बालोद बालोद जिले के पिंकापार चौकी में देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक जेसीबी चालक ने नियंत्रण खो दिया और मशीन सीधे एक घर में जा घुसी। इसके बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही घरवालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। देवरी थाना अंतर्गत पिंकापार…
Read MoreDay: June 27, 2025
मध्य प्रदेश सरकार ने सांस्कृतिक विरासत नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ की घोषणा की
उज्जैन भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने को मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्वीकृति लेकर यह तय किया है कि उज्जैन के यशस्वी सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर अब हर वर्ष ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह भारत का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार होगा जो संस्कृति, न्याय, विज्ञान और जनकल्याण जैसे सार्वभौमिक मूल्यों पर सम्राट विक्रमादित्य की छवि वाले विश्व के श्रेष्ठतम व्यक्तित्व को दिया जाएगा। राज्य…
Read Moreइटावा की हालिया घटना पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी
मथुरा इटावा की हालिया घटना पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इटावा में 21 जून को कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत कुमार यादव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ था। घटना के बाद हो रही राजनीति पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि किसी के साथ भी दुर्व्यवहार करना गलत है। हम खुद प्रचार करते हैं कि कलावा पहनो, चोटी रखो, तिलक लगाओ। उन्होंने कहा कि किसी भी सनातनी की चोटी काटना, उसका अपमान करना, अत्यंत निंदनीय कृत्य है और ये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने…
Read Moreयोगी सरकार 1 जुलाई 2025 से प्रदेश में विशेष अभियान चलाने जा रही, सीएम योगी खुद करेंगे मॉनिटरिंग
लखनऊ यूपी की योगी सरकार 1 जुलाई 2025 से प्रदेश में विशेष अभियान चलाने जा रही है. यह अभियान 30 सितंबर, 2025 तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा. केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देश पर यह पहल की जा रही है. जिसमें प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) को आम जनता तक पहुंचाने का उद्देश्य है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस अभियान की प्रगति की निगरानी करेंगे. क्या होगा…
Read Moreमध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वरिष्ठ अधिकारियों को किया इधर से उधर
भोपाल मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है हालांकि उन्हें पदोन्नति देकर हटाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किए जाने से 9 जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों के तहसीलदारों को पदोन्नत कर अन्य जिलों में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि राज्य में हाल ही में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू किए जाने और सभी विभागों…
Read Moreउत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़: बसपा नेता पर फायरिंग का आरोपी मेरठ में घायल, लुटेरे बाबुद्दीन को पुलिस ने कन्नौज से पकड़ा
मेरठ/कन्नौज उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक बसपा नेता पर हमला करने के मामले में वांछित था। एक मेरठ में जबकि दूसरी कन्नौज में हुई। मेरठ में कुछ दिन पहले बसपा नेता इमरान पर फायरिंग हुई थी। इमरान का जूतों का शोरूम था। आरोप है कि इमरान के मकान पर कब्जा करने के इरादे से बदमाश शोएब ने अपने साथियों बिलाल और फरहान के साथ मिलकर गोली चलाई थी। मेरठ देहात के एसपी राकेश मिश्रा के मुताबिक,…
Read Moreशाहजहांपुर में टैंकर की टक्कर से 03 लोगों की मौत, चार घायल
शाहजहांपुर शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोग बाराबंकी जिले और एक रामपुर का रहने वाला था। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में फीलनगर के पास कार में सवार छह लोगों में पांच लोग बाइक सवार दो लोगों से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर…
Read Moreहॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को उनकी पहली फिल्म के सेट से निकले गए थे बाहर
लॉस एंजिल्स हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को अपनी पहली ही फिल्म के सेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। एक्टर ने फिल्म के सेट पर हुए एक वाकये को याद किया। पिट ने बताया कि उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। साल 1987 में आई फिल्म 'नो मैन्स लैंड’ में उन्होंने वेटर की भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्हें बिना क्रेडिट के काम करना था। एक्टर ने बताया कि स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड का कार्ड पाने की कोशिश में उन्होंने सीन के दौरान अचानक एक डायलॉग बोल दिया, जिससे…
Read Moreइजरायल के आयरन डोम को टक्कर! तुर्की के स्टील डोम की कहानी क्या है?
