अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में योग सत्र

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून शनिवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भोपाल के शिवाजी नगर स्थित पालिका भवन कार्यालय परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया। सामूहिक योग सत्र में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर तन, मन और आत्मा की शुद्धि के साथ "योग से एकता" के संदेश को आत्मसात किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने कहा कि सामूहिक योग के आयोजन का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। उन्होंने…

Read More

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर भारत सरकार की चुप्पी को नैतिक और रणनीतिक परंपराओं से विचलन करार दिया: सोनिया

नई दिल्ली  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर भारत सरकार की चुप्पी को न केवल एक कूटनीतिक चूक, बल्कि भारत की नैतिक और रणनीतिक परंपराओं से विचलन करार दिया है। शुक्रवार को द हिंदू में लिखे एक लेख में सोनिया गांधी ने इजरायल द्वारा 13 जून को ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों को अवैध और संप्रभुता का उल्लंघन बताया। सोनिया गांधी ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इन बमबारी और टारगेट किलिंग की निंदा की है जो ईरानी…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- योग भारतीय मनीषा की अनुपम देन है, इसे बढ़ाने का श्रेय पीएम मोदी को

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग भारतीय मनीषा की अनुपम देन है। योग को लोक कल्याण का माध्यम बनाकर भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। यही वजह है कि आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के करीब 190 देश भारतीय योग की विरासत के साथ जुड़कर गौरवान्वित हो रहे हैं। सीएम योगी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास करने के पूर्व योग साधकों, प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

Read More

राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने आए छात्र नेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार

जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेता निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह गांधीनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2022 के एक पुराने मुकदमे में गिरफ्तार किया है। इस मामले में उन पर गांधीनगर थाने के तत्कालीन एसएचओ की वर्दी फाड़ने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप हैं। निर्मल चौधरी दर्शनशास्त्र विषय के चौथे सेमेस्टर का पेपर देने राजस्थान यूनिवर्सिटी आए थे लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें सेंटर से हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: अयोध्या में राम मंदिर प्रांगण, प्रयागराज और काशी में आध्यात्मिक ऊर्जा के संग हुआ योगाभ्यास

लखनऊ 21 जून को पूरे देश और विश्व में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों अयोध्या धाम, प्रयागराज और काशी में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को योग की महत्ता बताई। राम मंदिर प्रांगण में पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक की…

Read More

88.16 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जीती ‘पेरिस डायमंड लीग’, भविष्य के लिए फैंस से यह ‘वादा’

पेरिस भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ ‘डायमंड लीग-2025’ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहला स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर थ्रो करने की प्रतिबद्धता जताई है। फ्रांस की राजधानी में पोडियम के शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बाद चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा, “आज मैं शुरुआत से बहुत खुश था, क्योंकि मेरी रन-अप तकनीक बहुत अच्छी थी और सब कुछ सही था। हालांकि, मुझे लगा कि आज…

Read More

आर माधवन ने किराए पर दिया अपना आलीशान अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगे 6.50 लाख

मुंबई बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अब फिल्मों के अलावा हर महीने घर बैठे 6.50 लाख रुपए कमाने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपना बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दिया है. खबर है कि लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट पर एक्टर ने अपना अपार्टमेंट किराए पर दिया है. बता दें कि आर माधवन ने इस आलीशान अपार्टमेंट को साल 2024 के जुलाई महीने में 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा था. उनका ये अपार्टमेंट 388.55 वर्ग मीटर (लगभग 4,182 वर्ग फीट) में फैला हुआ है. उन्होंने…

Read More

लिवरपूल ने फ्लोरियन विर्ट्ज़ को बायर लेवरकुसेन से किया साइन

लंदन प्रीमियर लीग चैंपियन लिवरपूल ने जर्मनी के स्टार फॉरवर्ड फ्लोरियन विर्ट्ज़ को बायर लेवरकुसेन से साइन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 116 मिलियन पाउंड (करीब 156 मिलियन डॉलर) में हुई है, जो ब्रिटिश फुटबॉल इतिहास की सबसे महंगी डील बन गई है। 22 वर्षीय विर्ट्ज़ को यूरोपीय फुटबॉल के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं में गिना जाता है। उन्होंने 2023/24 सीज़न में बायर लेवरकुसेन को न केवल क्लब के इतिहास का पहला बुंदेसलीगा खिताब जिताया, बल्कि जर्मन कप भी दिलाया – वो भी पूरे सीजन एक भी मैच…

Read More

इजरायल का बड़ा हमला, कुद्स फोर्स के हथियार ट्रांसफर यूनिट के कमांडर बहेनाम शाह्रियारी की मौत

तेहरान /तेल अवीव इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच इजरायल ने ईरान की इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तीन वरिष्ठ कमांडरों सहित 15 सैनिक मारे गए। इन हमलों ने ईरान की खुफिया एजेंसियों को निशाना बनाया, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध और भी भयावह रूप ले चुका है। इजरायल की वायुसेना ने इस्फहान और फोर्डो इलाकों में परमाणु ठिकानों पर ड्रोन और फाइटर जेट्स से हमले किए। जिससे ईरान को भारी नुकसान हुआ है।  …

Read More

जिंदल स्टील रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया

 रायपुर जिंदल स्टील और पावर लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन ने 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया। इस अवसर पर, प्लांट के कर्मचारियों ने योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की…

Read More

ब्रिलियंट बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स की बड़ी जीत, चेन्नई बुल्स की पहली हार

मुंबई जीएमआर रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन वन में शुक्रवार को ब्रिलियंट बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स ने जहां बड़ी जीत दर्ज की, वहीं चेन्नई बुल्स की पहली हार का सामना करना पड़ा। आज यहां शाहाजी राजे भोसले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये मुकाबलों में शानदार फॉर्म में चल रही ब्रेवहार्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26-0 से जीत दर्ज की और चेन्नई बुल्स को सीज़न की पहली हार का स्वाद चखाया। यह जीएमआर आरपीएल सीजन वन में पहली बार है जब किसी टीम ने विपक्षी को स्कोर करने से पूरी तरह…

Read More

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, सरगुजा में भारी बारिश की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज  सरगुजा संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 22 जून रविवार से मौसम में बदलाव हो सकती है। पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मानसून के आगमन से प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात की गतिविधियां तेज हो गई है। हालांकि अब धमी होने की संभावना है।…

Read More

21 जून को पूरे विश्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया

लखनऊ 21 जून को पूरे विश्व के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम के साथ, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामूहिक योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन हुए। योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ने न केवल भारत, बल्कि विश्व के 177 देशों को योग के सूत्र में पिरोया है। गोंडा से लेकर अमरोहा, संभल, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, चंदौली,…

Read More

राजधानी जयपुर में सिटी पैलेस और SMS स्टेडियम से फलौदी दुर्ग तक गूंजा योग मंत्र

जयपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में आयोजित भव्य योग शिविर में भाग लिया और योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय ऋषि परंपरा को सम्मानपूर्वक अपना रही है। सिटी पैलेस के प्रांगण में आयोजित इस योग शिविर में भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान सत्र भी आयोजित किए गए। एसएमएस स्टेडियम में भी हुआ कार्यक्रम  इधर एसएमएस…

Read More

उपमुख्यमंत्री देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ देवास में सामूहिक योग कार्यक्रम

देवास उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में ११ वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में जनप्रतिनिधिगण , सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों के साथ योग किया।    उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। प्रभारी मंत्री  देवड़ा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान…

Read More