अंडर-19 क्रिकेटर से आईपीएल और रणजी टीम में सिलेक्शन के नाम पर धोखाधड़ी

इंदौर  अंडर-19 क्रिकेटर से आईपीएल और रणजी टीम में सिलेक्शन के नाम पर धोखाधड़ी हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से नजदीकी बताकर एक अन्य क्रिकेट खिलाड़ी ने पीड़ित से 12 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। लसूड़िया पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने कई युवाओं से ठगी की है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक मानसरोवर नगर (इंदौर) निवासी एक क्रिकेटर की शिकायत पर आरोपित अभिषेक गैंगवार निवासी मानसरोवर कॉलोनी मुरादाबाद (उप्र) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित फिलहाल महालक्ष्मी अपार्टमेंट,…

Read More

‘करेंगे दंगे चारों ओर’ — महाराष्ट्र विधानसभा की झड़प पर कुणाल कामरा का व्यंग्यात्मक हमला

मुंबई  महाराष्ट्र विधानसभा में हुए हंगामे और हाथापाई की घटना पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने चुटकी ली है। इसका मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और इसके कैप्शन में 'लॉब्रेकर्स' लिखा। वीडियो में उन्होंने विधानसभा में हुई झड़प के क्लिप्स का इस्तेमाल किया और अपने विवादास्पद गाने 'हम होंगे कामयाब' को बैकग्राउंड में रखा। वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के फुटेज भी शामिल किए गए हैं, जो सत्ताधारी महायुति गठबंधन पर कटाक्ष मालूम पड़ता है। कुणाल कामरा ने…

Read More

छांगुर बाबा पर बरेलवी मौलाना का फतवा, कहा- समाज से करें बहिष्कार

बरेली धर्मांतरण के धंधेबाज बलरामपुर के जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उस जैसे अन्य लोगों के खिलाफ बरेलवी मसलक से जुड़े उलेमा ने फतवा जारी किया है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाज के लोगों द्वारा पूछे गए सवालों पर जुबानी फतवा जारी किया है। इसमें छांगुर बाबा जैसे लोगों का बहिष्कार करने की अपील की गई है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है कि छांगुर बाबा का प्रकरण पिछले दिनों से चर्चा में है। छांगुर बाबा ने लालच देकर के धर्मांतरण…

Read More

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बिना साइलेंसर वाली 15 से ज्यादा बाइकें की जब्त, कांवड़ियों के खिलाफ कार्रवाई

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बिना साइलेंसर वाली बाइकों का इस्तेमाल करने वाले कांवड़ियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बिना साइलेंसर वाली और तेज आवाज करने वाली बाइकों का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई है. नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.  मुजफ्फरनगर के एसपी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हनी नाम के एक दुकानदार को मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से 12…

Read More

अब 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की नहीं होगी रजिस्ट्री, शहरों को मिलेगी छूट

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 पारित हो गया है. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विधेयक पेश किया, जिसे चर्चा के बाद पारित किया गया. इस विधेयक में वर्तमान भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें 5 डिसमिस से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री की अनुमति थी. विधानसभा में राजस्व मंत्री वर्मा ने विधेयक पर अपनी बात रखते हुए कहा कि “धारा 70 में पूर्व में भाजपा सरकार में 5 डिसमिल के नीचे की जमीन की रजिस्ट्री…

Read More

इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी, अंगूठे में लगी गंभीर चोट

नई दिल्ली  स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे पर मैच नहीं खेल पाएंगे। रघुवंशी मुंबई की एमर्जिंग टीम के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। अंगकृष रघुवंशी को अंगूठे में गंभीर चोट लगी है। उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ और इस वजह से उन्हें वापस घर लौटना पड़ रहा है। सूर्यांश शेड़गे के नेतृत्व में मुंबई की एमर्जिंग टीम ने 28 जून को दौरे की शुरुआत की थी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने युवा खिलाड़ियों को अपनी कला को निखारने और विदेशी…

Read More

जब मैं कप्तान था, तब भी अड़ियल था बेन स्टोक्स: जो रूट का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली लॉर्ड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड को मिली 22 रनों की जीत में कप्तान बेन स्टोक्स का अहम रोल रहा। स्टोक्स ने चोट की परवाह किए बिना आखिरी दिन लगभग 10-10 ओवर के दो स्पेल डाल इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। जबकि पिछले एक साल में वह दो बार हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार बन चुके हैं। मैनचेस्टर में होने वाले अगले टेस्ट मैच से पहले जब पूर्व कप्तान जो रूट से बेन स्टोक्स के वर्कलोड के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलासा किया कि जब…

Read More

अमरनाथ यात्रियों को रौंदता ट्रक घर में घुसा, कई घायल

ऊधमपुर ऊधमपुर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित बट्टल बालियां चैक के समीप एक तेज गति से चल रहे ट्रक द्वारा अनियंत्रित होकर एक अमरनाथ यात्रा पर जा रही इनोवा गाड़ी को हिट कर देने से गाड़ी में सवार 5 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी ऊधमपुर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ऊधमपुर से तेज गति जा रहा एक ट्रक जैसे ही बट्टल बालियां चैक पर पहुंचा कि चालक द्वारा उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक दूसरे साइड से अमरनाथ यात्रा…

