भोपाल लंबे समय से एक ही थानों में जमे आरक्षक से उपनिरीक्षक तक के कर्मचारियों के तबादले की कार्रवाई शुरू हो गई। उनका रिकॉर्ड निकालकर समीक्षा की जाएगी। हर जिले से 16 जून तक प्रतिवेदन भेजना होगा। उसके बाद लंबे समय से जमे ये पुलिसकर्मी हटाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्त (इंदौर/भोपाल) और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए थानों में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों के तबादले सुनिश्चित करने को कहा है। जारी आदेश के अनुसार, किसी भी आरक्षक से लेकर उपनिरीक्षक स्तर…
Read MoreDay: June 11, 2025
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप
रीवा रीवा जिले के शासकीय श्यामशाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मृति चिकित्सालय के ईएनटी विभाग परिसर में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हालांकि, अभी तक न तो पीड़िता पुलिस के पास गई है और न ही उसके परिजन। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन भी इस मामले को छिपाने का प्रयास करता रहा, लेकिन तूल पकड़ने के बाद अब अपनी सफाई दे रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने अपील की है कि यदि पीड़िता के साथ…
Read Moreलक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने किया निष्कासित, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर की थी टिप्पणी
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस अनुशासन समिति ने ये कदम लक्ष्मण सिंह की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और वरिष्ठ नेताओं, विशेष रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ की गई टिप्पणियों के चलते उठाया है. दरअसल, लक्ष्मण सिंह ने बीते दिनों एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के…
Read Moreकिसानों के साथ सात करोड़ की ठगी करने वाला इनामी कल्याण यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा
ग्वालियर ग्वालियर कृषि उपज मंडी ग्वालियर में किसानों के साथ सात करोड़ की ठगी करने वाला इनामी आरोपी कल्याण यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी को पुलिस ने रजिस्ट्रार दफ्तर से पकड़ा। ग्वालियर की लक्ष्मी गंज मंडी में किसानों के साथ धान की फसल की खरीदकर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कल्याण सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया आरोपी की संस्था ने मंडी कर्मचारियों की सांठ गांठ से 7…
Read Moreबेकेनहैम काउंटी ग्राउंड के हेड पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसी चाहिए भारतीय टीम को पिच
लंदन बेकेनहैम काउंटी ग्राउंड के हेड पिच क्यूरेटर जोश मार्डेन ने एक बड़ा खुलासा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को लेकर किया है। जोश मार्डेन ने बताया है कि हेड कोच गंभीर और मैनेजमेंट ने उनको इंग्लैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे की तैयारियों के संबंध में मैसेज दिया था कि उन्हें एक अच्छी पिच चाहिए। 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में कर रही है। भारतीय टीम ने साउथ ईस्ट लंदन के बेकेनहैम में…
Read Moreरायपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तेलगरा का किया निरीक्षण
रायपुर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ को चारामा और भानुप्रतापपुर में तीन-तीन दिन सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एमओयू के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सतत् स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तेलगरा स्थित निर्माणाधीन श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की…
Read Moreराजा को शादी के बाद सोनम ने छूने तक नहीं दिया, बोली थी कामाख्या में दर्शन के बाद ही करीब आएंगे
राजा को शादी के बाद सोनम ने छूने तक नहीं दिया, बोली थी कामाख्या में दर्शन के बाद ही करीब आएंगे सोनम का घातक इश्क, साजिश को प्यार समझता रहा राजा… जो-जो सोनम कहती गई चुपचाप करता गया विशाल ने किया पहला वार, फिर लाश खाई में फेंकी… पति राजा की मौत का जश्न मनाती रही सोनम! इंदौर राजा रघुवंशी की शादी को चंद दिन ही हुए थे. प्यार में भरोसा था, अपनापन था, लेकिन एक अजीब सी दूरी भी थी. जो उसकी पत्नी सोनम ने खुद बनाई थी. पुलिस…
Read Moreमध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर, पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी, 28 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
