भोपाल मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अधिकतर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई इलाकों में जलभरार की भी खबरें हैं। कई जिलों में हो रही लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने बुधवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। राजधानी भोपाल में भी कल यानी बुधवार को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों में बुधवार (30 जुलाई) को स्कूलों की…
Read MoreDay: July 29, 2025
मध्य प्रदेश के आशापुरी गांव में 900 साल पुराने भूतनाथ महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा
रायसेन विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित आशापुरी गांव गुमनामी से बाहर निकलने को तैयार हो रहा है। यहां नौवीं से 11वीं शताब्दी के बीच परमार राजाओं के दौर में बने मंदिर समूह के अवशेष से भूतनाथ महादेव का मंदिर फिर से आकार लेगा। इसे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आशापुरी गांव में तालाब किनारे 9वीं से लेकर 11वीं सदी के बीच बने 26 से अधिक मंदिरों के अवशेष बिखरे हैं। इन्हें वर्ष 2011 में खोजा गया था। राज्य पुरातत्व विभाग…
Read Moreमध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त
भोपाल, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और उसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। नदी-नालों से लेकर बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं निचली बस्तियों में जलभराव के हालात हैं। कई परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते कुछ दिनों से कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात को राजधानी भोपाल सहित…
Read Moreभोपाल में हरीयाली तीज की धूम, हरे परिवेश, झूले और गीतों से गूंजा सेलिब्रेशन हॉल
भोपाल. अवधपुरी की महिलाओं ने सावन के इस पावन महीने में हरियाली तीज महोत्सव को पारंपरिक उल्लास, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खुलकर जिया! सेलिब्रेशन हॉल, सुरभि स्मार्ट सिटी सेंटर में जब महिलाएं हरे परिधानों में सजी-धजी पहुंचीं, तो माहौल एकदम तीजमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत हुई गणेश वंदना और मंगलाचरण से। महिलाएं पारंपरिक हरे वस्त्रों और सुहाग के शृंगार में जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, तो हर तरफ श्रद्धा और सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। नृत्य, गीत और प्रतियोगिताओं में दिखा तीज का असली…
Read Moreराष्ट्रपति के संदर्भ की जांच 19 अगस्त से : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि राज्य विधानसभाओं की ओर से पारित विधेयकों को मंजूरी देने की समय सीमा तय करने संबंधी राष्ट्रपति के संदर्भ की जांच 19 अगस्त से शुरू की जायेगी। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर की संविधान पीठ ने सुनवाई की तारीखें तय करते हुए सभी पक्षों से 12 अगस्त तक लिखित दलीलें पेश करने को कहा। न्यायमूर्ति गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत शुरुआत में…
Read Moreदेश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण योगदान: पशुपालन राज्य मंत्री पटेल
भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा है कि देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण स्थान है। गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं की नस्ल सुधार कर दुग्ध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादन को 9% से बढाकर 20% तक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें इसे पूरा करना है और गुणवत्ता पूर्ण कृत्रिम…
Read Moreओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले, निचले घाटों से हटाई गई दुकानें
खंडवा वर्तमान में ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 195.18 मीटर है। सोमवार सुबह बांध के नौ गेट खोलकर 1614 क्यूमेक्स और विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 3510 क्यूमेक्स पानी बांध के निचले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। इससे बांध का जलस्तर नियंत्रित नहीं होने पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे से गेटों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है। ओंकारेश्वर बांध के 23 में से 14 रेडियल गेटों से लगभग 4172 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स सहित कुल 6068 क्यूमेक्स पानी छोड़ने से ओंकारेश्वर में…
