मैनचेस्टर अपनी स्पिन गेंदबाजी से भारत की इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने कहा कि टीम कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध थी। बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी राधा (2/15) और श्री चरणी (2/30) तथा अनुभवी दीप्ति शर्मा (1/29) ने मिलकर पांच विकेट लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम चौथे मैच में सात विकेट पर 126 रन ही बना सकी। भारत ने 17 ओवर में लक्ष्य हासिल करके पांच मैचों की श्रृंखला में…
Read MoreDay: July 10, 2025
दंतेवाड़ा : एक्सिस बैंक द्वारा दंतेवाड़ा जिले के युवाओं के लिए रोजगार शिविर का आयोजन
दंतेवाड़ा जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से, लाइवलीहुड कॉलेज में एक्सिस बैंक द्वारा एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में फील्ड ऑफिसर एवं ब्रांच रिलेशनशिप ऑफिसर के पदों हेतु युवाओं का चयन किया जा रहा है। रोजगार शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा शामिल हुए और चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाएगा। एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं को…
Read Moreरायपुर : राज्यपाल डेका से भारतीय पैरा डोंगी एथलीट खिलाड़ियों ने की भेंट
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मनीष कोरव, खिलाड़ी विपिन कुर्मी, कोच प्रशांत सिंह रघुवंशी, रोहित काले, अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।
Read Moreश्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस
रायपुर : संवर रहा है, पहाड़ी कोरवाओं का जीवन श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन में है अब सुकून और बेहतर भविष्य की आस केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ रायपुर छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जीवन में अब बदलाव की बयार बह रही है। वर्षों से उपेक्षा और असुविधा में जीवन बिता रहे इस समुदाय के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उम्मीद की किरण बनकर आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता ग्राम पंचायत की निवासी श्रीमती कुंती कोरवा के जीवन…
Read Moreगौरेला पेण्ड्रा मरवाही : कलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक में जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने और उनका प्लेसमेंट करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में आवास निर्माण…
Read Moreमहासमुंद : आधार संचालक/ऑपरेटर के चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई को
महासमुंद जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार जिले के 24 कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 26 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत कुल 72 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला महासमुन्द की अधिकृत वेबसाईट https://mahasamund.gov.in/ में किया जा सकता है। उक्त सूची में उल्लेखित समस्त अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई 2025 को अपराह्न 03:00 बजे से 05:30 बजे तक कक्ष क्रमांक 22…
Read Moreप्रेमविवाह के 4 साल बाद 67 लाख कैश-जूलरी लेकर बहू फरार, खाली बॉक्स देख ससुर हैरान
जबलपुर लव मैरिज के चार साल बाद बहू घर में रखे 15 लाख की जूलरी और 67 लाख 50 हजार रुपए लेकर चंपत हो गयी। ससुर ने राशि की आवश्यकता पड़ने पर बॉक्स को खोला तो देखा की जेवरात और नगदी गायब हैं। पीड़ित ससुर की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस को महिला के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 2021 में की थी शादी सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव…
Read Moreकमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली भैरमगढ़- नरहरपुर सहित कई ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक
जगदलपुर कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि वनाधिकार पट्टेधारियों के फौती नामांतरण सुनिश्चित करने हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें। इस दिशा में राजस्व एवं वन विभाग द्वारा समन्वित तौर पर मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाए। साथ ही कोटवारों के जरिए मुनादी करवाकर ग्रामीणों को अवगत कराया जाए। वहीं पटवारी हल्का और रेंज ऑफिस में सम्बंधित वनाधिकार पट्टेधारकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर फौती नामांतरण की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। वर्षाकाल के दौरान नदी-नाले उफान पर रहने की स्थिति का सतत निगरानी रखने…
Read MoreUP PCS-J 2022 मेंस विवाद: हाईकोर्ट ने जस्टिस गोविंद माथुर की जांच रिपोर्ट खोली
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपी पीसीएस-जे 2022 मुख्य परीक्षा विवाद के मामले में बुधवार को पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर की अध्यक्षता वाली न्यायिक जांच समिति की ओर से प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट को खोला गया। न्यायालय ने रिपोर्ट खोलकर रिकॉर्ड पर लिया। न्यायालय ने सभी पक्षों को प्रारंभिक रिपोर्ट कार्यालय से प्राप्त करने और तीन सप्ताह के भीतर अपनी प्रतिक्रिया या शपथ-पत्र दाखिल करने को कहा है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख लगाई है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की…
Read Moreनगरीय निकायों के 9 पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित
भोपाल 9 नगरीय निकायों में आज एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित किये गये। घोषित परिणामों में 6 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के और 3 पार्षद इंडियन नेशनल कांग्रेस के हैं। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री शाइस्ता सुल्तान, नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री निधि, इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री…
Read Moreकांवड़ यात्रा रूट पर ढाबों और रेस्टोरेंट के लिए जरूरी होगा लाइसेंस, बाहर लगानी होगी फोटो
बिजनौर यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी रेस्टोरेंट-ढाबों का लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं लाइसेंस की फोटो दुकान के बाहर चस्पा करनी होगी। रेस्टोरेंट ढाबों का निरीक्षण शुरू भी कर दिया गया है। केवल रेस्टोरेंट-दुकानों की ही जांच नहीं होगी, सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए बन रहे भोजन की भी जांच होगी। इसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। गौरतलब है कि श्रावण मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा के दौरान खाने-पीने की चीजों में गुणवत्ता बनी रहे…
Read Moreविंबलडन 2025: कोर्ट पर गिरे नोवाक जोकोविच, कहा- मेरा शरीर अब पहले जैसा नहीं रहा
लंदन विंबलडन-2025 के क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने फ्लावियो कोबोली के खिलाफ मुकाबले को अपने नाम किया। जीत हासिल करने से ठीक पहले जोकोविच कोर्ट पर गिर पड़े, जिसने वहां मौजूद फैंस को चिंतित कर दिया। 24 बार के मेजर चैंपियन नोवाक जोकोविच कुछ देर बाद अपने पैरों पर वापस उठे और 6-7(6), 6-2, 7-5, 6-4 से जीत हासिल करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। जीत के बाद नोवाक जोकोविच ने पत्रकारों से कहा, “यह बहुत अजीब था। घास पर ऐसा होता है। मेरे करियर में ग्रास-कोर्ट पर…
Read MoreIPL टिकट घोटाले में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार, CID ने दबोचे 5 आरोपी
हैदराबाद हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से जुड़े टिकट घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार किया. राव के साथ HCA के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी- कोषाध्यक्ष सी. श्रीनिवास राव, CEO सुनील कांते, महासचिव राजेंद्र यादव और उनकी पत्नी जी. कविता को तेलंगाना CID ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. ये गिरफ्तारियां नि:शुल्क मैच टिकटों के वितरण से जुड़ी जालसाजी, वित्तीय गड़बड़ी और दबाव डालने की गतिविधियों के आरोपों के बाद…
Read Moreआगरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में दो की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां ऑटो को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आगरा के तोरा क्षेत्र के रहने वाले लोग एक ऑटो में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था…
Read Moreशशि थरूर का इमरजेंसी पर लेख: आज का भारत 1975 जैसा नहीं है
नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इससे पता चलता है कि किस तरह से अक्सर आजादी को छीना जाता है. उन्होंने कहा कि आपातकाल यह भी दिखाता है कि कैसे दुनिया 'मानवाधिकारों के हनन' से अनजान रही. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 1975 की इमरजेंसी पर एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी के इस फैसले की जमकर आलोचना की है. लोकतंत्र के समर्थक रहें सतर्क प्रोजेक्ट सिंडीकेट की तरफ से…
Read More
