मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता स्व. दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में हुए शामिल

जयपुर,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता स्व. दाऊलाल वैष्णव की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में मोक्षधाम पहुंच कर स्व. दाऊलाल वैष्णव की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने और इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। स्व. दाऊलाल वैष्णव की अंतिम यात्रा में पाली सांसद  पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद …

Read More

रायसेन में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 28 घायल, 5 की हालत गंभीर

गैरतगंज  बुधवार की सुबह रायसेन जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसने मजदूरों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को पलट दिया। इस दर्दनाक घटना में 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। यह हादसा देहगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा के पास भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ी कस्बे के खैरुआ मोहल्ले से लगभग 40 मजदूर धान लगाने एक पिकअप वाहन में बैठकर जा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब…

Read More

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में बना वरदान

जयपुर राज्य सरकार द्वारा आयोजित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा- 2025  के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पँवालिया के ग्राम जयसिंहपुरा उर्फ रूपवास में मंगलवार दिनांक 08.07.2025 को आयोजित शिविर में 73 बीघा कृषि भूमि को लेकर ग्रामवासी गोपाल, दयाल व हरजीराम वगैरह में लगभग 55-60 वर्षो से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे लेकर उक्त सभी कृषक अभियान में उपखण्ड अधिकारी सांगानेर हिम्मतसिंह के समक्ष प्रस्तुत हुए। मौके पर उपखण्ड अधिकारी तथा सरपंच पँवालिया रामराज चौधरी, भू.अ.निरीक्षक विशाल सिंहल तथा पटवारी हल्का राहुल गंगावत के प्रयास स्वरूप उक्त भूमि के…

Read More

उज्जैन में जल्द होगी आकाशवाणी केंद्र की शुरुआत, दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम मोहन यादव

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में जल्द ही एक आकाशवाणी केंद्र शुरू किया जाएगा. इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए मुरुगन से उज्जैन में जल्द ही एक आकाशवाणी केंद्र शुरू करने का अनुरोध किया. केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जताई और आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए. उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो का निर्माण पूरा होने तक उज्जैन केंद्र के कार्यक्रम आकाशवाणी इंदौर के माध्यम…

Read More

मालिक का राज पूरे देश में तेज़ी से हो रहा, टीम इंदौर पहुँची, जहाँ उन्होंने फैन्स को सरप्राइज़ दिया

इंदौर  मालिक का राज पूरे देश में तेज़ी से हो रहा है। लखनऊ और जयपुर में धमाल मचाने के बाद मालिक की टीम इंदौर पहुँची, जहाँ उन्होंने फैन्स को सरप्राइज़ दिया और इस दमदार एक्शन एंटरटेनर की एडवांस टिकट बुकिंग की शुरुआत की। राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर और निर्देशक पुलकित ने पूरे मालिक स्वैग के साथ शहर में एंट्री की। कॉलेज कैंपस में जीप पर उनकी शानदार एंट्री ने फिल्म के अंदाज़ और एटीट्यूड को पूरी तरह उतार दिया और उन्होंने उत्साहित फैन्स से मुलाकात की। मालिक 1980 के दशक…

Read More

सिंगरौली जिले में प्रिंसिपल ने तो हद ही कर दी! स्कूल से चुरा ली 23 साइकिलें, पुलिस ने छापा मार की बरामद

सिंगरौली  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने साइकिल की चोरी की है। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सभी सोच में पड़ गए। जिन साइकिलों की चोरी हुई हैं वह सरकारी की योजना के तहत छात्राओं को बांटने के लिए आई थीं लेकिन उससे पहले ही स्कूल के प्रिंसिपल ने बड़ा खेल कर दिया। पुलिस ने जब इस मामले में छापामारी की तो 23 साइकिलों को बरामद किया गया है। छिपाकर रखी साइकिलें दरअसल, मामला सिंगरौली जिले…

Read More

भांग की व्यावसायिक खेती की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, बोला – सरकार का काम, कोर्ट का नहीं

बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में भांग की व्यावसायिक खेती की वकालत करते हुए दायर की गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि कोई भी जनहित याचिका तब तक नहीं चलेगी जब तक कि इसमें व्यक्तिगत हित शामिल है. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डीबी में हुई. याचिकाकर्ता एस. ए. काले ने जनहित याचिका दायर कर प्रतिवादी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ‘गोल्डन प्लांट’ भांग के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय लाभों का…