Read Moreजबलपुर में 5 दिन से मूंग-उड़द खरीदी ठप, सर्वर डाउन से परेशान किसान
जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मूंग और उड़द की सरकारी खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बीते पांच दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण किसान अपनी उपज के लिए स्लॉट तक बुक नहीं कर पा रहे हैं। जहां एक ओर सरकार तकनीकी खामी की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। भारत कृषक समाज ने सरकार पर खरीद के नाम पर 'ढोंग' रचने का आरोप लगाया है। जबलपुर जिले में मूंग और उड़द की खरीदी फिर एक बार…
Read Moreमुख्यमंत्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद चलाकुडी से श्री बेनी बेहनन, कोट्टायम से श्री के. फ्रांसिस जॉर्ज, कोल्लम से श्री एन. के. प्रेमचंद्रन, कोरापुट से श्री सप्तगिरि उल्का, और केरल विधानसभा सदस्य श्रीमती रोजी एम. जॉन शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से राज्य में हाल ही में चर्चा में आए धर्मांतरण प्रकरण की जानकारी साझा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, नम्रता जैन बनीं रायपुर की अपर कलेक्टर
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारी प्रभावित हुए हैं। सुकमा जिला पंचायत की सीईओ नम्रत जैन को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं हेमंत रमेश नंदनवार बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ को महासमुंद जिला पंचायत सीईओ, मुकुंद ठाकुर को डिप्टी सिकरेट्री कृषि से सुकमा जिला पंचायत का सीईओ, सरायपाली की एसडीएम नम्रता चौबे को बीजापुर जिला पंचायत का सीईओ तथा सारंगढ़ एसडीएम प्रखर चंद्राकर को गरियाबंद जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार…
Read Moreऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री…
Read Moreबाघ सहित सभी वन्यजीवों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन का आदर्श केन्द्र बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच को क्रियान्वित कर प्रदेश में हुआ चीतों का सफल पुनर्स्थापन उज्जैन और जबलपुर में जू (चिड़ियाघर) और वन्य जीव रेस्क्यू सेंटर किए जाएंगे विकसित मुख्यमंत्री ने वन्यजीवों के परिवहन के लिए किया वाहनों का लोकार्पण हाथी मानव संघर्ष को कम करने के लिए विकसित ऐप "गजरक्षक" किया लांच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को टाईगर स्टेट का गौरव प्राप्त है, हमारे राज्य में 9 टाईगर रिजर्व…
Read Moreसागर में पुल पर फिसली बाइक, बाढ़ के पानी में बही गर्भवती महिला, रेस्क्यू जारी
देवरीकलां- सागर देवरीकलां नगर के रामघाट नाले के रपटे पर तेज बहाव के दौरान एक बाइक निकलते समय हादसा हो गया। रपटे पर बाइक स्लिप होने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला पानी में बह गई। यह घटना सुबह 9 बजे हुई। खबर मिलते ही सागर से एसडीआरएफ की टीम देवरी पहुंची है, जिसके द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। मंदिर से घर लौट रही थी महिला जानकारी के मुताबिक कल्पधाम कॉलोनी निवासी दशरथ साहू अपनी 22 वर्षीय वंदना साहू व बहन के साथ संजय नगर स्थित रामघाट मंदिर…
Read Moreग्रेजुएट हुईं नीसा देवगन, मां काजोल बोलीं-‘बेहद गर्व महसूस कर रही हूं’
मुंबई, मशहूर बॉलीवुड जोड़ी अजय देवगन और काजोल स्विट्जरलैंड में अपनी लाडली नीसा देवगन के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बेटी के ग्रेजुएट होने पर अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर किया। वीडियो में अजय देवगन, काजोल, नीसा और उनके बेटे युग साथ में तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही, मां-बेटी की जोड़ी भी अलग से कैमरे के सामने पोज दे रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में काजोल ने रोडेल डफ का पॉपुलर गाना 'गुड…
Read Moreरूस का यूक्रेनी जेल पर बड़ा हवाई हमला, 17 कैदियों की मौत; पुतिन ने ट्रंप की बात की नजरअंदाज
यूक्रेन रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक और खौफनाक हमला हुआ है। रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से जापोरिजिया में स्थित एक जेल पर देर रात हवाई हमला किया। इस हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन की *स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस ने जानकारी दी कि सोमवार देर रात रूस ने जेल को निशाना बनाते हुए चार बम गिराए। इस बमबारी में ‘बिलेनकिवस्का करेक्शनल कॉलोनी’ नाम की जेल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो…
Read More