भोपाल मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर है। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगलवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हीट वेव यानी, लू चलने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी रहेगी। दूसरी ओर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में आंधी-बारिश…
Read Moreगाजा में मदद लेने गए 35 से अधिक फिलीस्तीनियों की मौत, सैंकड़ों घायल
गाजा गाजा में सहायता सामग्री तक पहुंचने की कोशिश कर रहे फलस्तीनियों पर फिर से गोलीबारी की गई जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 207 अन्य जख्मी हो गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विशेषज्ञों और मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं का कहना है कि इजराइल की नाकाबंदी और 20 महीने के सैन्य अभियान ने गाजा को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। इजराइली और अमेरिकी समर्थन वाले ‘गाजा ह्मूमेनिटेरियन फाउंडेशन' द्वारा संचालित सहायता वितरण स्थलों के पास गोलीबारी में कम से कम 163 लोगों की…
Read Moreतेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में है, जसप्रीत बुमराह उड़ाएंगे इंग्लैंड की नींद
नई दिल्ली तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड में है। ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच 20 जून को है। भारत के स्पीड स्टार जसप्रीत बुमराह सीरीज के सिर्फ 3 टेस्ट ही खेलेंगे लेकिन इस दौरे पर वह मेजबान इंग्लैंड टीम के लिए सबसे बड़े सिरदर्द साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन ऐसा है कि अंग्रेज बल्लेबाजों की नींद उड़ जाएगी। 7 साल पहले वहां अपने पहले ही मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे…
Read MoreTLP के आह्वान के बीच पाक के 7 शहरों में अहमदिया मुस्लिमों को ईद की नमाज से रोका
इस्लामाबाद पाकिस्तान में अब मुसलमानों को भी प्रताड़ित किया जाने लगा है। अहमदिया समुदाय को ईद-उल-अजहा के मौके पर कम से कम सात शहरों में नमाज अदा करने और कुर्बानी देने से रोक दिया गया। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समुदाय ने आरोप लगाया कि धार्मिक उग्रवादियों और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से यह उत्पीड़न किया गया। JAP के अनुसार, पंजाब पुलिस ने दो अहमदियों को गिरफ्तार किया और तीन के खिलाफ देश के विवादास्पद ईशनिंदा कानून (सेक्शन 298-सी) के तहत केस दर्ज किया गया। आरोप…
Read More‘पंचायत 4’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर उड़ा रहा गर्दा
मुंबई 'पंचायत 4' का हर कोई काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहा था, और अब फाइनली ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा चुका है। ट्रेलर एकदम धांसू है और फैंस इसे देखते ही झूम उठे हैं। आखिर इस बार फुलेरा गांव में चुनाव में एक तरफ मंजू देवी हैं, तो दूसरी ओर बनराकस की बीवी। अब चुनाव कौन जीतेगा, कुर्सी किसे मिलेगी, यह तो बाद में पता चलेगा, पर फिलहाल फैंस 'पंचायत 4' का ट्रेलर देख खुशी ने नाच…
Read Moreएक्ट्रेस तनिष्ठा चैटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, 9 साल की बेटी को कर दिया खुद से दूर, बोलीं- मैं तबाह हो गई
मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। अपनी अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी मिली है। इस खुलासे के बाद उनके चाहने वाले काफी दुखी हो गए हैं। लेकिन इस दुखद समय में भी तनिष्ठा खुद को टूटने नहीं दे रही हैं। चार महीने पहले मिली थी जानकारी हाल ही में एक इंटरव्यू में तनिष्ठा ने अपने संघर्ष और इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने…
Read Moreराजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत
जयपुर राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे. तभी रायसर के पास जीप अनियंत्रित हो गई और एक…
Read Moreसोनम रघुवंशी के वो 12 घंटे, थाने में टेबल पर नींद से लेकर एयरपोर्ट तक की पूरी कहानी
इंदौर मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की बिहार में एंट्री सोमवार को रात करीब 12 बजे बक्सर से हुई। बक्सर के आदर्श नगर थाने में मेघालय पुलिस टीम आधे घंटे तक रुकी। सिक्योरिटी को लेकर अफसरों से बात हुई। फिर वहां से मेघालय पुलिस की गाड़ी को बिहार पुलिस ने एस्कॉर्ट करना शुरू किया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट तक एस्कॉर्ट मिलती रही। अहले सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारी शरीफ थाने…
Read More
