधुनिक स्टेशन – सुविधाओं, संस्कृति और सौंदर्य का अनूठा संगम भोपाल भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले नर्मदापुरम एवं शाजापुर रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए स्वरूप में पुनर्विकसित किया गया है। आज दिनांक 22 मई 2025 को देशभर के 100 से अधिक स्टेशनों के साथ इन दोनों स्टेशनों का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की जो गति…
Read Moreभारत में गर्मी की लहर के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली भारत में गर्मी की लहर (हीटवेव) के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक जनहित याचिका (PIL) के जवाब में जारी किया गया, जिसमें पिछले साल हीटवेव और गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 700 से अधिक लोगों की मौत का हवाला दिया गया। याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों से हीटवेव प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की…
Read More