Read More

खैरागढ़ में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से स्कूली छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है. अमलीपारा में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त सिर्फ बुजुर्ग दादा-दादी मौजूद थे. घटना से परिजनों में मातम पसर गया है. इस मामले में पुलिस को कोई कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जानकारी के मुताबिक, छात्रा मंगलवार की शाम 7 बजे किताब लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, लौटने के बाद वह कमरे में जाकर लॉक कर लिया. इस दौरान घर पर सिर्फ बुजुर्ग…

Read More

जनसुनवाई :बड़ी संख्या में जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सुनी समस्याएं

विधायक की जनसुनवाई में पहुची दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन,स्कूटी दिलाने की जनसुनवाई में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से की मांग,बड़ी संख्या में जनसुनवाई में आये नागरिको की विधायक ने सुनी समस्याएं आष्टा मध्य प्रदेश के आष्टा जिला में आज मप्र दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम की कप्तान राधा पिता  गणपतसिंह बडगुर्जर आज वैशाखी के सहारे आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा प्रति बुधवार को आम जन की समस्याओं को सुनने आयोजित जन सुनवाई में पहुची एवं विधायक जी को बताया कि वो जावर तहसील के ग्राम छायन कला की मूल निवासी…

Read More

सैकड़ो की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोग थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले शिक्षक समाजसेवी ब्रम्हादास अहिरवार के निर्मम हत्या एवं उनके पुत्र सत्य अहिरवार के दोनों पैर तोड़ते हुए उनके समूचे परिवार पर जानलेवा हमला के संदर्भ में उच्च स्तरीय जाँच करबा कर दोषियों के ऊपर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।  मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  वर्तमान में मध्य प्रदेश में विगत वर्षों से एससी एसटी ओबीसी वर्ग के लोगों से संयोजित तरीके से हत्या बलात्कार जातिगत अत्याचार दिनों दिन बढ़ता चला जा रहा है जिससे समूचा समाज…

Read More

दिल्ली में बारिश की कमी के कारण गर्मी की समस्या, बारिश का इंतजार

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में बारिश की कमी के कारण गर्मी की समस्या बढ़ती जा रही है. मंगलवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया, जिससे तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. हालांकि, मंगलवार रात को कुछ क्षेत्रों में तेज और अन्य में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, और आज से 14 जुलाई के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है.…

Read More

भाजपा प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन : CM साय बोले- वरिष्ठ नेताओं से मिला मार्गदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होगा. इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे. शिविर का उद्घाटन 7 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था, जबकि समापन सत्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को समापन सत्र में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम और लौटने में संभावित देरी के कारण उनका दौरा अंतिम समय…

Read More

छांगुर बाबा पर फटे CM योगी, बोले– बलरामपुर में जल्लाद को किया गया गिरफ्तार

आजमगढ़ आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध धर्मांतरण रैकेट के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- अभी आपने देखा होगा कि कैसे बलरामपुर में समाज विरोधी, राष्ट्रद्रोही कार्यो में लिप्त तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. आपने देखा होगा कैसे एक जल्लाद को हमने गिरफ्तार किया, जो हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता था, उनकी सौदेबाजी करता था.  सीएम योगी ने धर्मांतरण मामले में बोलते हुए आगे कहा कि अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती की जा…

Read More

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI घोषित, जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी

लॉर्ड्स  इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम जोफ्रा आर्चर की वापसी का है. लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे आर्चर को आखिरकार इंग्लैंड टेस्ट टीम में जगह मिल गई है. यह टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और यह सीरीज का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है क्योंकि दोनों टीमें अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं. आर्चर की टीम में हुई वापसी…

Read More

खंडवा जिले में 3 दिन तक मीट, मछली और अंडे पर बैन! नॉनवेज की दुकानें रहेंगी बंद, ये है वजह

 खंडवा   खंडवा जिले में मांस, मछली और अंडा की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। गुरुपूर्णिमा पर्व के मौके पर श्री दादाजी धुनीवाले का वार्षिक मेला आज यानी 9 जुलाई से शुरु हो रहा है, जो 11 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में तीन दिन शहरी क्षेत्र में दुकानें बंद रहेगी। इस संबंध में खंडवा नगर निगम द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में महापौर अमृता अमर यादव का कहना है कि, राजवीर ढाबे के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निर्णय लिया गया है।…

Read More