जल ही जीवन है : जल की एक-एक बूंद बचाना सबकी जिम्मेदारी : उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ऐतिहासिक मंदिरों के आस-पास नदी, तालाब, बावड़ी, कुआँ, आदि स्थापित जलस्रोत को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। आज इनमें से कई जल स्रोत लगभग विलुप्त होने की कगार पर हैं और अत्यधिक प्रदूषित भी हैं। जल जीवन का अभिन्न घटक है और इसकी प्रत्येक बूंद को बचाना हमारी आवश्यकता और जिम्मेदारी है। हर तरह के जल स्रोत का संरक्षण हम सबको करना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सागर…

Read More

नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर RPF की छापेमारी, अवैध तत्काल टिकिट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मंगलवार को नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर छापेमारी कर अवैध रूप से तत्काल टिकट बेचने वाले दो दलालों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ज़ोन के महा निरीक्षक एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में की गई. RPF के मोतीबाग स्थित व्यवस्थापन पोस्ट द्वारा यह अभियान चलाया गया, जिसमें तीन टीमें बनाई गईं. ये टीमें मोतीबाग रेलवे आरक्षण केंद्र, एयरपोर्ट नागपुर तथा अयोध्या नगर पोस्ट ऑफिस स्थित आरक्षण केंद्र पर तैनात की गई थीं. कार्रवाई गुप्त सूचना के…

Read More

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बुरी खबर, 204 लोगों की हो चुकी मौत, 50 जख्मी, पुलिस कमिश्नर ने की पुस्टी

अहमदाबाद  लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गया। हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने इसकी पुष्टि की। इसके अलावा 50 लोगों को इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा। इंटर्न डॉक्टरों के हॉस्टल से विमान का एक हिस्सा टकराने की वजह से कुछ मेडिकल स्टूडेंट के…

Read More

पाक सरकार की अवैध विदेशियों पर कार्रवाई, अफगानों को बेहद कम समय में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया

इस्लामाबाद  पाकिस्तान सरकार की अवैध विदेशियों पर चल रही कार्रवाई के तहत अब अफगानों को बेहद कम समय में अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कुछ को सिर्फ 45 मिनट  तो कुछ को  6 घंटे का वक्त दिया गया  और उसके बाद "हमेशा के लिए पाकिस्तान छोड़ दो"  का सख्त आदेश। 42 वर्षीय अफगान शेर खान, जो पीओके में ईंट भट्ठे में काम करता था, जब काम से लौटा तो पुलिसकर्मी दरवाजे पर खड़ा था। शेर खान और उसकी पत्नी ने नौ बच्चों के लिए कुछ…

Read More

विमान हादसे से सदमे में दुनिया, चीन, जर्मनी, रूस और फ्रांस ने घटना पर भारत के साथ एकजुटता जताई

रूस अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं। चीन, जर्मनी, रूस और फ्रांस ने इस दुखद घटना पर भारत के साथ एकजुटता जताई है। भारत में चीन के राजदूत  शू फेइहॉन्ग  ने विमान हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस दर्दनाक समय में वह सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।   जर्मनी के विदेश मंत्री  जोहान वेडफुल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की चौंकाने वाली…

Read More

नर बलि के आरोपों पर अब कामाख्या मंदिर प्रशासन का बयान आया सामने, राजा रघुवंशी के परिवार ने लगाए थे आरोप

इंदौर  इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देश भर के लोगों को हिला कर रख दिया है। इस मामले में रोज कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। नर बलि के आरोपों पर अब कामाख्या देवी माता मंदिर प्रशासन का बयान सामने आया है। उन्होंने इस तरह के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई है। दरअसल, हाल ही में मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने हत्याकांड में काले जादू या नरबलि की आशंका भी जताई थी। मृतक के परिजनों ने कहा था कि हो सकता है कि सोनम ने किसी…

Read More

अहमदाबाद विमान हादसा : रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

रायपुर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 आज एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। विमान ने दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद यह पास के मेघाणी नगर क्षेत्र स्थित BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट को भी आगामी आदेश…

Read More

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद दिखा खौफनाक मंजर, हिरदय विदारक तस्वीरें आई सामने

अहमदाबाद अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा…

Read More

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। "डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान" की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री साय की उस सोच को…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश का बड़ा हादसा, पूर्व CM विजय रुपाणी का हादसे में निधन

इंदौर अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश का बड़ा हादसा हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, जिनका इस हादसे में मौत निधन हो गया है। विमान के गिरते ही पूरा इलाका धुएं के गुबार ढक गया था। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 पैसेंजर सवार थे, जिसमें 56 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाल नागरिक भी थे। विजय रूपाणी लंदन अपनी बेटी व पत्नी से मिलने के लिए जा रहे थे। विजय रूपाणी का नाम गुजरात भारतीय जनता पार्टी…

Read More

तरैया विधानसभा सीट महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है, क्या कायम रहेगा बीजेपी का कब्जा?

महाराजगंज तरैया विधानसभा सीट महाराजगंज लोकसभा के तहत आता है। 1967 में तरैया सीट अस्तित्व में आई थी। 1967 में हुए चुनाव में तरैया सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट धर्मनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी। 1969 में तरैया सीट पर जनता पार्टी के कैंडिडेट प्रभु नारायण सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1972 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर प्रभुनाथ सिंह ने तरैया सीट से जीत हासिल कर ली थी। 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर धर्मनाथ सिंह जीत का परचम लहरा…

Read More

लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान

अहमदाबाद  अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास…

Read More

बूंदी से बोले सांसद सीपी जोशी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ता देश

बूंदी बूंदी में आयोजित 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान के तहत प्रोफेशनल मीट में सांसद सी.पी. जोशी ने भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर होने की बात कही। चितौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में नई यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि…

Read More

मेघाणी क्षेत्र में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया, खेल जगत में शोक की लहर

अहमदाबाद  गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास स्थित मेघाणी क्षेत्र में एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 जिसमें 242 यात्री सवाल थे, टेकऑफ के बाद ही क्रैश हो गई। हादसे में अब तक 133 लोगों की मौत की जानकारी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई जिसमें खेल जगत भी शामिल है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक और…

Read More