रायपुर विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई. इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू समेत कई लोग शामिल हुए. रैली का मकसद लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था. मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब भी मौका मिले, हर किसी को साइकिल जरूर चलानी चाहिए. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने…
Read MoreDay: June 1, 2025
हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म
लखनऊ हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खोला गया। चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई है। अब इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के मामले मे फैसला शनिवार को हुआ। सीजेएम डॉ. केपी सिंह…
Read Moreमद्रासी कैंप में 300 से अधिक झुग्गियां हुईं जमींदोज़
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया गया है। यहां जंगपुरा स्थित मद्रासी कैंप में 300 से अधिक झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया है। रविवार को यह ध्वस्तीकरण स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के द्वारा की गई है। प्रशासन के अनुसार, यह पूरा इलाका अवैध तरीके से कब्जा किया गया था और कार्रवाई से पहले नोटिस दिया गया था। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटा दिया गया।…
Read Moreपंजाब किंग्स की टीम को दूसरे क्वालीफायर में आज मुंबई इंडियंस की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा
नई दिल्ली अपने पहले खिताब की कवायद में लगी पंजाब किंग्स की टीम को IPL 2025 के दूसरे क्वालीफायर में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे निश्चित तौर पर उसका आत्मविश्वास डिग गया होगा। पंजाब किंग्स को अगर पहली बार चैंपियन बनना है तो उसे इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के…
Read Moreआगामी बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को यूल एंड पॉवर परचेस एडजस्टमेंट चार्ज भी बिल में देना होगा
भोपाल अगले महीने से बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में सुरक्षा निधि समायोजन का एक नया भार बढ़ जाएगा। उपभोक्ता की बढ़ी हुई खपत से सुरक्षा निधि का समायोजन होगा। बीते साल करीब 20 फीसदी बिजली खपत बढ़ी है। ऐसे में अब अगले तीन माह इसी बढ़ी हुई खपत को तीन किस्तों में कंपनी आपसे वसूलेगी। सुरक्षा निधि में 45 दिन की औसत खपत बिजली कंपनी 45 दिन की औसत खपत के बराबर की राशि सुरक्षा निधि में जमा कराती है। कंपनी उपभोक्ता के पिछले 12 महीनों के बिलों का विश्लेषण…
Read Moreअच्छे कर्म का फल हमेशा मिलता है, जो तुम दूसरों को दोगे, वही लौटकर तुम्हारे पास आएगा- प्रदीप मिश्रा
सीहोर अच्छे कर्म का फल हमेशा मिलता है, जो तुम दूसरों को दोगे, वही लौटकर तुम्हारे पास आएगा। सम्मान दोगे, तो सम्मान मिलेगा। दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता बाप-बेटी का है। एक महत्वपूर्ण विचार है जो पिता और बेटी के बीच के विशेष बंधन को दर्शाता है। यह रिश्ता प्रेम, देखभाल, विश्वास और सम्मान से भरा होता है, जो दोनों के जीवन में सकारात्मक योगदान देता है। ये बातें जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वरधाम पर जारी ऑनलाइन सात दिवसीय शिवपुत्री शिवमहापुराण के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने…
Read Moreसागर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नि:शुल्क खाद्यान वितरण में बड़ा झोल सामने आया
सागर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में हो रहे नि:शुल्क खाद्यान वितरण में बड़ा झोल सामने आया है। सरकार के आदेश के बाद जब खाद्य विभाग ने एक-एक सदस्य की ई-केवाईसी कराना शुरू किया, तो सालों से मुफ्त राशन ले रहे 3.24 लाख लोग गायब हो गए हैं। इसमें थोड़े बहुत ही ऐसे बुजुर्ग या बच्चे शामिल हैं, जिनके फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं, लेकिन 90 प्रतिशत से ज्यादा फर्जी लोग होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके बाद अब जिन सदस्यों की ई-केवाईसी…
Read Moreजीएसटी कमिश्नर धनराजू एस ने कहा कि दुनिया में दो ही अटल सत्य हैं – पहला टैक्स और दूसरा मृत्यु