Read More

ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन में फिर दिखाया दम, वर्चस्व की जंग तेज

नई दिल्ली INDIA ब्लॉक पूरी तरह तो नहीं, लेकिन काफी हद तक संसद में एकजुट नजर आ सकता है. कांग्रेस नेतृत्व की कोशिशों से तो ऐसा ही लग रहा है. 19 जुलाई को इंडिया ब्लॉक की ऑनलाइन मीटिंग होने जा रही है. मुद्दा तो स्वाभाविक है,  ऑपरेशन सिंदूर से लेकर बिहार में चल रहा SIR तक सब कुछ होगा, लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण मीटिंग में ममता बनर्जी भागीदारी मानी जा रही है.   कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि विपक्षी गठबंधन के करीब करीब सभी प्रमुख नेता मीटिंग में…

Read More

भारतीय बल्लेबाज और इंग्लैंड टीम पर लगा जुर्माना, ICC ने मैच के दौरान की गई हरकतों पर की कार्रवाई

नई दिल्ली भारत और इंग्लैड की महिला टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद आईसीसी ने भारतीय बल्लेबाज और इंग्लैंड की पूरी टीम पर फाइन लगाया है। भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, इंग्लैंड की महिला टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम पर 5-5…

Read More

विकास और पर्यावरण संतुलन एक साथ आवश्यक, सुखद एवं सुरक्षित भविष्य के लिए सभी की सहभागिता ज़रूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि विकास और पर्यावरण संतुलन एक साथ आवश्यक हैं। सुखद, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में सभी की सहभागिता ज़रूरी है। पौधारोपण व्यक्ति को जीवन और प्रकृति के बीच आत्मीय संबंध की गहरी अनुभूति भी कराता है। प्रदेश में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना के लिए मीडिया समूह के “एक पेड़, एक ज़िंदगी” अभियान की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सराहना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह अभियान हरियाली…

Read More

इंदौर फिर बनेगा स्वच्छता का सिरमौर: मेयर पुष्यमित्र भार्गव का भरोसा

इंदौर  स्वच्छता लीग में शीर्ष अंक हासिल करने के बाद मेयर पुष्य मित्र भार्गव, निगमायुक्त शिवम वर्मा शुक्रवार को दिल्ली से इंदौर लौटे। अवार्ड मिलने की खुशी में इंदौर में जश्न मनाया गया। एयरपोर्ट से राजवाड़ा तक निकली रैली का जगह-जगह स्वागत शहरवासियों ने किया। इस मौके पर राजवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्वच्छता अब हमारा संस्कारों में शामिल हो गई है। हमने सफाई में अष्ठसिद्धि प्राप्त की। अब नौवीं बार भी हम स्वच्छता…

Read More

छांगुर बाबा पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: 14 ठिकानों से मिली 100 करोड़ की संपत्ति

बलरामपुर लखनऊ और बलरामपुर समेत कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क से जुड़े मामलों में बड़ा एक्शन लिया है. छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए ईडी की 18 टीमों ने एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सुबह 6 बजे एक साथ शुरू की गई, ताकि किसी को भागने का मौका न मिले. बलरामपुर, उतरौला, लखनऊ, पुणे समेत अन्य स्थानों पर चली इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं. बलरामपुर में कार्रवाई लगभग 13 घंटे तक…

Read More

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पर हत्या की कोशिश का मुकदमा, बेटी अर्शी भी नामजद

 बीरभूम भारतीय स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की अलग हो चुकीं पत्नी हसीन जहां नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं। खबरें हैं कि उनके और बेटी अर्शी जहां के खिलाफ हत्या की प्रयास का केस दर्ज कराया गया है। हालांकि, इस पर हसीन की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। उनपर पड़ोसी पर हमला करने के आरोप हैं। एक वीडियो के जरिए ऐसा दावा किया जा रहा है। एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि हसीन जहां अपने पड़ोसियों से झगड़ा कर…

Read More

योगी के यूपी में पहली बार डिजिटल अरेस्ट पर सजा, दोषी को 7 साल की कैद

लखनऊ उत्तर प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट मामले में पहली बार सजा सुनाई गई. राजधानी लखनऊ में महिला डॉक्टर से 85 लाख ठगने वाले एक ठग को कोर्ट द्वारा 7 साल की सजा दी गई. आपको बता दें कि खुद को CBI अधिकारी बताकर केजीएमयू की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौम्या गुप्ता से 85 लाख रुपये ठगने वाले साइबर अपराधी देवाशीष को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. यह ऐतिहासिक फैसला स्पेशल सीजेएम कस्टम अमित कुमार ने सुनाया.  मामले की विवेचना साइबर थाना लखनऊ ने की थी और इंस्पेक्टर ब्रजेश…

Read More