मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे लुधियाना में उद्योगपतियों से भेंट कर निवेश के लिये दिया आमंत्रण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लुधियाना स्थित वर्धमान औद्योगिक परिसर में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से भेंट की और उन्हें मध्यप्रदेश की समावेशी, उदार और निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार  न केवल उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए तैयार है, बल्कि यदि किसी सेक्टर में संभावना दिखती है, तो वहां आवश्यकतानुसार नियमों में परिवर्तन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

भिलाई स्टील प्लांट में जर्जर स्ट्रक्चर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

दुर्ग भिलाई स्टील प्लांट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब कोक ओवन बैटरी 5-6 का जर्जर स्ट्रक्चर अचानक ढह गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेंटेनेंस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्ट्रक्चर के नीचे आमतौर पर कर्मचारियों की आवाजाही होती है, लेकिन हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन ने मलबा हटाने का…

Read More

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों ने की वन-टू-वन चर्चा टेक्सटाइल, फार्मा, स्टील, एथेनॉल और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की जताई रुचि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लुधियाना प्रवास के दौरान पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक कर उन्हें मध्यप्रदेश की निवेश समर्थक नीतियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार जहाँ भी संभावनाएं दिख रही हैं, वहाँ नीतिगत बदलाव करने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों और उद्योगों दोनों के…

Read More

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, अत्यधिक गोपनीयता बरती, बाहर रखवाया मोबाइल फ़ोन

रायपुर भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से मैनपाट के तिब्बती कैंप-01 में शुरू हो गया है। इस विशेष शिविर में पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्रीगण शामिल हुए हैं। पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिविर में पहुंचकर सभी को मार्गदर्शन देने पहुंचे हुए हैं। इस प्रशिक्षण शिविर की खास बात यह है कि इसमें अत्यधिक गोपनीयता बरती जा रही है। बैठक को पूरी तरह से निजी रखा गया है और सभी भाग लेने वाले सांसद और विधायकों को मोबाइल फोन बाहर ही जमा कराया गया…

Read More

आगामी नौ जुलाई के हड़ताल में बैंक और बीमाकर्मी भी शामिल होंगे, इस यूनियन की तरफ से आया बयान

कोलकाता  ट्रेड यूनियनों का कहना है कि देशभर में मजदूरों के अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां भी ठीक नहीं है। इनके खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आगामी नौ जुलाई को आम हड़ताल का आह्वान किया है। इसके समर्थन में मजदूर संगठनों, किसान संगठनों और महागठबंधन के घटक दल भी सामने आ रहे हैं। अब बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने भी कहा है कि वे इस हड़ताल में शामिल होंगे। यदि ऐसा हुआ तो आगामी बुधवार को आपको बैंकिंग सुविधाओं से वंचित…

Read More

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन लुधियाना और पंजाब के निवेशकों को मध्यप्रदेश में किया आमंत्रित मध्यप्रदेश में निवेश करें और विकसित भारत के निर्माण में बने भागीदार पंजाब और मध्यप्रदेश मिलकर करेंगे देश का विकास श्रमिकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर लंबित सेटलमेंट किये क्लियर निवेशकों को राज्य की औद्योगिक नीतियों से कराया अवगत इंटरैक्टिव सेशन और संवाद-सत्र में 400 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल वन-टू-वन चर्चा में 15 से अधिक उद्योगपतियों से किया संवाद निवेशकों ने म.प्र. के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई…

Read More

‘वसुधा’ के एक्शन सीन निभाने की प्रेरणा कुंवर विक्रम सोनी को ‘किल’ से मिली

मुंबई,  टेलीविजन एक्टर कुंवर विक्रम सोनी का शो वसुधा में निभाया एक्शन सीन सुर्खियों में है। छोटे पर्दे पर अभी एपिसोड आना बाकी है लेकिन उनके निभाए दमदार दृश्य की चर्चा खूब हो रही है। अभिनेता ने बताया है कि इसे निभाने की प्रेरणा उन्हें ‘किल’ के किरदारों से मिली। कुंवर ने शो में अपने किरदार ‘माधव’ और इस सीन के बारे में बताया, “यह कोई आम एक्शन सीन नहीं था। इसे वास्तविक दिखना था। ‘माधव’ कोई ट्रेंड फाइटर नहीं है, लेकिन वह जरूरत पड़ने पर डटकर मुकाबला करता है।…

Read More

8वें वेतन आयोग में तीन गुना बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी, जाने कब से होगा लागू?