इंदौर दुनिया में ही दो ही अटल सत्य हैं- पहला टैक्स और दूसरा मृत्यु। अमेरिकी चिंतक और अर्थशास्त्री बेंजामिन फ्रेंकलिन के इस वक्तव्य को दोहराते हुए मध्य प्रदेश के जीएसटी कमिश्नर धनराजू एस ने देशभर के टैक्स पेशेवरों को कर और कर प्रशासन की अहमियत समझाने की कोशिश की। जीएसटी कमिश्नर धनराजू के साथ आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल के सदस्य बीएम बियानी ने इंदौर में शनिवार को आयोजित नेशनल कांफ्रेंस- 'कर चिंतन' की औपचारिक शुरुआत की। देशभर के कर सलाहकार, सीए और वकील इस दो दिवसीय कर-चिंतन में हिस्सेदारी कर रहे…
Read Moreराज्य के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के पारंपरिक नाम अब बदल दिए
राजगढ़ राजगढ़ जिले में संचालित करीब 1200 से अधिक प्राथमिक स्कूलों की नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के नाम बदले गए हैं। अब इन्हें क्रमश: बाल वाटिका अरुण, उदय और प्रभात के नाम से जाना जाएगा। यह जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लिए लागू होगा। तीनों की कक्षाओं के नाम में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से किया जाएगा। दरअसल, राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ये नाम बदले गए हैं। हाल ही में स्कूल शिक्षा मंत्री और अध्यक्ष टॉस्क फोर्स समिति की अध्यक्षता…
Read Moreनॉर्थ-ईस्ट में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़-लैंडस्लाइड से 32 लोगों की मौत
गुवाहाटी पूर्वोत्तर राज्यों में दिनों से लगातार हो रही बारिश और उससे नदियों में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश, बाढ़ और भू स्खलन होने से अबतक 32 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राज्यपाल पटेल को जन्मदिन की बधाई
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनेक सामाजिक प्रकल्प आपके मार्गदर्शन में संचालित हो रहे हैं। बाबा महाकाल आपके सभी संकल्पों को सिद्ध करें, ऐसी कामना है।
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की सभी दुग्ध पालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दुग्ध दिवस पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश गौसेवा के संकल्प के साथ 'दुग्ध से समृद्धि' के पथ पर अग्रसर है। अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत गोपालन करने वाले आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9 से बढ़ाकर हम 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने अनुबंध किया है, जिससे प्रदेश के ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध…
Read More76 वर्ष पहले आज ही के दिन भोपाल में खत्म हुआ था 226 साल पुराना नवाबी शासन
भोपाल मध्य प्रदेश के इतिहास में आज 1 जून का दिन विशेष है। आज से 76 वर्ष पहले आज ही के दिन भोपाल पर 226 वर्षों से चल रहे नवाब के शासन का अंत हुआ था। उस दिन भोपाल का प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह भारत सरकार के हाथों में आ गया। इस दिन के लिए तत्कालीन भोपाल रियासत का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन चला था, जिसे विलीनीकरण आंदोलन कहा जाता है। भोपाल रियासत के दस्तावेजों पर शोध करने वाले भोपाल हिस्ट्री फोरम के शाहनवाज खान बताते हैं कि भारत की…
Read Moreअहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति धनखड़, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
आगरा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज आगरा दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा में मौजूद रहेंगे. उपराष्ट्रपति यहां पर आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित रहेंगे. GIIC मैदान में ये समारोह होगा. इस बीच वीवीआईपी मूवमेंट के चलते ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें सीएम योगी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इससे पहले वे सुबह 9:15 बजे सूचना विभाग की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे…
Read Moreऑपरेशन शील्ड के तहत एक व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
जैसलमेर जैसलमेर के सैन्य स्टेशन पर शनिवार को ऑपरेशन शील्ड के तहत एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में दुश्मन देश के हवाई हमले की स्थिति और उसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों को सजीव रूप में दिखाया गया। शाम 7 बजे शहर में तेज सायरन की आवाज गूंजी, जिससे नागरिकों में युद्ध के माहौल की अनुभूति हुई। यह मॉक ड्रिल जोधपुर मार्ग पर सैन्य स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई। जैसे ही मॉक हमले का संकेत मिला, जैसलमेर शहर से एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां…
Read More