अंकारा दुनिया भर में इजरायल का आयरन डोम सिस्टम मशहूर है, जो दुश्मनों की मिसाइल को आसमान में ही इंटरसेप्ट कर मार गिराता है। इसके अलावा ड्रोन जैसे हमलों को भी यह आसमान में ही रोक लेता है। लेकिन अब इजरायल से भी आगे की तकनीक पर इस्लामिक देश तुर्की काम कर रहा है। यह है स्टील डोम। हाल ही में नाटो देशों की मीटिंग हुई थी, जिसमें सभी सदस्य देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाव को स्वीकार किया। इसके तहत अब तुर्की समेत सभी नाटो देश अपनी…
Read Moreचार्जिंग पर लगाते ही आपका नाम लेकर करेगा शुक्रिया बोलेगा Iphone
नई दिल्ली स्मार्टफोन में कई धमाल फीचर्स मिलते हैं। एंड्रॉयड हो या फिर iOS दोनों स्मार्टफोन्स में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो लोगों के लिए काफी उपयोगी होते हैं। वहीं, कुछ ऐसी सुविधाए भी होती हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। आईफोन यूजर्स के साथ ज्यादातर ऐसा होता है कि वे फोन के सीक्रेट फीचर के बारे में नहीं जानते हैं। सालों से आईफोन का यूज कर रहे लोग भी उसके ढेरों फीचर्स से अनजान होते हैं। बता दें कि आईफोन में एक शॉर्टकट…
Read Moreबिहार जीतने की तैयारी: पीएम मोदी की 9 रैलियों से 200 सीटों पर बीजेपी का फोकस
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। अगले ढाई महीनों के लिए भाजपा ने भी बिहार में बड़े अभियान की तैयारी कर रखी है। खास बात यह है कि भाजपा के इस अभियान का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। बिहार भाजपा के एक नेता के मुताबिक पीएम मोदी अभी तक बिहार में छह रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। आने वाले दिनों में उनके कई और कार्यक्रम यहां पर होने वाले हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में पीएम मोदी…
Read Moreविशेष महत्व रखती है सावन माह की पूर्णिमा, जाने कब है
सावन का पवित्र महीना भोलेनाथ शिव शंकर को समर्पित है. इस माह को भोलेनाथ की आराधना के लिए उत्तम माना गया है. इस महीने में सच्चे मन से की गई शिव जी की अराधना से शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार का भी विशेष महत्व होता है. वैसे साल में कुल 12 पूर्णिमा पड़ती हैं. हर माह के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पूर्णिमा तिथि होती है इसके अगले दिन से नए माह की शुरूआत होती है. साल 2025 में सावन का…
Read Moreजब शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड को रोहित शर्मा के साथ शेयर्ड रूम में ले गए थे और वहां रोहित ने उनसे शिकायत भी की थी
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को उनके मस्तमौला अंदाज के लिए जाना जाता है। चाहे वह मैदान के अंदर हो या बार एक दम खुशनुमा जिंदगी गुजारना पसंद करते हैं। हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी में गर्लफ्रेंस से जुड़ा सालों पुराना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया टूर पर वह अपनी गर्लफ्रेंड को रोहित शर्मा के साथ शेयर्ड रूम में ले गए थे और वहां रोहित ने उनसे शिकायत भी की थी। वह 2006 में भारत ए का ऑस्ट्रेलिया दौरा। किताब में धवन…
Read Moreसांसद के ड्राइवर के नाम 150 करोड़ की जमीन! सरकार के उड़े होश, जांच तेज
मुंबई महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर लोकसभा सीट से सांसद संदीपनराव भूमरे के ड्राइवर के नाम पर 150 करोड़ रुपये की जमीन लिखवाई गई है। इसे गिफ्ट डीड के तौर पर लिखवाया गया है, लेकिन इसने सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्यों सांसद के ड्राइवर को इतनी मोटी रकम की जमीन लिखवाएगा। ड्राइवर का भाग्य रातोंरात बदलने के इस मामले से राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं। यह जमीन भी किसी मामूली परिवार की नहीं है बल्कि किसी दौर में हैदराबाद के दीवान रहे सालार जंग परिवार की है।…
Read Moreजानकी बाई-अर्पित काछी की जीत से चार देशों में गूंजा भारत का नाम
जबलपुर जब हौसले बुलंद हों तो कोई भी कमी रास्ता नहीं रोक सकती। दृष्टिबाधित खिलाड़ी जानकी बाई और अर्पित काछी ने यह बात अपने जीवन से साबित कर दी है। दोनों ने न सिर्फ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम भी लहराया। सिहोरा की जानकी बनीं भारत की शान जानकी बाई, जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली जानकी की दुनिया आंखों से नहीं, लेकिन अपने हौसले और संघर्ष से रोशन हुई। 20…
Read More