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के चेयरमैन की नियुक्ति और टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) को अंतिम रूप दिए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1.2 करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी अपने वेतन और पेंशन में संशोधन का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में अप्रूव्ड 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के 2027 के आसपास लागू होने की उम्मीद है। इससे पूरे भारत में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव होगा।…

Read More

मुंबई हमले में शहीद हुए ग्वालियर के सुशील कुमार शर्मा को शौर्य चक्र मिलेगा

ग्वालियर  मुंबई 26/11 आतंकी हमले के दौरान सैंकड़ों यात्रियों के रक्षक बने एसीटीआई सुशील शर्मा को 17 सालों तक चले लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब एक शहीद का दर्जा मिलेगा. सुशील शर्मा को शहीद का दर्जा देने से इनकार करने के बाद परिवार ने संघर्ष किया और अब 17 सालों बाद अब उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा.  ग्वालियर के सुशील कुमार शर्मा जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हो गए थे, उन्हें अब शौर्य चक्र मिल सकता है। केंद्रीय प्रशासनिक अभिकरण (कैट) ने रेलवे बोर्ड को आदेश…

Read More

वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा, हाशिम अमला से भी आगे निकले

 बुलावायो  बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट मैच में मुल्डर ने तिहरा शतक (300 रन) जड़कर वर्ल्ड क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान पहली पारी में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वियान मुल्डर का ऐतिहासिक तिहरा शतक 27 साल के वियान मुल्डर को…

Read More

‘झुमका गिरा रे’ गाने पर दीपिका चिखलिया का डांस, फैंस भी लुटा रहे प्यार

मुंबई, रामायण फेम अभिनेत्री दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर अक्सर खूबसूरत पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सोमवार को एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 1966 में आई फिल्म ‘झुमका गिरा रे’ के गाने पर डांस करती नजर आईं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘झुमका गिरा रे’ गाने पर डांस कर रही हैं। दीपिका पीले रंग की सिंपल कुर्ती पहने हुए गाने के बोल के साथ शानदार एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। इस डांस को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो…

Read More

आष्टा विधायक ने गांधीनगर के इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन कर गौमाता का किया पूजन

आष्टा  आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर निजी कार्य हेतु गुजरात दौरे के दौरान आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर पहुचे । गांधीनगर में साबरमती नदी के किनारे स्तिथ पूज्य बापू महात्मा गांधी के निवास जिसे अब साबरमती आश्रम कहा जाता है वहा पहुचे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया,आश्रम में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहना कर बापू को नमन किया । साबरमती आश्रम भारत के गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर के समीप साबरमती नदी के किनारे स्थित है। सत्याग्रह आश्रम की स्थापना सन्…

Read More

काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह लगेगा बेन, सावन माह से होगा शुरू

वाराणसी धार्मिक नगरी वाराणसी से एक अहम खबर सामने आई है। अब काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया जिसमें मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में तय किया गया कि सावन माह के बाद यानी 10 अगस्त 2025 से किसी भी प्रकार का प्लास्टिक लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। सावन माह से शुरू होगी जागरूकता मुहिम…

Read More

पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के लिए कार्ययोजना बनाएं : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में विभाग द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत खेत तालाब, अमृत सरोवर, रीचार्ज पिट लक्ष्य से अधिक बनाये गये। अभियान में किये गये कार्यों के परिणाम आगामी वर्षों में परिलक्षित होंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि बड़ी नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिये छोटी नदियों के उद्गम स्रोतों का संरक्षण आवश्यक है। मंत्री पटेल सोमवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद कार्यकारणी की 7वीं…

Read More

सांदीपनि विद्यालयों में यूनिसेफ के सहयोग से चलेगा कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

सांदीपनि विद्यालयों में यूनिसेफ के सहयोग से चलेगा कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम नोडल शिक्षक की मदद से सभी विद्यार्थियों के करियर डायरी और फोल्डर होंगे तैयार प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का करियर मार्गदर्शन यूनिसेफ के सहयोग से दिया जायेगा भोपाल प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का करियर मार्गदर्शन यूनिसेफ के सहयोग से दिया जायेगा। कॅरियर रिफ्रेशर प्रशिक्षण के द्वारा प्रत्येक विद्यालय के एक नोडल शिक्षक को संसाधनों को उपयोग करने के लिये…

Read More