असम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में अब अवैध प्रवासियों की पहचान कर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के निष्कासन के लिए विदेशी न्यायाधिकरणों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय, सरकार अब सीधे 1950 के ‘Immigrants (Expulsion from Assam) Order’ का उपयोग करेगी, जो अभी भी कानूनी रूप से मान्य है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने क्लॉज 6A पर संविधान पीठ की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि हर…
Read MoreDay: June 8, 2025
अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप से सत्ता संभाली है आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है, सड़कों पर लोग
लॉस एंजिल्स अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप से सत्ता संभाली है आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता ही रहता है। अब अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बीते दो दिन से इमिग्रेशन रेड का विरोध हो रहा है और बीते दो दिनों से अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़क चुकी है। जिसमें पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया है। इस स्थिति को संभालने के लिए अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती किए जाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद प्रदर्शन…
Read Moreरक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बढ़कर मिलेगी राशि: सीएम डॉ. मोहन
जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनायोजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाकर दी जाएगी। पांच साल में यह राशि तीन हजार रुपये तक पहुंच जाएगी। वह शनिवार को जबलपुर के कुंडम के समीप ग्राम छपरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 18 करोड़ 41 लाख रुपये से बने सांदीपनि विद्यालय भवन और 12 करोड़ 63 लाख से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही…
Read Moreछत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी विशेष गाड़ी
* भारत गौरव ट्रेन टूर को 100 प्रतिशत बुकिंग के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। * 9 जून 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी। * यह ट्रेन रायगढ़ किला, शिवनेरी किला, प्रतापगढ़ किला, पन्हाला किला, लाल महल, कस्बा गणपति और शिवसृष्टि जैसे ऐतिहासिक स्थलों को कवर करती है, जो महान छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाते हैं। * दो अतिरिक्त आकर्षणों में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर शामिल हैं। * सुविधा और सुलभता के साथ यह ट्रेन यात्रियों को महाराष्ट्र…
Read Moreऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत रेल परिसर में अवैध शराब परिवहन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही
17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज भोपाल रेल परिसरों में सुरक्षा एवं निगरानी को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे "ऑपरेशन सतर्क" के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल की रेल सुरक्षा बल और राज्य पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया। भोपाल पोस्ट से सहायक उपनिरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र उपाध्याय, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह तथा जीआरपी के प्रधान आरक्षक दीपक खेड़कर द्वारा भोपाल स्टेशन के बीना की साइड आउटर क्षेत्र में…
Read Moreकोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को रैली में मारी गोली
बोगोटा कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार को एक चुनाव प्रचार अभियान रैली के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने सांसद मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी है। देश के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य उरीबे अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं। उनकी पार्टी डेमोक्रेटिक सेंटर ने एक बयान जारी कर इस घटना को हिंसा का अस्वीकार्य कृत्य बताया। उनकी पार्टी ने बताया कि यह घटना फोंटिबोन के एक पार्क में हुई जब हथियारबंद हमलावरों ने सांसद को…
Read Moreमुन्नाभाई बैठाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी होगी निरस्त
भोपाल पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में अपनी जगह साल्वर (मुन्नाभाई) बैठाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थियों की कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) में उम्मीदवारी जल्द ही निरस्त की जाएगी। ईएसबी और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के बीच इस संबंध में बातचीत हुई है। मामले में अभी तक नौ जिलों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवारी रद किए जाने के बाद इनकी जगह प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवारों को लिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश…
Read Moreबकरीद पर आसिम मुनीर ने पाकिस्तान का कश्मीर वाला पुराना राग दोहराया
नई दिल्ली पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को शनिवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के अग्रिम चौकियों पर देखा गया। मुनीर ने वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, उसने ईद-उल-अजहा के मौके पर जवानों के साथ समय बिताया और उनका मनोबल बढ़ाया। जनरल मुनीर ने इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों की हौसला अफजाई की कोशिश की। हालांकि बकरीद जैसे पाक मोके पर भी जनरल मुनीर भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आया। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान…
Read Moreदिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 अच्छा नहीं गुजरा, अगले IPL से पहले इन 2 खिलाड़ियों को रिलीज कर देना चाहिए
नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 अच्छा नहीं गुजरा। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 6 में से पांच मैच जीते थे, लेकिन टीम फिर भी प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। ऐसे में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स को आने वाले सीजन से पहले किस-किस खिलाड़ी को रिलीज कर देना चाहिए। आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा है कि फाफ डुप्लेसिस के फ्यूचर को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स को चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीसी…
Read Moreभारत एक बार फिर अंतरिक्ष में परचम फहराने के लिए तैयार
नई दिल्ली भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में परचम फहराने के लिए तैयार है। इस बार भारतीय गौरव के वाहक बनेंगे शुभांशु शुक्ला। शुभांशु द्वारा संचालित प्रतिष्ठित एक्सिओम-4 मिशन 10 जून मंगलवार की सुबह अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेगा। यह मिशन भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगा। एक्स-4 चालक दल नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में एलसी-39ए से स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा। चार देश, एक मिशन यह अमेरिका, भारत, पोलैंड और हंगरी के चार अंतरिक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली निर्माण एवं सोनपैरी से खिलोरा मुख्य मार्ग से आश्रम तक सीसी रोड…
Read Moreबेंगलुरु में मरीज ने पांच लोगों को दिया नया जीवन, एयरलिफ्ट कर लिवर-कॉर्निया पहुंचाई दिल्ली
बेंगलुरु बेंगलुरु में एक ऐसे मरीज के अंगों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजकर पांच लोगों को नया जीवन दिया गया। इस मरीज को शुक्रवार को चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा एक गुर्दे और एक कॉर्निया को हवाई मार्ग से बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचाया गया। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समन्वित अभियान का विवरण और अंगों को हवाई मार्ग से ले जाए जाने की तस्वीरें साझा कीं। वायुसेना ने किया पोस्ट भारतीय…
Read Moreराज्यपाल ने किया अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के रजत जयंती वर्ष का उद्घाटन एवं प्रधान कार्यालय भवन का शिलान्यास
जयपुर, राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है, राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र को और बढ़ाना होगा। राज्यपाल शनिवार को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती वर्ष के उद्घाटन एवं बैंक के प्रधान कार्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि आज सहकारिता के क्षेत्र से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने राजस्थान में सरकारी क्षेत्र…
Read Moreअपना खुद का उद्योग या व्यापार शुरू करने बिना ब्याज 5 लाख रुपये तक का लोन, जानें सरकार की इस योजना के बारे में
नई दिल्ली देश की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाएं बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। खास बात ये है कि यह योजना खासकर ग्रामीण और कम आय वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू की गई है, ताकि वे अपना खुद का उद्योग या व्यापार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। क्या है लखपति दीदी योजना? लखपति दीदी योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने…
Read Moreभोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे पर समपार सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान
भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर भोपाल मंडल में एक सप्ताह तक चलाया गया विशेष जनजागरूकता अभियान विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में रेल संरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग एवं सिग्नल विभागों के संयुक्त प्रयासों से भोपाल मंडल के लगभग 70 व्यस्ततम समपार फाटकों पर सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटकों को सुरक्षित पार करने के नियमों की जानकारी दी…
Read More
