टोक्यो शंघाई से जापान की राजधानी टोक्यो जा रही जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोइंग 737 विमान को अचानक 10,500 फीट नीचे उतारना पड़ा और ऑक्सीजन मास्क तैनात करने पड़े। यह हादसा 30 जून की शाम को हुआ, जब विमान ने चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और टोक्यो के नारिता एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। यह विमान जापान एयरलाइंस और इसकी कम लागत वाली सहयोगी एयरलाइन ‘स्प्रिंग जापान’ के कोडशेयर समझौते के तहत संचालित हो रहा था। विमान…
Read MoreDay: July 2, 2025
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: भर्तियों में पहली बार लागू हुआ SC-ST आरक्षण
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक पदों की भर्ती में पहली बार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षण लागू हुआ है। 24 जून को जारी किए गए सर्कुलर में पदों के आरक्षण की जानकारी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट में हर साल 200 पदों पर भर्ती मंजूर है। इस तरह हर साल होने वाली भर्ती में 15 पर्सेंट एससी और 7.5 पर्सेंट एसटी आरक्षण लागू रहेगा। ऐसे में कुल 30 पदों को एससी आरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा 15 पद एसटी वर्ग के लिए तय किए जाएंगे।…
Read Moreकांग्रेस नेता ने भारतीय राज्य को बताया ‘पड़ोसी देश’, माफी में कहा – जुबान फिसल गई
नई दिल्ली कांग्रेस नेता अजय कुमार की सिक्किम को ‘‘पड़ोसी देश’’ बताने संबंधी टिप्पणी की राज्य के राजनीतिक दलों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने कड़ी आलोचना की है। कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान राज्य को बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के साथ पड़ोसी देश बताया था। हालांकि, इस मुद्दे पर विवाद उठने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मंगलवार को माफी मांगते हुए कहा कि ‘‘उनकी जबान फिसल’’ गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘कल ‘सेल (भारतीय इस्पात प्राधिकरण) 400 करोड़ का घोटाला’ पर अपनी प्रेस वार्ता में जब…
Read Moreइलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
दुर्ग शहर के इंदिरा मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और गोडाउन में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में आग दूसरे मंजिल तक जा पहुंची. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंची. करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. हालांकि दुकान में सारा सामान जलकर खाक हो गया, करीब 7-8 लाख रुपए के नुकसान होने की आशंका है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी…
Read Moreडीके शिवकुमार की हलचल पर बोले सिद्धारमैया – पूरा 5 साल रहूंगा मुख्यमंत्री
बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि वह पूरे 5 साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनका यह बयान डीके शिवकुमार और उनके समर्थकों के लिए झटका है, जो मंगलवार तक दावा कर रहे थे कि 100 विधायक उनके साथ हैं। शिवकुमार समर्थकों का कहना था कि यह सबसे सही समय है, जब मुख्यमंत्री बदल दिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर अगले चुनाव में कांग्रेस के लिए जीतना मुश्किल होगा। बुधवार को सिद्धारमैया ने कहा, 'हां मैं मुख्यमंत्री हूं। आखिर आपको कोई संदेह क्यों है?' उनसे पूछा गया कि…
Read Moreरेल महाप्रबंधक ने अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन का किया निरीक्षण
रायपुर अभनपुर-राजिम रेलखंड पर यात्री ट्रेन सेवा जुलाई महीने में शुरू होने की संभावना है. अभनपुर से धमतरी के बीच ब्रॉडगेज लाइन पर दिसंबर तक ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन पर सुरक्षा इंतजामों और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. गौरतलब है कि रायपुर-अभनपुर के बीच पहले से ही मेमू ट्रेन सेवा संचालित है, जो फिलहाल घाटे में चल रही है. रेलवे को उम्मीद है कि राजिम तक…
Read Moreमध्यमवर्गीय परिवार को मिलेगी अब GST से राहत! 12% स्लैब खत्म कर 5% में लाने की तैयारी में सरकार
नई दिल्ली जीएसटी (GST) को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग है और इसके तहत मिडिल क्लास व लोअर इनकम ग्रुप वाले लोगों को राहत मिल सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही जीएसटी में बड़ी राहत दी जा सकती है और केंद्र सरकार जीएसटी रेट्स में कटौती (GST Rate Cut) की जा सकती है. ऐसा बताया जा रहा है कि मोदी सरकार जीएसटी स्लैब बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही है और 12 फीसदी का GST Slab अब 5 फीसदी में आ सकता है. 12% की…
Read Moreभारतीय रेलवे का सुपरऐप RailOne, तत्काल टिकट से PNR चेक तक मिलेंगे ये 10 फीचर्स
नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने यात्रियों की जर्नी को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए नई ऐप RailOne लॉन्च की है। यह सुपर ऐप यात्रियों को कई सारी सुविधाएं सिर्फ एक जगह पर ऑफर करती है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेंटर ऑफर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) के 40वें फाउंडेशन दिवस के मौके पर इस ऐप को लॉन्च किया है। RailOne ऐप: हाईलाइट्स वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म: RailOne ऐप में IRCTC रिजर्व टिकट, अनरिजर्व टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR और ट्रेन स्टेटस ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, Rail Madad और यात्रा फीडबैक…
Read Moreनई फ्यूल पॉलिसी ने के तहत पहले ही दिन पुलिस ने जब्त की 80 गाड़ियां
नई दिल्ली दिल्ली में पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध का नियम 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है. इस नए नियम के पहले दिन ही कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. दिल्ली सरकार की नीति के अनुसार, 15 साल से पुराने पेट्रोल और CNG वाहनों, तथा 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को अब किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा. पहले ही दिन नए नियम लागू होने के बाद लगभग 80 वाहनों को जब्त किया गया है. इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहन मालिकों…
Read Moreप्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद की आपूर्ति : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को सतत रूप से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करने की बात कही और किसानों को इसके लाभ से अवगत कराने को कहा। श्री साय ने कलेक्टरों के माध्यम से…
Read Moreअब्राहम अकॉर्ड से जुड़ने को तैयार बड़ा इस्लामिक देश, इजरायल से 77 साल की दुश्मनी खत्म?
तेल अवीव सीरिया में 14 साल तक चले गृह युद्ध के बाद अब हालात सामान्य होने की ओर हैं। अमेरिका ने सीरिया से सारे प्रतिबंध हटा लिए हैं और अब यह इस्लामिक मुल्क दोबारा से सामान्य जनजीवन की ओर बढ़ रहा है। आर्थिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था के हालात भी सुधरे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल शारा से मुलाकात भी की और फिर यह ऐलान हुआ। लेकिन अमेरिका की इस रियायत की अब एक वजह सामने आ रही है। दरअसल…
Read More1 जुलाई को शुरू हुआ था देश का सबसे बड़ा बैंक, जानिए क्या था मकसद और अब कहां-कहां तक फैल गया
नईदिल्ली आज 1 जुलाई है और ये दिन देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का फाउंडेशन-डे (SBI Foundation Day) भी है. जी हां, भारतीय स्टेट बैंक (SBI)का इतिहास 200 साल से ज्यादा पुराना है और इसकी शुरुआत की कहानी बेहद दिलचस्प है. इसकी नींव उस समय पड़ी थी, जब देश में अंग्रेजों का शासन यानी ब्रिटिश रूल था और अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल होने के साथ ही फॉर्च्यून-500 कंपनियों में एक है. सबसे खास बात ये कि इसकी शुरुआत के…
Read Moreअकाली दल के वरिष्ठ नेता पर शिकंजा, पूर्व मंत्री के घर छापा, बेटा हिरासत में
मोहाली पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शिरोमणि अकाली दल के एक और नेता पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार सुबह ही अकाली दल के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री महेश इंदर सिंह ग्रेवाल के घर पर पंजाब पुलिस पहुंच गई। मौके पर महेश इंदर सिंह घर पर नहीं थे, लेकिन पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है। यह ऐक्शन तब हुआ है, जब अकाली दल की ओर से आज ही मोहाली में बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन की तैयारी थी। माना जा…
Read Moreधीमी शुरुआत के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल लौटे पवेलियन
बर्मिंघम भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार (2 जुलाई) से बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने दूसरे टेस्ट में आकाशदीप, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में रखा है। पिछले मैच का हिस्सा रहे साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की…
Read Moreबरकत नगर में दबंगों ने बाइक का कागज मांगने पर दरोगा पर किया हमला, पिटाई कर वर्दी फाड़ी
लखनऊ राजधानी लखनऊ में नगराम के बरकत नगर में दबंगों ने बाइक का कागज मांगने पर दरोगा पर हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। साथी सिपाही के बीच बचाव करने पर आरोपित उससे भी भिड़ गए। इस बीच नगराम थाने पर सूचना दी गई। अतिरिक्त फोर्स को आते देख दो हमलावर भाग गए। एक को मौके पर दबोचा गया। दरोगा की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ नगराम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, गोसाईंगंज में होमगार्ड और सिपाही के साथ मारपीट…
Read More
