तेहरान ईरान ने इजरायल के खिलाफ बहुत बड़ा तंज किया है। ईरान ने कहा है कि हमारे हमलों से पस्त इजरायल के पास अपने डैडी के पास भागने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं था। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर कराया था। ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका भी कूद पड़ा था। यहां तक कि उसने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम भी बरसाए थे। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के लिए ऐलान कर…
Read MoreDay: June 28, 2025
ब्रेड हैडिन का मानना है कि भारतीय टीम को खराब फील्डिंग की समस्या से उबरने के लिए अपने रवैये में बदलाव करना होगा
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हैडिन का मानना है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब फील्डिंग की समस्या से उबरने के लिए अपने रवैये में बदलाव करना होगा। भारतीय क्षेत्ररक्षकों खासकर यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट में कई कैच टपकाये। भारत को बेन स्टोक्स की टीम ने पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढत बना ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट खेल चुके हाडिन ने कहा, ''हर दौर में हर महान…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी को धर्म चक्रवर्ती की उपाधि से अलंकृत करना सम्पूर्ण सनातन अनुयायियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं ने सदैव ही विश्व को प्रकाशित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से अलंकृत करना सम्पूर्ण सनातन अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को…
Read MoreRSS की मांग के बीच उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- संविधान की प्रस्तावना नहीं बदली जा सकती, लेकिन विचार करना चाहिए
नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि संविधान की प्रस्तावना परिवर्तनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी अन्य देश की संविधान प्रस्तावना में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन भारत में एक बार ऐसा हुआ। धनखड़ ने कहा, "इस प्रस्तावना में 1976 के 42वें संविधान (संशोधन) अधिनियम के जरिए बदलाव किया गया था। संशोधन के माध्यम से इसमें "समाजवादी", "धर्मनिरपेक्ष" और "अखंडता" शब्द जोड़े गए थे।" धनखड़ ने कहा, "हमें इस पर विचार करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि बी. आर. आंबेडकर ने संविधान पर कड़ी…
Read Moreकृषकों की समृद्धि हमारा संकल्प: नवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे छत्तीसगढ़ के अन्नदाता : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जिले के किसान एफपीओ के जरिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु फसल विक्रय अनुबंध कर सकेंगे। बिचौलिया प्रथा समाप्त होने से किसानों…
Read Moreखैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुआ आत्मघाती हमला, 16 सैनिकों की मौत
इस्लामाबाद पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक आत्मघाती हमला हुआ। इसकी चपेट में आने से 16 सैनिकों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं, जिनमें सैन्यकर्मी और नागरिक दोनों शामिल हैं। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदे वाहन को सैन्य काफिले में टक्कर मार दी। इससे 16 सैनिकों की जान चली गई और 6 सैन्यकर्मी व 19 नागरिक घायल हो गए। हमले में दो घरों की छतें ढह गईं, जिसके कारण छह बच्चे भी…
Read Moreउपार्जित गेहूँ का किसानों को हुआ 20197.77 करोड़ रुपये का भुगतान : खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूँ का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में स्वीकृत मात्रा 77 लाख 69 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का 20197.77 करोड़ रुपये का ऑनलाइन भुगतान किसानों को किया जा चुका है। इस तरह से स्वीकृत मात्रा के विरुद्ध किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान की कार्यवाही कर दी गयी है।
Read Moreश्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाया, अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित श्वेता अस्पताल में प्रसूता अंजली सिंह की मौत का मामला गरमाता जा रहा है. मृतिका के परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने अंजली को उचित न्याय दिलाने के लिए आरोपी डॉ. और अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भारी संख्या में ग्रामीण आज अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि डॉक्टर मनीआरो कुजुर को निलंबित किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाए. जानकारी के मुताबिक, जिले के गोढ़ी…
Read More55 वर्षीय गार्ड की गिरफ्तारी से हड़कंप, कोलकाता गैंगरेप केस में चौथा अरेस्ट
कोलकाता कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गार्ड घटना के वक्त ड्यूटी पर था लेकिन वह अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभा पाया। पुलिस ने शनिवार को कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55 साल) को अरेस्ट कर लिया। दरअसल 25 जून को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र नेता है।…
Read Moreअभनपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन में लगी मशीन और 7 हाईवा जब्त
अभनपुर राजधानी रायपुर से महज 12 किमी दूर स्थित अभनपुर इलाके में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात क्षेत्र के ग्राम पारागांव में विभागीय टीम ने दबिश देकर वहां अवैध उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया. इसके अलावा टीम ने नवापारा क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे 7 हाईवा वाहनों को भी जप्त किया है. इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर…
Read Moreसमाज सुधारक आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके शताब्दी समारोह के दौरान डाक टिकट और सिक्के जारी किए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि 28 जून 1987 को आचार्य विद्यानंद मुनिराज को 'आचार्य' की उपाधि मिली थी। यह सिर्फ सम्मान नहीं था, बल्कि जैन संस्कृति को विचारों,…
Read Moreगाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की, इसकी जद में काफी लोग आए
लखनऊ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की है। इसकी जद में काफी लोग आ गए है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि गाजीपुर के जंगीपुर में जिस तरह बरसात के समय में बिना नोटिस दिए ही पीढ़ियों से रह रहे गरीब घर-परिवारों को उजाड़ा जा रहा है वो बेहद निंदनीय है। भाजपाइयों की जमीन की भूख…
Read Moreऐशबाग आरओबी की जांच रिपोर्ट में खुलासा : ब्रिज के निर्माण से पहले उसके डिजाइन को तीन बार बदला गया था
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट में ये सामने आया कि, इस ब्रिज के निर्माण से पहले उसके डिजाइन को तीन बार बदला गया था। फाइनली 90 डिग्री वाला डिजाइन फायनल किया गया और उसी हिसाब से ब्रिज का निर्माण किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पहले इस ब्रिज को 30 डिग्री कोण पर बनाना तय हुआ था, पर बाद में 45 डिग्री कर दिया गया और अचानक ही उस…
Read MoreCG राशन कार्ड: 3 दिन में नहीं करवाई e-KYC तो बंद हो जाएगा 35 लाख लोगों का राशन
रायपुर सरकार ने राशनकार्डों की ई-केवाईसी के लिए 30 जून की अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद भी प्रदेशभर में अभी तक 34 लाख 95 हजार 058 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है। वहीं अभी तक सरकार ने ई-केवाईसी कराने की नई तारीख नहीं बढ़ाई है। ऐसे में दो दिनों के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो तीसरे दिन से प्रदेशभर के करीब 35 लाख लोगों को राशन मिलना बंद हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 81 लाख 66 हजार 887 राशनकार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 2,73,66,829…
Read Moreउत्तर प्रदेश में एक निजी बस ट्रक से टकराई तीन की मौत
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सवारियां लेकर जालौन जा रही निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टाइल्स से भरे हुए ट्रक में पीछे से जा आज टकराई। इस हादसे में बस में तीन की मौत हो गई। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि एक डबल डेकर बस जो कि दिल्ली से उरई जा रही थी, आगे चल रहे मार्बल से भरे ट्रक से अचानक टकरा गई। मौके पर तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल है। जिन्हें सैफई के पीजीआई में भर्ती करवाया गया…
Read More
