छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, नम्रता जैन बनीं रायपुर की अपर कलेक्टर

रायपुर 
छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारी प्रभावित हुए हैं। सुकमा जिला पंचायत की सीईओ नम्रत जैन को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं हेमंत रमेश नंदनवार बीजापुर जिला पंचायत के सीईओ को महासमुंद जिला पंचायत सीईओ, मुकुंद ठाकुर को डिप्टी सिकरेट्री कृषि से सुकमा जिला पंचायत का सीईओ, सरायपाली की एसडीएम नम्रता चौबे को बीजापुर जिला पंचायत का सीईओ तथा सारंगढ़ एसडीएम प्रखर चंद्राकर को गरियाबंद जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Masoon Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होगी चर्चा

जारी लिस्ट के अनुसार
नम्रता जैन., भा.प्र.से. (2019), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

हेमंत रमेश नंदनवार, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद के पद पर पदस्थ किया है।

ये भी पढ़ें :  जम्मू कश्मीर में अमन एवं शांति के लिए कार्य करें युवा - राज्यपाल रमेन डेका

मुकुंद ठाकुर, भा.प्र.से. (2020), उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सुकमा के पद पर पदस्थ किया है।

नम्रता चौबे, भा.प्र.से. (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला-महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बीजापुर के पद पर पदस्थ किया है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के सलियाटोली में 726.27 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

प्रखर चंद्राकर, भा.प्र.से. (2022), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment